Tuesday, 13 October 2015

आलिया से दुखी है शाहिद कपूर



मुंबई। बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता शाहिद कपूर इन दिनों आलिया भट्ट को लेकर दुखी हो गए हैं। वजह है आलिया का दूसरे अभिनेताओं के साथ काम करना। शाहिद कपूर अभिनेत्री आलिया भट्ट के साथ और फिल्में करना चाहते हैं।

इस बात का खुलासा शाहिद ने बॉलीवुड ब्रिटेन-शानदार अभियान के दौरान किया। इवेंट में शाहिद ने संवाददाताओं से बात करते हुए कहा कि फिल्म शानदार उनके कòरियर में एक प्रासंगिक फिल्म है, जिसके बारे में आलिया और वह अक्सर चर्चा करते हैं। शाहिद का कहना है कि हैदर, शानदार और उडता पंजाब उनके करियर की बेहतरीन फिल्में है।

साथ ही शाहिद का यह भी कहना है कि आलिया शानदार के बाद दूसरी फिल्में कर रही हैं और वह दूसरी फिल्मों से वह बहुत दुखी हैं क्योंकि आलिया उनके बिना काम कर रही है। गौरतलब है कि फिल्म शानदार में शाहिद कपूर और आलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।

इस फिल्म से शाहिद की बहन सना भी बॉलीवुड में करियर की शुरूआत कर रही हैं। विकास बहल द्वारा निर्देशित फिल्म शानदार 22 अक्टूबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है।

No comments:

Post a Comment