Wednesday, 28 October 2015

सितारों का हुजूम बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में




सितारों का जमघट बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) में लगेगा। यहां पर न सिर्फ क्लासिक और कांट्रेम्पररी सिनेमा देखने को मिलेगी बल्कि उन लोगों को सितारों से बात करने का मौका मिलेगा जो सितारे बनाते हैं।

फेस्टिवल के तीसरे दिन वरुण धवन मौजूद रहेंगे। वो अपने जीवन में आए बदलाव पर बात करेंगे। इस मौके पर दीपिका पादुकोण भी मौजूद रहेंगी।

सोनम कपूर भी स्टैंड अप कॉमिक सेशन रोहन जोशी के साथ अटैंड करेंगी। पुराने जमाने के एक्टर ऋषि कपूर एक मास्टर क्लास भी लेंगे।

पिछले पांच सालों में बॉलीवुड में आए बदलावों पर बात करेंगे आयुष्मान खुराना, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, कृति सनोन। म्यूजिक कंपोजर प्रीतम अपने दस पसंदीदा सॉन्ग शेयर करेंगे।

पॉपुलर डायरेक्टर्स कबीर खान, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी परिचर्चा में शामिल होंगे। वहीं राजकुमार हिरानी, अभिजीत जोशी और नए राइटर्स को मार्गदर्शन देंगे।

फेस्टिवल डायरेक्टर्स अनुपमा चोपड़ा का कहना है 'हमने कई सालों से ऐसा कुछ करने का सपना संजोया क्योंकि हमें लगा था कि ऐसे किसी माहौल को बनाया जाना चाहिए जहां पर बॉलीवुड को सेलिब्रेट किया जाए। यह एक महंगा काम था सो कभी हो नहीं हो पाया। यह हिन्दी सिनेमा का सेलिब्रेशन है। हमने इसके लिए बहुत काम किया है। लंबे समय से प्रतिभाओं को खोज रहे थे। मैं खुश हूं कि यह हो रहा है।'

 

No comments:

Post a Comment