Saturday, 31 October 2015

सलमान ऐसा क्यूं करते हैं





मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सलमान खान हमेशा अपनी फिल्मों में बॉडी दिखाते और शर्ट उतारते नजर आते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि सलमान फिल्मों में शर्टलेस क्यूं होते हैं अगर नहीं तो हम आपको बता देते हैं कि सलमान ऐसा क्यूं करते हैं।

दरअसल सलमान कपड़े पहनने के बाद खुद को बहुत अनकंफर्टेबल महसूस करते हैं इसलिए वह आमतौर पर बिना कपड़ों के रहना पसंद करते हैं। अहमदाबाद आईआईएम में हुए एक फैशन शो में शामिल हेने पहुंचे सलमान ने बताया कि घर में उन्हें कम से कम कपड़े पहनने पसंद हैं। उन्होंने कहा कि मैं कपड़ों में बहुत अनकंफर्टेबल फील करता हूं। कपड़े पहनता हूं तो मुझे पता नहीं क्या होने लगता है।

सलमान ने कहा कि आप मेरे घर आईए तो पता चल जाएगा कि मैं घर में कैसे रहता हूं। मैं और मेरे पिता दोनों को कम कपड़े पहनना पसंद है। हम घर पर पैंट और बनियान में या फिर कभी कभी नंगे रहते हैं।

बता दें कि सलमान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म को सूरज बड़जात्या ने डायरेक्ट किया है। इसमें उनके साथ सोनम कपूर, स्वरा भास्कर, नील नितिन मुकेश मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म 12 नवंबर को रिलीज होगी।

'गुड्डू की गन' टाइटल से ही आप समझ सकते हैं कि फिल्म में क्या है




'गुड्डू की गन' टाइटल से ही आप समझ सकते हैं कि फिल्म में क्या है। अफसोस इस बात का है कि फिल्म देखकर आप खुद को ठगा महसूस करेंगे। पिछले कुछ अर्से से बॉक्स ऑफिस पर कुछ हॉट, डबल मीनिंग, सेक्सी फिल्मों ने औसत से ज्यादा बिजनस कर दिखाया। कुछ अर्सा पहले आई सेक्स कॉमिडी फिल्म हंटर और इसी मूवी के लीड किरदार में काफी समानताएं हैं। हालांकि ये किरदार दर्शकों की उस क्लास को भी प्रभावित नहीं कर पाते, जिसे इन फिल्मों का शौकीन माना जाता है। गुड्डू की गन देखने के बाद मानना होगा कि अगर कहानी, स्क्रिप्ट में दम न हो और सिर्फ सेक्स परोसने के नाम पर हॉट फिल्म बनाई जाए तो भी बॉक्स आफिस पर ऐसी फिल्म के टिकने के आसार कम हैं।

कहानी: कोलकाता में घर-घर जाकर वॉशिंग पाउडर बेचने वाला सेल्समैन गुड्डू (कुणाल खेमू) अपने दोस्त लड्डू (सुमित व्यास) के साथ रहता है। गुड्डू कुछ ज्यादा ही रंगीनमिजाज टाइप का है। शादीशुदा महिलाओं के साथ मौज-मस्ती करना और रिश्ते बनाना उसकी आदत में शामिल है। दरअसल 'गुड्डू की गन' यानी उसका गुप्तांग कहीं ज्यादा पॉवरफुल है। जिस महिला के साथ गुड्डू का रिश्ता बनता है, वह उसके लिए कुछ भी करने को तैयार रहती है। गुड्डू अब खुद को ऐसा इंसान समझता है जिसके लिए महिलाएं अपना सब कुछ न्यौछावर करने को तैयार बैठी हैं। इसी बीच गुड्डू एक सुंदर लड़की भोली (अपर्णा शर्मा) के साथ रिश्ता बनाकर छोड़ देता है। भोली के दादाजी को कई तांत्रिक शक्तियां भी प्राप्त हैं। दादाजी गुड्डू को ऐसा शाप देते हैं कि उसका गुप्तांग गोल्ड का हो जाता है। इसके बाद अचानक गुड्डू की डिमांड बढ़ जाती है। माफिया के लोग गुड्डू की गोल्डन गन को हासिल करने की दौड़ में लग जाते हैं। आखिर गुड्डू दादाजी से मिलता है, जो उसे बताते हैं कि जिस दिन उसे सच्चा प्यार मिलेगा, सब ठीक हो जाएगा। अचानक गुड्डू की मुलाकात काली (पायल सरकार) से होती है। पायल के सामने आते ही गुड्डू ठीक हो जाता है, लेकिन उसके जाते ही फिर वैसा।

वह उनके इस निर्णय का सम्मान करते हैं : अभिनेता राजकुमार राव




राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित अभिनेता राजकुमार राव ने राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाने के फिल्म निर्माताओं के फैसले को एक ‘साहसी’ कदम बताते हुए कहा है कि वह उनके इस निर्णय का सम्मान करते हैं.

‘बढ़ती असहिष्णुता’ के खिलाफ और एफटीआईआई छात्रों के समर्थन में इस सप्ताह के शुरू में दिबाकर बनर्जी और ‘हंटर’ के निर्देशक हर्षवर्धन कुलकर्णी सहित 10 फिल्मकारों ने अपने राष्ट्रीय पुरस्कार लौटा दिए.

राजकुमार को उनकी फिल्म ‘शाहिद’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है और दिबाकर की फिल्म ‘लव सेक्स और धोखा’ उनकी पहली फिल्म थी.

अभिनेता ने कहा, ‘‘एफटीआईआई से जुड़ा होने के नाते वहां के छात्र किस स्थिति से गुजर रहे हैं इसे मैं बखूबी समझ सकता हूं. जिन्होंने भी अपना राष्ट्रीय पुरस्कार लौटाया है वह एक बहुत साहसी कदम है. यह विरोध जताने का एक तरीका है.. मैं उनके फैसले का सम्मान करता हूं.’’

अभिनेता ‘17वें एमएएमआई मुंबई फिल्म महोत्सव’ से इतर संवाददाताओं से बात कर रहे थे. महोत्सव में हंसल मेहता की, वास्तविक जीवन से प्रेरित फिल्म ‘अलीगढ़’ का प्रीमियर हुआ. यह फिल्म प्रोफेसर श्रीनिवास रामचंद्र साइरस के वास्तवित जीवन से प्रेरित है, जिन्हें उनके लैंगिक विन्यास के कारण नौकरी से निकाल दिया जाता है.

फिल्म का निर्देशन हंसल मेहता ने किया है और मनोज वाजपेयी ने इसमें अभिनय किया है.

यह पूछे जाने पर कि इतने बोल्ड विषय पर बनी फिल्म के लिए क्या सरकार से मुश्किल आ सकती है, इस पर ‘क्वीन’ के अभिनेता ने कहा, ‘‘सरकार..? फिल्म देश और दर्शकों के लिए बनाई गई है और आज वे हर तरह का सिनेमा देखने के लिए तैयार हैं. फिल्म में कुछ भी विवादास्पद नहीं है. ऐसी चीजें हमारे आसपास हो रही हैं.’’

ऐश्वर्या रॉय बच्चन और बॉलीवुड में खान तिकड़ी का दबदबा




ऐश्वर्या ने जब बॉलीवुड में करियर शुरू किया था, तबसे लेकर अब तक बॉलीवुड में खान तिकड़ी का दबदबा है। खान तिकड़ी यानी कि आमिर, शाहरुख और सलमान। इन तीनों हीरो की हीरोइन बनने की ख्वाहिश हर हीरोइन की रहती है। ये तीनों बड़े बैनर्स के लिए फिल्में करते हैं और पिछले कुछ वर्षों में ज्यादातर हिट फिल्मों से इनका नाम जुड़ा हुआ है। ऐश्वर्या ने कुछ फिल्में इनके साथ की, लेकिन बाद में उनके संबंध खराब हो गए। इसका खामियाजा ऐश को भी भुगतना पड़ा और ऐसी कई फिल्में होंगी, जो ऐश कर सकती थीं, लेकिन नहीं कर पाईं।

ऐश बनाम किंग खान
शाहरुख खान और ऐश्वर्या राय बच्चन के बीच अच्छे संबंध थे। दोनों ने ‘मोहब्बतें’ और ‘देवदास’ जैसी फिल्में भी की, लेकिन सलमान के कारण दोनों के बीच गलतफहमी पैदा हो गई। शाहरुख की होम प्रोडक्शन ‘चलते-चलते’ में पहले रानी मुखर्जी की जगह ऐश्वर्या राय थीं। जब इस फिल्म की शूटिंग चल रही थीं तब सलमान खान सेट पर पहुँच गए और उन्होंने उपस्थित लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया। शाहरुख ने विवाद की जड़ ऐश्वर्या को माना और सलमान से उनकी दोस्ती में कोई दरार न पैदा हो, इ‍सलिए उन्होंने ऐश्वर्या को फिल्म से बाहर निकालकर रानी को ले लिया। साथ ही यह फैसला कर लिया कि वे भविष्य में ऐश के साथ काम नहीं करेंगे।

ऐश को भी शाहरुख का यह व्यवहार पसंद नहीं आया और उन्होंने भी शाहरुख के साथ फिल्म करने में कोई रूचि नहीं ली। हाल ही में शाहरुख को अपने व्यवहार पर पछतावा हुआ और उन्होंने ऐश्वर्या से माफी भी माँगी। यदि भविष्य में ऐश उनके साथ कोई फिल्म करती हैं तो माना जा सकता है कि उन्होंने किंग खान को माफ कर दिया।

ऐश बनाम परफेक्शनिस्ट खान
बॉलीवुड के दो दिग्गज कलाकार आमिर खान और ऐश्वर्या राय बच्चन अब तक साथ फिल्म नहीं कर पाए हैं। दोनों में संबंध सामान्य नहीं हैं और इसकी वजह है फिल्म मंगल पांडे। आमिर और ऐश ‘मंगल पांडे’ में साथ काम करने वाले थे। जब इस फिल्म पर से सहारा ग्रुप ने अपने हाथ खींच लिए तो ऐश्वर्या ने भी इस फिल्म से हटने का फैसला कर लिया। ऐन मौके पर किसी भी कलाकार का फिल्म करने से इंकार करना पूरे शूटिंग शेड्यूल को गड़बड़ा देता हैं।

