Wednesday, 28 October 2015

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एक बार प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी




एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एक बार प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। यह वो वक्त था जब वे अपना करियर शुरू कर रही थीं।

हाल ही में जब दीपिका से पूछा गया कि करियर में अब तक उन्हें सबसे खराब सलाह क्या मिली है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा 'करियर के शुरुआती दौर में मुझे एक सलाह दी गई थी, जिसे मैं कभी नहीं भुला पाती। मुझसे कहा गया था कि अपनी खूबसूरती में इजाफा करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा लूं।'

हालांकि दीपिका ने ये नहीं बताया कि उन्हें शरीर के किस हिस्से की सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी।

जब दीपिका से सबसे अच्छी सलाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मुझे सबसे अच्छी सलाह मेरे पापा ने दी थी। उन्होंने कहा था कि अपने पैशन के प्रति नहीं, बल्कि जो तुम कर रहे हो उसके लिए पैशनेट रहो। हमेशा अपने काम को एंजॉय करो।'

दीपिका जल्द ही फिल्म 'तमाशा' में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। उधर 'बाजीराव मस्तानी' में वह रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर रही हैं।

No comments:

Post a Comment