Tuesday, 13 October 2015

किसका होगा साल 2016!



रईस शाहरूख खान की रईस अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म का ये दो पोस्टर रिलीज किए गए थे.. जहां शाहरूख दमदार लग रहे हैं। पोस्टर देखकर दर्शकों की उम्मीद फिल्म से बहुत ज्यादा बढ़ गई है।

साल 2015 में सलमान खान की दो फिल्में, शाहरूख खान की एक और आमिर खान की एक भी नहीं.. जी हां, इस साल शाहरूख और आमिर के फैंस को अब तक कुछ खास नहीं मिल पाया। साल के अंत में 'दिलवाले' आ रही है, जिसका बेसब्री से इंतजार किया जा रहा है। बहरहाल, बॉलीवुड की खान तिकड़ी साल 2016 में धमाका करने वाली है। अगले साल शाहरूख खान की फैन और रईस, सलमान की सुल्तान और आमिर की दंगल आने वाली है। वहीं, अजय देवगन की शिवाए भी काफी सूर्खियां बटोर रही है। इन सभी फिल्मों का फर्स्ट लुक रिलीज किया जा चुका है और सभी ने धमाका किया है। सुल्तान के सलमान हों या रईस के शाहरूख.. पोस्टर देखकर यह फाइनल है कि अगला साल शानदार होने वाला है। लेकिन इसके साथ ही यह सवाल भी है कि इस धमाकेदार रेस में कौन बनेगा बॉक्स ऑफिस बादशाह?.....

No comments:

Post a Comment