ऐश्वर्या के इस कदम से आमिर खान बेहद नाराज हुए। आमिर किसी को भी आसानी से माफ नहीं करते हैं। उन्होंने कोई घोषणा तो नहीं की, लेकिन इस घटना के बाद कोई भी आमिर के पास ऐश्वर्या को नायिका बनाने का प्रस्ताव लेकर नहीं गया।

ऐश बनाम सल्लू
ऐश्वर्या और सलमान की प्रेम कहानी और उसका अंत सभी को पता है। सलमान को ऐश पसंद करती थीं, लेकिन सलमान के व्यवहार के कारण दोनों में ब्रेकअप हो गया। ब्रेकअप के बाद ऐश और सलमान ने सुलह करने की कोई कोशिश भी नहीं की।

Friday, 30 October 2015

अक्षय कुमार की नई फिल्म "एयरलिफ्ट"




मुंबई। खतरो के खिलाड़ी अक्षय कुमार की नई फिल्म "एयरलिफ्ट" का उनके फैंस को इंतजार है। फिलहाल अक्षय इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त है और हाल ही में उन्होंने अपनी इस फिल्म का टीजर भी शूट किया। इस टीजर को देखकर दर्शक फिल्म को लेकर कई कयास लगाऎंगे।

फिल्म के प्रोड्यूसर निखिल आडवाणी ने अक्षय की एक फोटो सोशल साइट पर सांझा की। निखिल ने टीजर शूट के दौरान लैपटॉप से फोटो क्लिक कर ट्वीट किया," टीजर शॉट। अक्षय कुमार जोन में आ रहे है।"टीजर को देखकर अक्षय के खुफिया एजेंट होने की संभावना लगाई जा रही है।

सुपरस्टार सलमान ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अभिनय की प्रशंसा




सुपरस्टार सलमान ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह काफी टैलंटेड हैं। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का जमाने वालीं ऐक्ट्रेस आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान की छोटी बहन का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लाइव चैट के दौरान 'दबंग' अभिनेता ने किसी के पूछे जाने पर स्वरा की प्रशंसा की। अभिनेता ने कहा, 'स्वरा प्रतिभाशाली हैं।' फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने 16 साल बाद एक साथ काम किया है।

फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में है। यह फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

मैं और चार्ल्स : फिल्म समीक्षा




'वो सम्मोहित करने वाला, 14 भाषा का जानकार और बुद्धिमान है।' मीटिंग में एक पुलिस वाला चार्ल्स की तारीफ में कुछ शब्द कहता है। दरअसल पुलिस वाले भी उससे खौफ खाते थे क्योंकि स्टाइलिश चार्ल्स ने रहस्य का ऐसा आवरण ओढ़ रखा था कि उसकी ताकत का सही अंदाजा लगाना मुश्किल था।

सूट-बूट पहने, कानून का जानकार, किताब पढ़ने वाला, अंग्रेजी फिल्मों का शौकीन और फ्रेंच लहजे में अंग्रेजी बोलने वाले चार्ल्स की 30 से ज्यादा गर्लफ्रेंड थीं और उसकी ये बातें उसे अन्य चोर-उचक्कों से जुदा करती थी। अपने लुक के प्रति इतना सतर्क‍ कि अखबारों में अपनी पुरानी फोटो देख उसे चिढ़ होती थी और वह अपनी नई फोटो प्रेस के पास पहुंचाने के लिए कहता था।

पुलिस ऑफिसर अमोद कांत उसे एक सामान्य चोर ही मानते थे और उनका कहना था कि मीडिया ने ही उसे हीरो की तरह बढ़ा-चढ़ा कर पेश कर दिया है जिसका वह लाभ उठाता है।

70 और 80 के दशक में चार्ल्स शोभराज एक शातिर अपराधी के रूप में उभरा और उसकी लाइफ से प्रेरित फिल्म 'मैं और चार्ल्स' निर्देशक प्रवाल रमण ने बनाई है।

 थाईलैंड में कई सुंदरियों की हत्या करने के बाद चार्ल्स को मौत की सजा होती है और वह भाग कर भारत आ पहुंचता है। विदेशी महिलाओं का वह शिकार करता है। अपने सम्मोहक व्यक्तित्व का उपयोग करते हुए वह पहले उनके साथ सोता है और फिर हत्या कर उनका पासपोर्ट अपने पास रख लेता है। पासपोर्ट के जरिये वह हर बार अपनी पहचान बदल लेता है। गोआ में उस समय हिप्पी कल्चर का बोलबाला था। ड्रग्स और सेक्स की धुंध में चार्ल्स को अपराध करने में आसानी होती थी।

चार्ल्स के पीछे पुलिस ऑफिसर अमोद कांत लगा हुआ है। चूहे-बिल्ली का खेल उनके बीच चलता है, लेकिन पूरा खेल चार्ल्स की मर्जी से चलता है।

सीरियल किलर, सेक्स, ड्रग्स, हत्याएं और चार्ल्स शोभराज का आकर्षक किरदार, एक थ्रिलर फिल्म बनाने के सारे सूत्र लेखक और निर्देशक प्रवाल रमण के हाथों में थे, लेकिन इसका पूरी तरह उपयोग वे नहीं कर पाए।

चार्ल्स के जीवन के बारे में जानने की ज्यादा से ज्यादा उत्सुकता रहती है, लेकिन फिल्म उतनी बातें दिखाती नहीं हैं। 1986 में चार्ल्स तिहाड़ जेल से भाग निकला था और इसी घटना पर फिल्म को फोकस किया गया है। जेल से निकलने की वह किस तरह योजना बनाता है, अपने इर्दगिर्द मौजूद लोगों का किस तरह यकीन जीतकर उनमें विश्वास जगाता है और किस तरह से वह घटना को अंजाम देता है यह फिल्म में दिखाया गया है, लेकिन चार्ल्स की लाइफ केवल इसी घटना के इर्दगिर्द ही नहीं घूमती थी।

 निर्देशक प्रवाल रमन का प्रस्तुतिकरण उलझा हुआ है। उन्होंने पहले सारी घटनाओं को दिखाया है, जो क्यों हो रही है इस बात को उन्होंने छिपाए रखा है और अंत में सारी घटनाओं को जोड़ बताया गया है कि ऐसा क्यों हो रहा था। दिक्कत की बात यह है कि इस वजह से फिल्म में कन्फ्यूजन पैदा हो गया है और वो थ्रिल नदारद है जिसकी तलाश में दर्शक इस तरह की फिल्में देखते हैं।

रणदीप हुडा फिल्म की जान हैं। उन्होंने चार्ल्स के करिश्माई व्यक्तित्व को इस तरीके से पेश किया है कि दर्शक भी सम्मोहित हो जाते हैं। हालांकि उनके द्वारा बोले गए कुछ संवाद लहजे के कारण अस्पष्ट हैं। आदिल हुसैन की एक्टिंग भी दमदार है, लेकिन  उनके और टिस्का चोपड़ा के बीच वाले दृश्य कमजोर हैं ‍जिसमें आदिल असहज भी नजर आते हैं। मुंबई पुलिस ऑफिसर सुधाकर के रूप में नंदू माधव अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हैं। रिचा चड्ढा का रोल छोटा जरूर है, लेकिन उनकी अदाकारी देखने लायक है।

कमियों के बावजूद यदि फिल्म में रूचि बनी रहती है तो ये इसके स्टाइलिश लुक, चार्ल्स के किरदार और रणदीप के अभिनय के कारण। तकनीकी रूप से फिल्म बढ़िया है। प्रवाल रमन की शॉट टेकिंग बेहतरीन है। कैमरावर्क, लाइट एंड शैडो, कलर स्कीम, बैकग्राउंड म्य‍ुजिक और उम्दा माहौल के कारण 'मैं और चार्ल्स' अच्छी फिल्म होने का आभास कराती है।

बैनर : वेव्ज़ सिनेमाज़, सिनेज़र नेटवर्क
निर्माता: राजू चड्ढा, अमित कपूर, विक्रम खाखर

मुझे ऐश्वर्या पर गर्व है : अभिषेक बच्चन




अभिनेता अभिषेक बच्चन का कहना है कि अपनी अभिनेत्री पत्नी ऐश्वर्या राय की कमबैक फिल्म ‘जज्बा’ को देखने के बाद उन्हें ‘बेहद गर्व’ हुआ.

संजय गुप्ता के निर्देशन में बनी थिल्रर-ड्रामा ‘जज्बा’ में इरफान खान और शबाना आजमी भी हैं.
 
17वें जियो मामी मुंबई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह के उद्घाटन समारोह में अभिषेक ने कहा, ‘मैंने जज्बा देखी और मुझे यह बेहद पसंद आई. मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है. संजय गुप्ता की पूरी टीम, इरफान खान और बाकी सबने फिल्म के लिए बहुत मेहनत की है. मुझे अपनी पत्नी पर बहुत गर्व है.’

ऐश्वर्या ने पांच साल के अंतराल के बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. ऐसा माना जा रहा है कि ऐर्या इस बात से कथित तौर पर नाखुश हैं कि उन्हें फिल्म के लाभ में हिस्सा नहीं मिला.
  
‘जज्बा’ नौ अक्तूबर को रिलीज हुई थी और इसे अच्छी समीक्षा मिली थी.

ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डर' का रिमेक तैयार किया जा रहा है




1993 में आई यश चोपड़ा की ब्लॉकबस्टर फिल्म 'डर' का रिमेक तैयार किया जा रहा है। जी हां, लेकिन इससे पहले कि आप खुश हों बता दें कि इस फिल्म में न शाहरूख खान होंगे, न सनी देओल और न ही होंगी जूही चावला। इस सुपरहिट फिल्म के रिमेक में पॉपुलर टेलीविजन एक्टर करणवीर बोहरा मेनलीड निभाने वाले हैं। यानि की शाहरूख खान वाले किरदार में हमें करण दिखेंगे। खास बात यह भी है कि फिल्म के निर्माता भी वे खुद हैं। वहीं, सनी देओल और जूही चावला के रोल के लिए एक्टर्स की तलाश जारी है। हम्मम.. हमें पता है शाहरूख खान फैंस इस खबर से बेहद नाराज होंगे। आखिर 'डर' शाहरूख की बेहतरीन फिल्मों में से एक मानी जाती है। बहरहाल, यहां देखते हैं यदि डर रीमेक बनाया जाता है तो कौन एक्टर ले सकते हैं शाहरूख की जगह लेंगे।

वरूण धवन बदलापुर में वरूण धवन का जो अवतार हमने देखा है, उसके बाद तो पक्का है कि वरूण न सिर्फ क्यूट लवर- बॉय.. बल्कि निगेटिव किरदार निभाने के लिए भी परफेक्ट हैं।

 

इस कॉमेडी फिल्म में सलमान खान- कैटरीना कैफ होंगे साथ- साथ!




अफवाहों की मानें तो जल्द ही हमें सलमान खान और कैटरीना कैफ एक ही फिल्म में देखने को मिलने वाले हैं। सुपरहिट कॉमेडी फिल्म 'नो एंट्री' के निर्माता बोनी कपूर अब इस फिल्म का सीक्वल बनाना चाह रहे हैं। फिल्म का नाम होगा 'नो एंट्री में एंट्री'.. इस फिल्म के लिए सलमान खान को अप्रोच किया गया था, यह तो हम सभी को पता है। लेकिन बता दें कि सलमान के साथ साथ निर्माता ने कैटरीना कैफ से भी संपर्क किया है। बोनी कपूर सलमान- कैट की जोड़ी एक बार फिर इस फिल्म में लाना चाह रहे हैं। अब देखना यह है कि कैट इस फिल्म के लिए हामी भरतीं हैं या नहीं..

Thursday, 29 October 2015

करीना कपूर एक गीत में 32 किलोग्राम का लहंगा पहने नजर आएंगी



मुंबई। अभिनेत्री करीना कपूर अपनी आने वाली फिल्म ‘की एंड का’ के एक गीत में 32 किलोग्राम का लहंगा पहने नजर आएंगी। यह फिल्म आर बाल्की की है।

इस लिबास को करीना के पसंदीदा डिजायनर मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है। इस परिधान में जरदोजी का काफी काम किया गया है और इसमें जाली की कई परतें हैं।

एक उपनगरीय स्टूडियो में भारी लहंगा पहन कर करीना ने दो दिन तक शूटिंग की। इस गीत की कोरियोग्राफी बोस्को ने की है।

एक सूत्र ने बताया, 'पूरी फिल्म में करीना पाश्चात्य रंगढंग में नजर आती हैं, वह अपने प्रशंसकों को निराश नहीं करना चाहती थी इस वजह से वह ‘की एंड का’ के इस गीत में पूरी तरह से भारतीय रूप में नजर आएंगी। उनके लहंगे का वजन 32 किलोग्राम से अधिक है और इसे उनके करीबी मित्र मनीष मल्होत्रा ने तैयार किया है।'

इस फिल्म में करीना ने एक बिजनस वुमन का किरदार निभाया है और वह पहली बार अजरुन कपूर के साथ नजर आएंगी।

फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' ने दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल की है




फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' ने दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया हासिल की है। लव रंजन द्वारा निर्देशित इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 52.30 करोड़ रुपये की कमाई की है।
 
यह फिल्म 'प्यार का पंचनामा' का सीक्वल है। बयान के मुताबिक, 'प्यार का पंचनामा 2' 16 अक्टूबर को भारत के लगभग 1400 सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई। फिल्म को भारत और दुनिया भर में अपने प्रशंसकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। फिल्म में कार्तिक आर्यन, सनी सिंह, ओमकार कपूर, नुसरत बरूचा, सोनाली सहगल और इशिता शर्मा जैसे सितारों ने अपने अभिनय के जलवे बिखेरे।

उल्लेखनीय है कि दूसरे सप्ताह शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म शानदार से प्रतिस्पर्धा के बावजूद फिल्म प्यार का पंचनामा 2 अभी भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से बनी हुई है, जबकि फिल्म ने 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार किया है।

जॉन अब्राहम ने बीस करोड़ रुपये की डिमांड कर दी




जॉन अब्राहम की आखिरी रिलीज 'वेकलम बैक' थी। फिल्म ने कलेक्शन तो अच्छा किया, लेकिन अधिक लागत के कारण यह फिल्म सफल फिल्मों की लिस्ट में एंट्री नहीं ले सकी। जॉन ने अच्छे कलेक्शन होने का राज फिल्म में अपनी उपस्थिति को समझा और अपनी रकम लगभग डबल कर दी।

फिल्म इंडस्ट्री के सूत्र के मुताबिक पिछले दिनों एक निर्माता जॉन अब्राहम को साइन करने पहुंचा। बात फीस की हुई तो जॉन ने बीस करोड़ रुपये की डिमांड कर दी। यह बात सुन निर्माता दंग रह गया और बड़ी मुश्किल से उसने अपने आपको संभाला। इसके बाद उस निर्माता ने वहां से निकलने में ही भलाई समझी।

कुछ लोगों का मानना है कि जॉन उसकी फिल्म नहीं करना चाहते थे इसलिए नहीं कहने के बजाय उन्होंने बहुत ज्यादा रकम मांग ली। दूसरी ओर जॉन खेमे का कहना है कि जॉन इतनी ज्यादा डिमांड कर ही नहीं सकते हैं।

अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे




बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता सिल्वर स्क्रीन पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पिता का किरदार निभाते नजर आयेंगे.

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार नीरज पांडेय भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल एम.एस. धोनी के जीवन पर फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बना रहे हैं.

फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गयी है. फिल्म में अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे.

अनुपम खेर ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है, "एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की पहले दिन की शूटिंग के लिए खड़गपुर जा रहा हूं. मैं धोनी के पिता का किरदार निभा रहा हूं."

इस फिल्म के लिए अनुपम को अपनी मूछें कटवानी पड़ी हैं.

अनुपम ने ट्वीट किया, "एम.एस. धोनी पर नीरज पांडे की बायोपिक की शूटिंग की. हमेशा की तरह शानदार शुरुआत रही. सालों बाद मुझे अपने रोल के लिए मूछें हटवानी पड़ीं."

रोहित सलमान के साथ काम करना पसंद करेंगे




अजय देवगन के साथ कई सफल फिल्म देने वाले रोहित शेट्टी ने बाद में शाहरुख खान के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' बनाई और इन दिनों 'दिलवाले' बना रहे हैं। गौरतलब है कि शाहरुख और अजय के बीच कभी मधुर संबंध नहीं रहे है। शाहरुख के साथ काम करने की रोहित ने अजय से पहले इजाजत ली और फिर फिल्म बनाई। अजय की पत्नी काजोल और शाहरुख के बीच अच्छी दोस्ती है और दोनों ने जितनी फिल्में साथ की हैं सभी हिट रही हैं। 

रोहित की नजर अब एक और सुपरस्टार सलमान खान पर हैं। वे सलमान के साथ फिल्म बनाना चाहते हैं। रोहित और अजय की जोड़ी की फिल्म सौ करोड़ रुपये तक पहुंचती है। शाहरुख के साथ उन्होंने दो सौ करोड़ क्लब में एंट्री ली। शायद वे सलमान के साथ तीन सौ करोड़ का व्यवसाय करने वाली फिल्म बनाए। 
 
रोहित के मुताबिक वे सलमान के साथ तभी काम करना पसंद करेंगे जब उनके पास सलमान के लायक स्क्रिप्ट होगी। 'चेन्नई एक्सप्रेस' उन्होंने शाहरूख के साथ इसीलिए बनाई क्योंकि उन्हें लगा कि इस स्क्रिप्ट के साथ शाहरुख ही न्याय कर पाएंगे।

Wednesday, 28 October 2015

आखिर क्यों लोग उनकी गलतियों के लिए उनकी आलोचना करते हैं : पॉप स्टार जस्टिन बीबर




पॉप स्टार जस्टिन बीबर अब उनकी गलतियों के लिए लोगों द्वारा की जा रही आलोचनाओं की परवाह नहीं करते और वह अब हर बार किसी गलती पर माफी मांगने से ऊपर उठ गए हैं.

फीमेल फर्स्ट की खबर के अनुसार, ‘सॉरी’ जैसा हिट गाना देने वाले बीबर दो बार गिरफ्तार किए जा चुके हैं. महज 21 साल की उम्र में वह कई अन्य आपत्तियों के बीच कानूनी पचड़ों में फंस चुके हैं लेकिन वह समझते हैं कि आखिर क्यों लोग उनकी गलतियों के लिए उनकी आलोचना करते हैं.

इसके साथ ही उनका यह भी मानना है कि आलोचना करने वाले लोगों को यह अहसास नहीं है कि एक किशोर होना या स्पॉटलाइट में बड़ा होना किस तरह से चीजों को कहीं ज्यादा बड़ा बना देता है.

बीबर :21: ने कहा , ‘‘यह सच्चाई है कि लोग मुझे गलतियां करते देखने के लिए तैयार नहीं थे और यह वास्तव में पाखंडपूर्ण है. क्योंकि हम सभी जानते हैं कि यदि आप 19 या 20 साल के हैं तो गलतियां करते हैं. निश्चित तौर पर मेरी पहुंच ज्यादा चीजों तक है और मुझ पर बारीकी से नजर रखी जाती है. हर समय कैमरे मुझ पर लगे रहते हैं. मैं यह समझता हूं लेकिन मैं माफी मांग-मांगकर थक चुका हूं.’’

