जैसा कि कल बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
में हमने कहा था कि 'जज़्बा' का कलेक्शन पहले दिन चार करोड़ के आसपास
रहेगा और वैसा ही हुआ। फिल्म पहले दिन सिर्फ 4.23 करोड़ रुपये का ही
कलेक्शन कर पाई जो कि फिल्म की लागत को देखते हुए कम है। 32 करोड़ की इस
फिल्म को लागत वसूलने के लिए 40 करोड़ रुपये का व्यवसाय करना होगा।
खास बात यह है कि फिल्म की रिपोर्ट भी खास नहीं है। ज्यादातर फिल्म
समीक्षकों ने इसकी आलोचना की है और साथ में दर्शकों की राय भी ज्यादा
सकारात्मक नहीं है। फिल्म के लिए अगले दो दिन बेहद महत्वपूर्ण है।

No comments:
Post a Comment