Sunday, 18 October 2015

टॉपलेस होने का मतलब होता है निपल्स दिखाना: कृष्णा श्रॉफ



जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन, कृष्णा श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर एक बार फिर टॉपलेस तस्वीरें डाली हैं। इससे पहले भी वह इंस्टाग्राम पर अपनी टॉपलेस फोटोज शेयर करके चर्चा में आई थीं।

इस बार कृष्णा ने अपनी बेयर बैक की ब्लैक ऐंड वाइट फोटो इंस्टाग्राम पर डाली हैं। पिछली बार जब कृष्णा की टॉपलेस तस्वीरें सोशल मीडिया में वायरल हुईं थीं तो जैकी श्रॉफ ने कहा था कि वह अपने बच्चों की लाइफ में दखलअंदाजी नहीं करते हैं। जैकी ने कहा था,'मुझे पसंद नहीं कि मैं अपने बच्चों की लाइफ में दखलअंदाजी करूं। टाइगर और कृष्णा दोनों अच्छी तरह से पले-बढ़ें और उन्हें पता है कि क्या करना चाहिए। अपने बारे में सबसे अच्छा जवाब वे खुद दे सकते हैं। मुझे इस बारे में बात करना पसंद नहीं है क्योंकि वे जो कुछ भी करते हैं, उसमें मैं कंफर्टेबल हूं।'

मीडिया में अपने टॉपलेस तस्वीरों की इतनी चर्चा होने के बाद आखिरकार कृष्णा ने इस बारे में चुप्पी तोड़ी। एक की रिपोर्ट के मुताबिक कृष्णा ने कहा,'मुझे पता है कि मेरे बारे में ये चीजें इसलिए लिखी जा रही हैं क्योंकि मैं जैकी श्रॉफ की बेटी और टाइगर श्रॉफ की बहन हूं।' हालांकि कृष्णा को दिक्कत सिर्फ 'टॉपलेस' शब्द से है। उन्होंने कहा कि टॉपलेस होने का मतलब है निपल्स दिखाना और मैंने वह नहीं किया है। उन्होंने यह भी कहा कि इन सब चीजों से उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता।।

No comments:

Post a Comment