सलमान की फ़िल्म मे काम करने से मना किया अमिताभ ने



अमिताभ बच्चन और सलमान खान ने कुछ फिल्में साथ की हैं, लेकिन सलमान की पूर्व प्रेमिका ऐश्वर्या राय ने जब से अमिताभ के बेटे अभिषेक बच्चन से विवाह किया है तब से दोनों एक-दूसरे के साथ आने से बचते हैं।


सलमान खान अपने बैनर तले 'जुगलबंदी' नामक फिल्म बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस फिल्म में म्युजिक टीचर के रूप में सलमान को अमिताभ परफेक्ट लगे। उन्होंने फिल्म की बेहतरी के लिए अपने संबंधों को एक तरफ रखा और बिग बी को फिल्म ऑफर कर दी।

बिग बी ने न जाने क्यूं फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। चर्चा है कि ऐश्वर्या की वजह से शायद अमिताभ ने यह कदम उठाया हो अब यह भूमिका अनिल कपूर निभाएंगे।

'अलीगढ़' फ़िल्म की स्क्रीनिंग की जाएगी

 


मनोज बाजपेई ने हंसल मेहता की फिल्म 'अलीगढ़' में एक प्रफेसर का रोल किया है। एक्टर का कहना है कि इस रोल ने उन्हें एक बेहतर इंसान बनाया है।

उन्होंने कहा, 'अलीगढ़ में मेरा रोल सीधा-सादा और साफ दिल का है, जिसने मुझे एक बेहतर इंसान बनाया। मैंने उसके जैसा शरीफ इंसान नहीं देखा। ये एक बेहतरीन कहानी है। आप इस किरदार को देखकर हिल जाएंगे।'

मनोज बाजपेयी ने कहा कि एक्टिंग करना दुनिया में सबसे मुश्किल काम है। उन्होंने कहा, 'किसी और के किरदार में उतरना, किसी और की अंतरात्मा या उसके सफर को समझना हमेशा मुश्किल होता है। तो जब आप उस किरदार को सही तरीके से निभाते हैं तो इससे ज्यादा खुशी आपको कोई और चीज आपको नहीं दे सकती।'

'अलीगढ़' में अपने किरदार के बारे में बात करते हुए मनोज ने कहा कि ये फिल्म भारत में समलैंगिकता को लेकर लोगों के नजरिए को दिखाती है और कहानी ने दर्शकों को प्रभावित किया है।


उत्तर प्रदेश की पृष्ठभूमि पर बनी ये फिल्म एक प्रफेसर की असली कहानी है कि जिसे उसकी समलैंगिकता के चलते नौकरी से निकाल दिया गया था और एक पत्रकार ने उसकी कहानी दुनिया को बताई थी। फिल्म में पत्रकार का रोल राजकुमार राव ने किया है।

20वें बुसान इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में फिल्म को स्टैंडिंग ओवेशन मिला था और लंदन फिल्म फेस्टिवल में भी इसे काफी सराहा गया है। मनोज ने कहा, 'हमें बुसान और लंदन फिल्म फेस्टिवल्स में बहुत सराहा गया है। आलोचकों और दर्शकों ने फिल्म को पसंद किया और मुझे ईमेल और मैसेज किए। तो इससे साफ है कि अलीगढ़ एक शानदार फिल्म है और इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि ये समलैंगिकता पर है या नहीं, बल्कि ये एक बहुत अच्छी कहानी है।'

30 अक्टूबर से शुरू हो रहे 17वें जियो मामी मुंबई फिल्म फेस्टिवल में सबसे पहले 'अलीगढ़' की स्क्रीनिंग की जाएगी।

सितारों का हुजूम बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में




सितारों का जमघट बांद्रा स्थित मेहबूब स्टूडियो में मुंबई एकेडमी ऑफ मूविंग इमेज (मामी) में लगेगा। यहां पर न सिर्फ क्लासिक और कांट्रेम्पररी सिनेमा देखने को मिलेगी बल्कि उन लोगों को सितारों से बात करने का मौका मिलेगा जो सितारे बनाते हैं।

फेस्टिवल के तीसरे दिन वरुण धवन मौजूद रहेंगे। वो अपने जीवन में आए बदलाव पर बात करेंगे। इस मौके पर दीपिका पादुकोण भी मौजूद रहेंगी।

सोनम कपूर भी स्टैंड अप कॉमिक सेशन रोहन जोशी के साथ अटैंड करेंगी। पुराने जमाने के एक्टर ऋषि कपूर एक मास्टर क्लास भी लेंगे।

पिछले पांच सालों में बॉलीवुड में आए बदलावों पर बात करेंगे आयुष्मान खुराना, आलिया भट्ट, अर्जुन कपूर, परिणीति चोपड़ा, कृति सनोन। म्यूजिक कंपोजर प्रीतम अपने दस पसंदीदा सॉन्ग शेयर करेंगे।

पॉपुलर डायरेक्टर्स कबीर खान, जोया अख्तर, दिबाकर बनर्जी परिचर्चा में शामिल होंगे। वहीं राजकुमार हिरानी, अभिजीत जोशी और नए राइटर्स को मार्गदर्शन देंगे।

फेस्टिवल डायरेक्टर्स अनुपमा चोपड़ा का कहना है 'हमने कई सालों से ऐसा कुछ करने का सपना संजोया क्योंकि हमें लगा था कि ऐसे किसी माहौल को बनाया जाना चाहिए जहां पर बॉलीवुड को सेलिब्रेट किया जाए। यह एक महंगा काम था सो कभी हो नहीं हो पाया। यह हिन्दी सिनेमा का सेलिब्रेशन है। हमने इसके लिए बहुत काम किया है। लंबे समय से प्रतिभाओं को खोज रहे थे। मैं खुश हूं कि यह हो रहा है।'

 

रहस्यमय मौत पर केंद्रित मर्डर-मिस्ट्री 'बाजीगर' ने उन्हें स्टार बनाया

 
 
एक कलाकार के रूप में शाहरुख की राह धीरे-धीरे किन ऊँचाइयों की ओर गई, कहना मुश्किल है। एक सितारे की हैसियत को देखते हुए उनका रास्ता बेहद चमकदार नजर आता है। बॉलीवुड में कदम रखने पर शाहरुख को 'दीवाना' और 'दिल आशना है' जैसी साधारण फिल्मों से आगाज करना पड़ा था। इन दोनों फिल्मों में उनकी हीरोइन रही दिव्या भारती की रहस्यमय मौत पर केंद्रित मर्डर-मिस्ट्री 'बाजीगर' ने उन्हें स्टार बनाया।

अब्बास-मस्तान की इस फिल्म से शाहरुख स्टार बने तो यश चोपड़ा की 'डर' ने उनको सुपर स्टार की पदवी दे दी। 'बाजीगर' में शाहरुख ने एक ऐसे नौजवान की भूमिका निभाई थी, जो अपनी महिला मित्र को छत से धकेलकर मार डालता है। इस फिल्म ने बॉलीवुड में निगेटिव भूमिकाओं के एक नए सिलसिले की शुरुआत की। यश चोपड़ा जैसे रोमांटिक फिल्मकार भी इस लहर से ऐसे प्रभावित हुए कि उन्होंने हॉलीवुड की सस्पेंस फिल्म 'केपफियर' पर आधारित 'डर' का निर्माण किया।

शुरुआत में इस फिल्म के हीरो थे सन्नी देओल। शाहरुख का किरदार उनकी प्रेमिका (किरण/जूही) को परेशान करने वाले सिरफिरे नौजवान का था, मगर फिल्म जब रिलीज हुई तो सारी तारीफ शाहरुख बटोर ले गए। यहाँ तक कि हीरो के हाथों इस निगेटिव किरदार को पिटते देख दर्शकों की सहानुभूति शाहरुख के साथ थी।

'डर' फिल्म को लेकर शाहरुख, सनी देओल और यश चोपड़ा के बीच गहरे मतभेद हो गए। बहरहाल फिल्म का सर्वाधिक फायदा शाहरुख को पहुँचा और वे यश चोपड़ा कैम्प के स्थायी सदस्य हो गए। चोपड़ा बैनर की फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएँगे' ने शाहरुख की महानायक हैसियत और पुख्ता की। इस बीच अंजाम/फिर भी दिल है हिन्दुस्तानी/डुप्लीकेट' जैसी फ्‍लॉप फिल्में भी प्रदर्शित होती रहीं। शाहरुख के रफ्‍तार पकड़ते करियर को इनसे कोई नुकसान नहीं पहुँचा। 'दिल तो पागल है/कुछ कुछ होता है/ कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों ने शाहरुख की रोमांटिक छबि बनाई। उनकी फिल्म 'देवदास' कान फिल्मोत्सव में प्रदर्शित की गई। इसे आधिकारिक प्रविष्टि के बतौर ऑस्कर के लिए भेजा गया। फिल्म इस काबिल नहीं समझी गई, मगर उन्मत्त प्रेमी की भूमिका में शाहरुख एक बार फिर सराहे गए। दिलचस्प बात यह है कि इस रोल का प्रस्ताव मिलने तक शाहरुख ने दिलीप कुमार अभिनीत 'देवदास' (1955) का पुराना संस्करण नहीं देखा था। शाहरुख के अनुसार - 'करियर के आरंभ में मैंने परपीड़क की भूमिकाएँ निभाई थीं, जो दूसरों की जान का दुश्मन है। 'देवदास' में मैं आत्मपीड़क बन गया। देवदास ऐसा महान प्रेमी था, जिसने प्यार में खुद को मिटा डाला। शायद मैं प्यार के लिए कभी जान नहीं दे सकता।'

निर्देशक संजय लीला भंसाली से जब किसी ने पूछा कि उन्होंने देवदास की भूमिका के लिए शाहरुख को क्यों चुना, तो उनका जवाब था, 'मुझे उसकी आँखें हर वक्त कुछ तलाशती नजर आती हैं। 'शाहरुख की शख्सियत में ये बेचैनी हमेशा शामिल रही है। शायद यह सफलता पाने का जुनून ही था, जो उनकी खरगोश जैसी आँखों से बरसता रहा।


