रेमो डिसूजा निर्देशित और अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म का पहला लुक मंगलवार को रिलीज हो गया।
इस फिल्म में जैकलिन और हॉलीवुड अभिनेता-रेसलर नाथन जोन्स भी हैं। सुपर हीरो की कहानी वाली फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' का फर्स्ट लुक जल्द ही जोरदार होने की उम्मीद थी और यह वाकई वैसा ही निकला। इसमें टाइगर वो सुपर हीरो ड्रेस पहले हैं, जिसे तैयार करने में 20 लाख रुपए खर्च हुए हैं।
बता दें कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ के करियर की यह महज़ दूसरी फिल्म है और इसमें उन्हें सुपरहीरो का क़िरदार अदा करने का मौका मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके करिअर में महत्वपूर्ण मुकाम साबित हो सकती है और उन्हें सफलता की ऊंचाई पर ले जा सकती है।
टाइगर ने अपने लुक को वास्तविक बनाने के लिए जबरदस्त मेहनत की है। उन्होंने अपने लुक और बॉडी पर काफी काम किया है।

No comments:
Post a Comment