Friday, 30 October 2015

मुझे ऐश्वर्या पर गर्व है : अभिषेक बच्चन




अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि अपनी अभिनेत्री पत्नी ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म ‘जज्बा’ को देखने के बाद उन्हें ‘बेहद गर्व’ हुआ.

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी थिल्रर-ड्रामा ‘जज्बा’ में इरफान खान और शबाना आजमी भी हैं.
 
17वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के उद्घाटन समारोह में अभिषेक ने कहा, ‘मैंने जज्बा देखी और मुझे यह बेहद पसंद आई. मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है. संजय गुप्ता की पूरी टीम, इरफान खान और बाकी सबने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है. मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है.’

ऐश्वर्या ने पांच साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. ऐसा माना जा रहा है कि ऐर्या इस बात से कथित तौर पर नाखुश हैं कि उन्हें फिल्म के लाभ में हिस्सा नहीं मिला.
  
‘जज्बा’ नौ अक्तूबर को रिलीज हुई थी और इसे अच्छी समीक्षा मिली थी.

No comments:

Post a Comment