शाहरुख ने एक इंटरव्यू में स्वीकार किया था कि वे घबराहट (नर्वसनेस) को उत्तेजनापूर्ण अभिनय शैली के जरिये छुपाने की चेष्टा करते रहे हैं। तेज-तेज संवाद बोलने की अनूठी शैली के चलते शाहरुख नई पीढ़ी के पसंदीदा सितारे बन गए। उनकी अतिरिक्त ऊर्जा की तारीफ अमिताभ बच्चन जैसे सितारों ने भी की है। शाहरुख इस महानायक को अपना पसंदीदा भारतीय एक्टर मानते हैं। उनका कहना है कि अगर मुझे इंडस्ट्री में 25-30 साल और शिखर पर रहने का मौका मिले, तो भी मैं अमितजी की बराबरी नहीं कर सकूँगा। छुटपन में शाहरुख अपनी मित्रमंडली को कमरे में बंद कर बिग-बी के अंदाज में फिल्म 'दीवार' की याद करते हुए कहते - 'अब यहाँ से कोई एक ही ‍जिंदा बाहर जाएगा।' प्रशंसा भाव के बावजूद अपने अभिनय में अमितजी की नकल नहीं की। उनका विशिष्ट हड़बड़ाहट भरा तेवर उनकी पहचान बन गया है।

हॉलीवुड सितारों में शाहरुख की पसंद हैं अभिनेता पीटर्स सेलर्स। हिन्दुस्तानी कलाकारों में वे कमल हासन को काबिल अभिनेता मानते हैं। उनके अनुसार मैं कभी अपने किरदार पर उतनी मेहनत नहीं कर सकता, जितनी कमल करते हैं। कमल और शाहरुख ने विवादास्पद फिल्म 'हे राम' में साथ काम किया था।

एक राजनीतिक पत्रिका ने कुछ वर्ष पूर्व अपने सर्वेक्षण में शाहरुख को भारत का सबसे सेक्सी हीरो घोषित किया था। इस सर्वेक्षण की और तह में जाने पर पता चला कि प्रविष्टियाँ भेजने वाले ज्यादातर प्रतिभागी बच्चे थे, जिन्हें सेक्सी शब्द का अर्थ नहीं पता होता। फिर भी इस सर्वेक्षण से बच्चों में शाहरुख की लोकप्रियता जरूर उजागर हुई। फिल्म 'कहो ना प्यार है' प्रदर्शित होने के बाद रितिक रोशन के हाथों शाहरुख का यह रुतबा छिन गया था। शाहरुख के चेहरे में नजर आने वाली बालसुलभ मासूमियत उन्हें प्रौढ़ महिलाओं और बच्चों के बीच लोकप्रिय बनाने में सहायक रही। 'बादशाह' और 'डुप्लीकेट' जैसी फिल्में शाहरुख द्वारा पूरी तरह बाल दर्शकों को ध्यान में रखकर पेश की गई थीं। शाहरुख कहते हैं कि फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में पहली बार पिता का रोल करते हुए उन्हें काफी मुश्किल पेश आई।

निजी जीवन में एक अच्छे पिता की छबि के चलते शाहरुख को बाल दर्शकों के बीच अपनी पैठ बनाने में मदद मिली। फिल्म 'जोश' में शाहरुख द्वारा गाया गीत 'अपुन बोला' सबसे ज्यादा बच्चों में लोकप्रिय हुआ था।

शक्ल-सूरत से शाहरुख किसी स्कूली-छात्र की तरह भोले-भाले नजर आते हैं, पर उनके पास एक तेजतर्रार व्यसायी दिमाग है। वे पहले दर्जे के तिकड़मबाज इंसान हैं। बेहद चतुराई के साथ उन्होंने अपनी पेशेवर गोटियाँ बिछाईं। प्रेस के साथ अपने संबंधों को बुद्धिमत्तापूर्वक इस्तेमाल किया। इंडस्ट्री में शायद ही कोई उन जैसा कुशल मीडिया प्रबंधक हो। प्रेस ने उन्हें सुपर स्टार की हैसियत दी। सिने उद्योग में शाहरुख ने अपना गुणगान करने वाली एक प्रचार मंडली तैयार कर रखी है।

यह तीन-तिगाड़े शाहरुख का काम बिगाड़ने के बजाय सँवारते हैं। युवा स्टार रितिक रोशन का आगमन शाहरुख के लिए सबसे मुश्किल दौर था। इस काल में उनकी प्रचार मंडली ने बॉलीवुड में यह सनसनी फैलाए रखी कि शाहरुख को फलाँ बड़े बैनर ने अनुबंधित किया है या फलाँ फिल्म में उनके शानदार अभिनय का कोई जवाब नहीं। फिल्म फेयर के तत्कालीन संपादक खालिद मोहम्मद पर शाहरुख की अतिरिक्त तरफदारी पर काफी बवाल मचा था, जब एक के बाद एक सारे फिल्म फेयर अवार्ड शाहरुख की झोली में डाल दिए गए। आमिर और सन्नी देओल जैसे अभिनेताओं ने इन पुरस्कारों से इसीलिए दूरी बरतनी शुरू कर दी।

इस तथ्य को सिर्फ बॉलीवुड के व्यसाय विशेषज्ञ ही समझते हैं ‍कि बॉलीवुड में शाहरुख का सिक्का जिस तरह चमकता है, उससे कहीं ज्यादा धूम उनकी विदेश में है। अप्रवासी भारतीयों के बीच उनको जबर्दस्त लोकप्रियता मिली। देखा जाए तो अमिताभ बच्चन के बाद वे सही अर्थ में ओवरसीज मार्केट के शहंशाह हैं। 'परदेस/दिलवाले दुल्हनिया../कुछ-कुछ होता है/कभी खुशी कभी गम' जैसी फिल्मों के बाद प्रवासी भारतीय बाजार का दरवाजा बॉलीवुड निर्माताओं को जन्नत की दहलीज आया। 50 करोड़ की लागत से बनी 'कभी खुशी कभी गम' और 'देवदास' जैसी शाहरुख की महँगी फिल्में ओवरसीज मार्केट से लागत निकाल पाईं। शाहरुख की इस बात के लिए तारीफ की जानी चाहिए कि सुपर स्टार बन जाने के बावजूद उन्होंने अपनी जड़ों से रिश्ता नहीं तोड़ा। जहाँ नसीरुद्दीन शाह जैसे स्थापित कलाकार दम तोड़ते कला सिनेमा पर आरोप लगाने से बाज नहीं आए, वहीं शाहरुख ने सईद मिर्जा/केतन मेहता/अजीज मिर्जा/संतोष सिवन/ मणि कौल जैसे कला निर्देशकों की फिल्मों में लगातार दिलचस्पी दर्शाई।

'इडिएट' और 'माया मेमसाब' जैसी उनके करियर की आरंभिक फिल्में कलात्मक अभिव्यक्ति के लिए सराही गई थीं। भले ही शाहरुख, नसीर, ओमपुरी, रजत कपूर की तरह कला फिल्मों के चिर-परिचित अभिनेता नहीं बन सके, फिर भी प्रयोगधर्मिता के प्रति उनका रुझान जरूर सराहा जाएगा।

सुपरस्टार के रूप में लंबी पारी 

निर्विवाद रूप से शाहरुख बीसवीं सदी के आखिरी महानायक कहे जा सकते हैं। 90 के दशक से उनका सिलसिला शुरू हुआ और अब तक जारी है। शाहरुख की फिल्मी और सार्वजनिक छबि इस प्रकार रही कि उन्हें पूर्व राष्ट्रपति श्री के.आर.नारायणन द्वारा सर्वश्रेष्ठ नागरिक का सम्मान दिया गया। अपने शुरुआती बारह वर्षीय फिल्म करियर में शाहरुख ने ज्यादातर रोमांटिक भूमिकाएँ निभाईं, फिर भी वे खुद को पर्दे पर लवर-बॉय नहीं मानते। उनके अनुसार मैंने 'अशोका', 'वन-टू का फोर' जैसी फिल्मों में आक्रामक किरदार निभाए। मगर मुझे सिर्फ प्रेम कथाओं में पसंद किया जाता है। शाहरुख कहते हैं कि वे आलोचनाओं से नहीं घबराते।

पर रितिक रोशन फैक्टर के प्रभाव में उनके पराभव की चर्चाओं ने उन्हें विचलित कर दिया था। खुद को शाहरुख सर्वश्रेष्ठ नहीं पर मेहनती एक्टर मानते हैं। उनका कहना है - 'अगर मैं बुरा अभिनेता होता, तो इतने फिल्म फेयर अवार्ड मुझे नहीं मिलते।' तकनीकी रूप से शाहरुख की नजर में अमिताभ बच्चन/आमिर खान/परेश रावल/ नसीरुद्दीन शाह/कमल हासन श्रेष्ठतम कलाकार हैं। गोविंदा और जॉनी लीवर की लाजवाब टाइमिंग भी उन्हें प्रभावशाली नजर आती है। अपने करियर में शाहरुख ने इन कलाकारों से काफी कुछ सीखा है।

एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एक बार प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी




एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को एक बार प्लास्टिक सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी। यह वो वक्त था जब वे अपना करियर शुरू कर रही थीं।

हाल ही में जब दीपिका से पूछा गया कि करियर में अब तक उन्हें सबसे खराब सलाह क्या मिली है? तो इसके जवाब में उन्होंने कहा 'करियर के शुरुआती दौर में मुझे एक सलाह दी गई थी, जिसे मैं कभी नहीं भुला पाती। मुझसे कहा गया था कि अपनी खूबसूरती में इजाफा करने के लिए प्लास्टिक सर्जरी करवा लूं।'

हालांकि दीपिका ने ये नहीं बताया कि उन्हें शरीर के किस हिस्से की सर्जरी कराने की सलाह दी गई थी।

