Wednesday, 14 October 2015

डॉन 3 में प्रियंका नहीं तो शाहरूख भी नहीं!




जैसे ही गपशप गली में तगड़ी अफवाह उड़ी कि डॉन 3 में शाहरूख खान के साथ प्रियंका चोपड़ा काम नहीं करेंगी सारी पुरानी बातें वापस दोहराई गईं। प्रियंका और शाहरूख की 'नज़दीकियों' से लेकर करण जौहर का गौरी खान के साथ खड़ा होना और सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा को खरी खोटी सुनाना...सबको...सब कुछ याद था। लेकिन फरहान अख्तर ने जल्द ही सारी अफवाहों पर ये कहकर विराम लगाया कि डॉन 3 पर केवल काम चल रहा है। लोग शांत भी हो जाते लेकिन रितेश सिधवानी के ट्वीट ने सब वहीं ला दिया। उन्होंने लिखा कि डॉन 3 की कास्ट नहीं बदलेगी। वाकई जंगली बिल्ली के बिना डॉन को सोच पाना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन है। देखिए अब तक किन फिल्मों के तीन पार्ट बने या बन रहे हैं

डॉन 3 बनेगी एक तरह से देखा जाए तो फरहान और रितेश ने कम से कम इस अफवाह को गलत ठहरा दिया कि शाहरूख और प्रियंका एक साथ नहीं दिखेंगे।

No comments:

Post a Comment