Friday, 23 October 2015

संजय दत्त ने खरीद ली क्रिकेट टीम जेल में रहकर




मुंबई। 1993 के मुंबई ब्लास्ट मामले में शामिल होने के कारण सजा काट रहे मशहूर बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त ने यूएई बेस्ड मास्टर्स चैंपियन्स लीग में एक टीम खरीदी है। संजय दत्त के जेल में होने के कारण उनके बिजनस का देखभाल कर रहीं उनकी पत्नी मान्यता दत्त ने खुद इस डील को फाइनल किया है।

यह लीग अगले साल खेली जाएगी जिसमें रिटायर्ड क्रिकेट खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस लीग में विरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ग्रीम स्मिथ जैसे बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।

टीम खरीदने को लेकर एक अंग्रेजी अखबार से बात करते हुए मान्यता ने बताया कि एक परिवार के तौर पर हम हमेशा खेल को लेकर उत्साहित रहते हैं। संजय खुद बचपन से खेल के बड़े दीवाने रहे हैं।

गौरतलब है कि संजय दत्त पहले भी स्पोर्ट्स में इन्वेस्ट कर चुके हैं। उन्होंने शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा के साथ मिलकर सुपर फाइट लीग में इन्वेस्ट किया था। संजय के अलावा धोनी के दोस्त और मैनेजर अरुण पांडे जो ऋति स्पोर्ट्स संभालते हैं, वे भी एमसीएल में एक टीम खरीद रहे हैं।

बता दें की संजय दत्त अगले साल अपनी सजा काट कर रिहा हो जाएंगे। तब तक उनकी टीम एक टैलंट मैनेजमेंट कंपनी टीम चलाएगी। संजय की पत्नी मान्यता ने बताया, 'अधिकतर भारतीयों की तरह हम क्रिकेट को लेकर उत्साहित रहते हैं, इसीलिए हमने टीम खरीदने के बारे में सोचा। जिस टूर्नमेंट में सहवाग, लारा और कैलिस जैसे खिलाड़ी हों, वह तो खास होगी ही। एससीएल का एक यूनिक कॉन्सेप्ट है और हमें यकीन है कि हमने जो इन्वेस्टमेंट किया है वह ठीक रहेगा।

No comments:

Post a Comment