जब दीपिका से सबसे अच्छी सलाह के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा 'मुझे सबसे अच्छी सलाह मेरे पापा ने दी थी। उन्होंने कहा था कि अपने पैशन के प्रति नहीं, बल्कि जो तुम कर रहे हो उसके लिए पैशनेट रहो। हमेशा अपने काम को एंजॉय करो।'

दीपिका जल्द ही फिल्म 'तमाशा' में रणबीर कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। उधर 'बाजीराव मस्तानी' में वह रणवीर सिंह और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम कर रही हैं।

सुपरहीरो का क़िरदार टाइगर श्रॉफ को अदा करने का मौका मिल रहा है




रेमो डिसूजा निर्देशित और अभिनेता टाइगर श्रॉफ की फिल्म का पहला लुक मंगलवार को रिलीज हो गया।

इस फिल्म में जैकलिन और हॉलीवुड अभिनेता-रेसलर नाथन जोन्स भी हैं। सुपर हीरो की कहानी वाली फिल्म 'ए फ्लाइंग जट्ट' का फर्स्ट लुक जल्द ही जोरदार होने की उम्मीद थी और यह वाकई वैसा ही निकला। इसमें टाइगर वो सुपर हीरो ड्रेस पहले हैं, जिसे तैयार करने में 20 लाख रुपए खर्च हुए हैं।

बता दें कि अभिनेता टाइगर श्रॉफ के करियर की यह महज़ दूसरी फिल्म है और इसमें उन्हें सुपरहीरो का क़िरदार अदा करने का मौका मिल रहा है। माना जा रहा है कि यह फिल्म उनके करिअर में महत्वपूर्ण मुकाम साबित हो सकती है और उन्हें सफलता की ऊंचाई पर ले जा सकती है।

टाइगर ने अपने लुक को वास्तविक बनाने के लिए जबरदस्त मेहनत की है। उन्होंने अपने लुक और बॉडी पर काफी काम किया है।​

नसीरुद्दीन शाह की फिल्म से अन्ना हजारे के संदर्भ को हटाने का कहा गया है




बॉलीवुड एक्टर नसीरुद्दीन शाह की फिल्म से अन्ना हजारे के संदर्भ को हटाने का कहा गया है। फिल्म 'चार्ली के चक्कर में' नसीरुद्दीन काम कर रहे हैं। मेकर्स ने एक बार फिर बोर्ड के पास जाने का मन बनाया है।

एक्जामिन कमेटी ने मेकर्स से कुछ शब्दों को हटाने का कहा था। यह सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे को संबोधित करता है।

प्रोड्यूसर करण अरोरा ने बताया 'हमारी फिल्म ड्रग के मु्द्दे को डील करती है। इसके साथ ही कुछ और मुद्दे हैं।हालांकि पांच सदस्यीय टीम ने फिल्म का फाइनल कट देखा है। उन्हें अन्ना हजारे के नाम का उपयोग किए जाने को लेकर आपत्ति थी। हालांकि उनका नाम किसी गलत संदर्भ में इस्तेमाल नहीं किया गया है। संवाद कुछ ऐसा है 'तुमको क्या जरूरत थी इतना सच बोलने की। क्या अन्ना हजारे ने तुमको कहा था कि ये काम करके आओ? वो नहीं समझ रहे हैं कि हम उनका अपमान नहीं कर रहे हैं।'

बोर्ड की ओर से मेकर्स को कहा गया कि ऐसे दर्जनभर शब्दों को आप म्यूट कर दें। इसमें एक वो सीन भी हैं जहां पर लड़की ड्रग का इस्तेमाल कर रही है। अरोरा ने कहा 'यदि हम खुद ही 'ए' सर्टिफिकेट ले रहे हैं तो फिर किसी को दिक्कत क्या है। हमने फिल्म में सामान्य अभद्र शब्द ही इस्तेमाल किए हैं जैसे साला..चू...। यदि मैं अन्ना हजारे का नाम ही हटा दूंगा तो फिर सीन का क्या मतलब रह जाएगा। उन्हें लड़कों के ड्रग्स लेने वाले सीन से आपत्ति नहीं है मगर वो लड़की वाला हिस्सा हटाना चाह रहे हैं।'

मेकर्स ने बताया 'यदि मैं अपनी फिल्म समय पर रिलीज करना चाहता हूं तो मुझे तीन दिन पहले सर्टिफिकेट मिलना चाहिए। हम इसके साथ उसे संलग्न करेंगे। वास्तविकता यह है कि मेरे हाथ में केवल छह दिन है फिल्म रिलीज करने के लिए। हम रिवाइजिंग कमेटी के पास जाएंगे। हालांकि हम बुरे के लिए भी तैयार हैं।'

Tuesday, 27 October 2015

संगीत आज काफी 'जटिल' हो गया है: अमिताभ




कई फिल्मों में अपनी गायकी की प्रतिभा दिखा चुके मेगास्टार अमिताभ बच्चन का मानना है कि गीतों को बनाने के लिए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के अधिक इस्तेमाल के कारण संगीत आज काफी 'जटिल' हो गया है। अमिताभ फिलहाल स्टार प्लस के शो 'आज की रात है जिंदगी' की मेजबानी कर रहे हैं। उन्हें शो के हर एपिसोड की शुरुआत में गाते देखा जा सकता है।

अमिताभ ने अपने ब्लॉग में पोस्ट किया, "यह काफी जटिल दुनिया है। यह सही गायन के बजाय इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के बारे में अधिक जानकारी हासिल कर रहा है। गीतों में जो खामी रह जाती थी, उसे अब कम्प्यूटर से ठीक कर लिया जाता है। गीत गाना अब उलझन में नहीं डालता।"

रिकॉर्डिग रूम के अंदर गाने के दौरान की अपनी कुछ फोटो साझा करते हुए अभिनेता ने लिखा, "पिछले गीतों को नया रूप दिया जा रहा है। वे कीमत मांगते हैं और यह कीमत समय व समर्पण है।"

उन्होंने कहा कि संगीत हालांकि एक अलग दुनिया है, लेकिन यदि यह हमारी जिंदगी में न हो तो जिंदगी एक भूल की तरह होगी।

जन्मदिन शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे शाहरुख




आमतौर पर 50वां जन्मदिन काफी जोर-शोर से मनाया जाता है, लेकिन बादशाह खान शाहरुख खान के 2 नवंबर थोड़ा अलग होने वाला है। इस दिन वह 50 साल के पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाहरुख का कहना है कि वह यह खास दिन अपने परिवार के साथ शांतिपूर्ण ढंग से मनाएंगे।

फिल्म 'दिलवाले' की अंतिम चरण की शूटिंग कर रहे शाहरुख ने कहा, "मैं शांति से जन्मदिन मनाऊंगा। मैं 1 नवंबर को अपने बच्चों से मिलने के लिए मुंबई जाऊंगा, क्योंकि अगले दिन मुझे शूटिंग के लिए गोवा जाना है।"

फिल्म 'दिलवाले' में शाहरुख ना केवल अभिनेत्री काजोल के साथ बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रहे हैं, बल्कि यह फिल्म रोहित शेट्टी द्वारा निर्देशित है। इससे पहले रोहित शेट्टी ने शाहरुख के साथ 'चेन्नई एक्सप्रेस' का निर्देशन किया था। शाहरुख के रेड चिलिज एंटरटेंमेंट द्वारा निर्मित फिल्म में वरुण धवन और कृति सैनन जैसे सितारे भी हैं। फिल्म दिसंबर में प्रदर्शित होगी।

उल्लेखनीय है कि 50 साल के होने के बावजूद शाहरुख में उम्र का कोई प्रभाव नहीं पड़ा है, उनका जादू आज भी बरकरार है। दो दशकों से वह सभी के पसंदीदा बने हुए हैं। इस महीने की शुरुआत में शाहरुख को एडिनबर्ग विश्वविद्यालय में डॉक्टरेट की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया था।

भावनात्मक सहयोग के बिना मुश्किल हो जाता है जीवन : ऋतिक




बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन भावानात्मक सहयोग की जरूरत महसूस कर रहे हैं। ऋतिक ने संघर्ष करके हकलाने और कई अन्य चीजों पर जीत हासिल की है। दो साल पहले पत्नी सुजेन खान से अलग हुए ऋतिक का मानना है कि भावनात्मक सहयोग जीवन में बहुत जरूरी है।

उन्होंने अपने नए टेलीविजन शो "एचआरएक्स हीरोज विद ऋतिक रोशन" की शुरूआत के मौके पर कहा, भावनात्मक समर्थन के बिना आपके लिए बुरे वक्त से लड़ना मुश्किल हो जाता है, लेकिन मैं लोगों से यह नहीं कहूंगा कि आप भावनात्मक सहयोग के बिना ऎसा कोई काम नहीं कर सकते।

उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि आपको एक इंसान होने के नाते जिन भी संसाधनों की जरूरत है, वह आपके अंदर ही हैं। मुझे जब भी प्यार की जरूरत होती है, मैं खुद ही सबको प्यार बांटने लगता हूं। मेरे पास आने वाले हर इंसान को मैं प्यार देता हूं और इसके बदले में मुझे प्यार मिलता है।

बॉलीवुड का लवर ब्वॉय बनने की चाहत कभी नहीं रही: रणदीप




अभिनेता रणदीप हुडा का कहना है कि एक कलाकार के तौर पर कभी भी उनकी इच्छा बॉलीवुड का सर्वोत्कृष्ट लवर ब्वॉय बनने की नहीं रही.

रणदीप की आने वाली फिल्म ‘मैं और चार्ल्स’ है. कहा जा रहा है कि इसकी कहानी 1986 में तिहाड़ जेल से भागने वाले चार्ल्स शोभराज के जीवन पर आधारित है. इसका निर्देशन प्रवल रमन ने किया है.

रणदीप ने बताया, ‘‘मैंने जो भी किरदार निभाए हैं, मेरा रूझान हमेशा कुछ नया अनुभव करने और अपने बारे में कुछ नया खोजने को लेकर रहा, फिर वह चाहें ‘हाईवे’, ‘रंगरसिया’ में निभाया गया किरदार हो या ‘वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई’ में.’’
  
उन्होंने कहा, ‘‘हर फिल्म में राज (प्रेमी) का किरदार निभाना कभी भी मेरा लक्ष्य नहीं रहा और ना कभी होगा. मैं कोशिश करता हूं कि मैं अपने आप को दोहराऊं नहीं. हालांकि कई बार लोग मुझसे कहते हैं कि आपने बहुत सारे पुलिसकर्मियों के किरदार अदा किए हैं, मैं उनसे यही कहना चाहता हूं कि क्या हर पत्रकार एक जैसा होता है? फिर कैसे हर पुलिसवाला समान हो सकता है.?’’
 
उन्होंने कहा कि यह फिल्म करते हुए शोभराज के बारे उनकी समझ में काफी बदलाव आया. इस फिल्म में शोभराज के किरदार को अपनाने के लिए उन्होंने उसके कई वीडियो क्लिप भी देखे.

प्रियंका चोपड़ा को अमेरिकी सेलिब्रिटी टॉक शो की मेजबानी करने की पेशकश




अमेरिकी टीवी धारावाहिक ‘‘क्वांटिको’’ में प्रदर्शन के लिए सराहना पा रही बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा के बारे में बताया जाता है कि उन्हें अमेरिकी सेलिब्रिटी टॉक शो की मेजबानी करने की पेशकश मिली है.

प्रियंका धीरे..धीरे अमेरिका में अपने पंख पसार रही हैं. पहले उन्होंने एक म्यूजिक कॅरियर की शुरूआत की और फिर फिल्म ‘‘प्लेन्स’’ में डिज्नी चरित्र को अपनी आवाज दी.

इसके अलावा वह अमेरिका के मुख्यधारा के टेलीविजन ड्रामा एबीसी के ‘‘क्वांटिको’’ का हिस्सा बनीं.

एक सूत्र ने कहा, ‘‘उन्हें एबीसी द्वारा अमेरिकी सेलिब्रिटी टॉक शो की मेजबानी करने की पेशकश मिली है. इस पेशकश पर उन्होंने अभी निर्णय नहीं किया है.’’

इस सुपरस्टार की तस्वीरें अब नहीं दिखेगी



अरे.. अरे.. एक मिनट, इससे पहले की आप कुछ और सोचने लगें, बता दें कि हम यहां शाहरूख खान के छोटे बेटे अबराम की बात कर रहे हैं। अब अबराम भी किसी सुपरस्टार से कम थोड़ी हैं। उनकी भी फैन फॉलोइंग है और लोग उन्हें बेहद प्यार करते हैं। बहरहाल, दुख की बात यह है कि शायद अब शाहरूख खान अबराम की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर नहीं किया करेंगे। ऐसी हिदायत उन्हें गौरी खान की ओर से मिली है। सूत्रों की मानें तो अबराम का इतना पॉपुलर होने उसके लिए परेशानी का सबब बनने लगा था, जिसे देखकर गौरी खान ने यह कदम उठाया। हम्म.. हम भी अबराम की सेफ्टी पहले चाहते हैं लेकिन साथ ही उम्मीद करते हैं कि कभी कभी छोटे शाहरूख की तस्वीर उनके फैंस को सरप्राइज करती रहेगी।

अबराम ने इस साल हुए आईपीएल के कई मैच में अपनी झलक दिखाई और मीडिया का सारा ध्यान अपनी ओर खींच ले गए। केकेआर के मैच के दौरान शाहरूख खान के साथ अबराम को देख सब क्रेजी हो उठे।

Monday, 26 October 2015

परिवार से अलग नहीं रहना चाहते सलमान




सलमान खान अपने परिवार के बहुत करीब हैं और सबसे बहुत प्यार करते हैं। वो कभी भी अपनी फैमिली से अलग नहीं रहे हैं और न रहना चाहते हैं। हाल ही में जब किसी ने सलमान को सलाह दिया कि उन्हें एक बड़ा घर ले लेना चाहिए जहाँ उनका ऑफिस स्पेस भी मिल जाए तो उन्होंने साफ़ इंकार कर दिया। वो अपने घर से कहीं भी शिफ्ट नहीं होना चाहते हैं।

सलमान ने कभी अपने परिवार का साथ नहीं छोड़ा है। हर त्योहार भी सब साथ मिलकर मनाते हैं। उनको अपने परिवार से बेहद लगाव है। इन दिनों सलमान अपनी आने वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो के प्रमोशन में व्यस्त चल रहे हैं।फिल्म का निर्देशन सूरज बर्जात्या ने किया है| सलमान फिर से एक बार प्रेम का किरदार निभाते हुए नज़र आएंगे| फिल्म 12 नवम्बर को रिलीज़ होने वाली है।

उचित सम्मान नहीं मिला हॉरर को : बिपाशा

 
 
 
बॉलीवुड की बोल्ड अभिनेत्री बिपाशा बसु का कहना है कि हॉरर फिल्मों को उचित सम्मान नहीं दिया गया है।

बिपाशा बसु ने अपने सिने करियर में 'राज' और 'अलोन' जैसी कई हॉरर फिल्में की हैं। बिपाशा का कहना है कि इस शैली को प्रोत्साहन की जरूरत है।

बिपाशा ने अपने हॉरर शो 'डर सबको लगता है' पर कहा, `मुझे बने बनाए ढर्रे पर चलना पसंद नहीं है। यह विशिष्ट तरीका है। मैंने इसे कभी नहीं किया है और मैं इससे थोड़ी मनमौजी होनी चाहती हूं। मैं अब भी इसका समर्थन कर रही हूं और इस शैली का प्रोत्साहन कर रही हूं जिसे अब तक उचित सम्मान नहीं मिला।`

बिपाशा ने कहा , `यह शैली अभी प्रयोगात्मक है, लेकिन उत्साहित करने वाला है कि मैं इसका समर्थन कर रही हूं। क्या मैं सही हूं।मैं रियालिटी शो में उम्मीद के मुताबिक नृत्य और संगीत करना नहीं चाहती थी, मुझे लगता है कि यह (हॉरर) मेरे लिए सही है। इस शैली को प्रोत्साहन की जरूरत है।` टेलीविजन पर इस धारावाहिक का प्रसारण 31 अक्टूबर से होगा।

बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड शानदार का




पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 'शानदार' बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई और दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म दशहरे ‍पर रिलीज हुई। छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और 13.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। 

दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया का असर दूसरे दिन देखने को मिला और फिल्म 7.55 करोड़ रुपये ही एकत्रित कर पाई। तीसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये ही आ पाए। चौथे दिन रविवार की छुट्टी थी, इसके बावजूद फिल्म महज 6.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। चार दिन का कुल योग होता है 33.51 करोड़ रुपये। 
 
62 करोड़ रुपये की लागत में यह फिल्म मुख्‍य वितरक को पड़ी है जिसमें से 27 करोड़ रुपये विभिन्न अधिकारों से वसूल हो चुके हैं। बची रकम वसूलना अब फिल्म के लिए बहुत मुश्किल है।

समाज में भय पैदा करना ठीक नहीं : महेश भट्ट




बॉलीवुड फिल्मकार महेश भट्ट हमेशा से देश के ज्वलंत मुद्दों पर अपनी राय रखते रहे हैं, जबकि फिल्मजगत की ज्यादातर हस्तियां ऐसे मुद्दों पर चुप्पी साधे रहती हैं।

महेश भट्ट ने देश में बढ़ती असहिष्णुता के खिलाफ आवाज उठाते हुए कहा, "इस तरह के कृत्य हमारे संविधान के लिए 'उपहास' हैं और भारत के लोकतंत्र के होने दावे को 'झूठा' ठहराते हैं।" फिल्मकार ने कहा कि वह इस बात से खुश हैं कि देश ने एकजुट होकर इन कृत्यों का जवाब दिया है। स्याही हमला, पाकिस्तानी गजल गायक गुलाम अली का कार्यक्रम रद्द होना और फवाद खान व माहिरा खान जैसे कलाकारों को महाराष्ट्र में आकर काम करने से रोका जाना देश के लोकतंत्र पर एक बहुत बड़ा सवाल है।

महेश भट्ट ने एक साक्षात्कार में बताया, "ऐसे कृत्य एक तरह से हमारे संविधान का उपहास है। पुलिस के लिए शर्मनाक है और भारत के लोकतांत्रिक देश होने के दावे को झूठा ठहराते हैं। अल्पसंख्यकों के मन में खामखा भय पैदा करना किसी व्यक्ति और समाज के लिए सही नहीं है।"

भारत और पाकिस्तान के बीच सामंजस्य बनाते हुए भट्ट अपना नाटक 'मिलने दो' लेकर आ रहे हैं। यह नाटक दोनों देशों के कलाकारों का सहयोगात्मक प्रयास है।फिल्मकार ने कहा, "नाटक 'मिलने दो' थिएटर के जरिए सबके सामने आएगा। थिएटर के दर्शक सीमित होते हैं, लेकिन यह आम लोगों की विचारधारा को दर्शाता है।"

इस नाटक का मंचन दिल्ली के श्रीराम सेंटर में 24 अप्रैल को होगा। इसके बाद इसे भारत और पाकिस्तान के कई अन्य शहरों में भी प्रदर्शित किया जाएगा। 'मिलने दो' नफरतों के बीच दो संस्कृतियों के लोगों के गहन प्रेम की कहानी है।

भट्ट की आगामी फिल्म 'दुश्मन' भी दोनों देशों के बीच सामंजस्य की ओर एक अगला कदम है। इस फिल्म में दो देशों के बीच दोस्ती एक नया अध्याय दर्शाएगी। फिल्मकार ने कहा, "आगामी फिल्म 'दुश्मन' एक पंजाबी फिल्म है, क्योंकि मेरा मानना है कि आज के समय में देशभर में क्षेत्रीय सिनेमा का महत्व बढ़ता जा रहा है। भारत अब बॉलीवुड में नहीं बसता। भारत की आवाज अब बॉलीवुड के अलावा बंगाल, केरला, पंजाब आदि में सुनाई देती है।"

हिंदी फिल्म जगत से करीब चार दशकों से जुड़े रहने वाले भट्ट अब टेलीविजन के एपिक चैनल के धारावाहिक 'ख्वाबों का सफर विद महेश भट्ट' में नजर आ रहे हैं।

स्वरा भास्कर की फिल्म देखने को बेताब सोनम कपूर




बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री सोनम कपूर स्वरा भास्कर की आने वाली फिल्म "एक्स: पास्ट इज प्रेजेंट" देखने के लिए बेताब है। सोनम कपूर ने स्वरा भास्कर के साथ रांझना और जल्द प्रदर्शित होने वाली फिल्म प्रेम रतन धन पायो में काम किया है।

सोनम स्वरा की आने वाली फिल्म "एक्स: पास्ट इज प्रेजेंट" देखना चाहती है। यह फिल्म महिला-पुरूष के रिश्तों पर आधारित है। सोनम ने शुक्रवार को टि्वटर पर फिल्म को लेकर अपना उत्साह जारी किया।

उन्होंने टि्वटर पर लिखा, "यह बहुत दिलचस्प है, मेरे दो करीबी और बहुत ही प्रतिभाशाली दोस्त इसका हिस्सा हैं- राजा सेन और स्वरा भास्कर। फिल्म देखने के लिए बहुत उत्सुक हूं।"

गौरतलब है कि"एक्स : पास्ट इज प्रेजेंट"एक फिल्म निर्देशक के विभिन्न रिश्तों पर आधारित है, इसमें अभिनेता रजत कपूर प्रमुख भूमिका में हैं। निर्देशक की प्रेमिकाओं का किरदार हुमा कुरैशी, स्वरा भास्कर, राधिका आप्टे, नेहा महाजन, पिया वाजपेयी और अन्य अभिनेत्रियां निभा रही हैं।

अभिजीत भट्टाचार्य पर छेड़छाड़ का आरोप




बॉलीवुड के पाश्र्व गायक अभिजीत भट्टाचार्य पर पुलिस ने यहां एक महिला को अपशब्द कहने और उसके साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में एक मामला दर्ज किया है।

अभिजीत पर आरोप है कि उन्होंने गुरुवार की देर रात यहां आयोजित दुर्गा पूजा समारोह में एक महिला को अपशब्द कहे और उसके साथ छेड़छाड़ की।

यह घटना लोखंड वाला दुर्गापूजा पंडाल की है, जिसमें गायक कैलाश खेर लाइव प्रस्तुति दे रहे थे।

अभिजीत के खिलाफ शिकायत दर्ज कराने वाली 34 वर्षीया महिला का दावा है कि भारी भीड़ के कारण वह प्रस्तुति को ठीक ढंग से नहीं देख पा रही थी और इसलिए वह वहां से उठकर किनारे से देखने लगी।

महिला का दावा है कि उस समय अभिजीत ने उन्हें गलत ढंग से छुआ, जिसका उन्होंने विरोध किया और पुलिस से इसकी शिकायत करने की बात कही।

इसके बाद अभिजीत भड़क उठे और उन्होंने कुछ महिला स्वयंसेवकों से शिकायतकर्ता महिला को अपने कार्यालय ले जाने के लिए कहा। उन्होंने वहां भी महिला को धमकी दी और उसे पंडाल से बाहर करवा दिया।

इस घटना के बाद पीड़िता ने ओशीवारा पुलिस थाने में गायक के खिलाफ छेड़छाड़ की शिकायत दर्ज करवाई।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। अभिजीत को पूछताछ के लिए सम्मन भेजा जाएगा।

5 साल तक अक्षय कुमार को टक्कर देंगे शाहरूख खान!




शाहरूख खान ने कहा है कि वे अब हर साल कम से कम 3 फिल्मों मे काम किया करेंगे। जिसमें हर तरह की फिल्म होगी.. कॉमेडी, एक्शन, ऑफबीट, लव- स्टोरी। किंग खान ने कहा है कि मैं अगले 5 सालों तक ज्यादा से ज्यादा फिल्में करना चाहता हूं। शाहरूख खान ने कहा कि 'पिछले कई सालों से मैं एक साल में एक फिल्म कर रहा हूं और मुझे लगता है कि मैं आलसी हो गया हूं। मैं एक साल में 2-3 कर सकता हूं और अब मैं करूंगा। एक फिल्म मैं मन के लिए करना चाहता हूं, एक तन के लिए और एक धन के लिए..' हम्मम.. देखा जाए तो बॉलीवुड इंडस्ट्री में 1 साल में 3-4 फिल्में करने वालों में सिर्फ अक्षय कुमार का ही नाम है। बाकी आमिर हों या सलमान.. एक साल में एक से दो फिल्में ही करते हैं। ऐसे में लगता है अगले 5 सालों तक हमें किंग खान और अक्षय कुमार का मुकाबला देखने को मिलेगा।

अर्जुन के साथ काम करना मजेदार होगा : संजय कपूर

 
 
 
 
अभिनेता-निर्माता संजय कपूर का कहना है कि भतीजे अर्जुन कपूर के साथ कैमरे का सामना करना काफी मजेदार होगा।

उन्होंने विकास बहल के निर्देशन में फिल्म 'शानदार' में एक उद्योगपति की भूमिका निभाई है।

संजय ने बताया, "मैंने 'तेवर' में एक निर्माता के रूप में अर्जुन के साथ काम करने का आनंद लिया और कल को अगर मुझे एक अभिनेता के रूप में उनके साथ काम करने का मौका मिलता है तो उनके साथ काम करना काफी मजेदार होगा।"

फिल्म 'औजार' के अभिनेता दो दशकों से अधिक समय से फिल्म-जगत का हिस्सा रहे हैं। उनका कहना है कि अर्जुन, सोनम और हर्षवर्धन के साथ फिल्मों का निर्माण और काम करना काफी मजेदार होगा। हर्षवर्धन जल्द ही बॉलीवुड में अपने करियर की शुरुआत करने वाले हैं।

उन्होंने कहा, "मैं अर्जुन, सोनम और हर्षवर्धन के साथ फिल्म निर्माण और अभिनय पसंद करूंगा। यह काफी मजेदार होगा।"

जब उनसे पूछा गया कि बड़े पर्दे पर पूरा कपूर परिवार एक साथ कब दिखाई देखा? इस पर संजय ने कहा, "इसके लिए बोनी को 'हम पांच', 'महाभारत' या 'रामायण' जैसी फिल्मों का निर्माण करना होगा, क्योंकि अगर पूरे परिवार को साथ देखना है तो कुछ ऐसा करना पड़ेगा।"

Sunday, 25 October 2015

अपने डैड के साथ विराट कोहली से डेट कर रही हैं अनुष्का शर्मा




साउथ अफ्रीका के साथ चल रही इंडिया की वन डे मैच की सीरीज के लिए क्रिकेट सुपरस्टार विराट कोहली शुक्रवार को ही मुंबई आ गए थे. लेकिन मैच के अलावा उनकी प्रायोरिटी लिस्ट में गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा भी हैं. पिछला मैच जीतने के बाद विराट अनुष्का के साथ लंच पर गए, लेकिन लंच पर अनुष्का के साथ उनके डैड भी आए थे.

जी हां, लव बर्ड्स होते हुए भी यह विराट और अनुष्का की प्राइवेट डेट नहीं थी. बांद्रा के एक रेस्टॉरेंट में चाइनीज खाने का लुत्फ उठाने अनुष्का के पिता अजय शर्मा भी पहुंचे थे. एक सूत्र के अनुसार विराट अपनी पिछले मैच की सेंचुरी अनुष्का के साथ सेलिब्रेट करना चाहते थे.

इन दोनों की मुलाकात साल 2013 में एक शैम्पू के ऐड शूट के दौरान हुई थी, लेकिन जल्दी ही दोनों के अफेयर की खबर मीडिया में फैल गई थी.

'बाहुबली 3' कुछ इस तरह बनाएंगे ....

 
 
 
चेन्नई। जाने-माने फिल्मकार एस.एस. राजामौली ने कहा कि 'बाहुबली 3' बनाने की भी योजना है, लेकिन यह फिल्मों के आम सीक्वल की तरह नहीं होगी। राजामौली ने अपने ट्विटर पेज पर लिखा कि फिल्म 'बाहुबली 3' बननी है। लेकिन फिल्म के पहले दो भाग के लिए लिखी गई कहानी को तीसरे भाग के लिए जबर्दस्ती आगे नहीं खींचा जाएगा। यह कहानी दूसरे भाग के साथ ही समाप्त हो जाएगी। 
उन्होंने कहा कि 'बाहुबली 3' इस तरह बनाई जाएगी, जिसका दर्शकों ने पहले कभी अनुभव नहीं लिया होगा। राजामौली से जुड़े एक सूत्र ने बताया कि उनकी 'बाहुबली' का प्रिक्वल बनाने की योजना है। 
राजामौली नवंबर मध्य या दिसंबर की शुरुआत में 'बाहुबली 2' की शूटिंग दोबारा शुरू करेंगे। वह इसकी 40 फीसदी शूटिंग पूरी कर चुके हैं। फिल्म में राणा डग्गुबाती, प्रभाष, तमन्ना भाटिया, अनुष्का शेट्टी, रमैया कृष्णन और सत्यराज मुख्य भूमिका में हैं।

शाहरूख ने की सलमान के 'बजरंगी भाईजान' की नकल!

 
 
 
शाहरूख खान की आगामी फिल्म 'फैन' का ऑफिशियल लोगो रिलीज किया गया है। फिल्म का पहला टीजर काफी पहले ही आ चुका है। जिसे फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं, इस नए लोगो को भी काफी अलग बनाने की कोशिश की गई है। मनीष शर्मा के निर्देशन में बन रही 'फैन' के लोगो में आप शाहरूख खान के फैंस के चेहरे देख सकते हैं। जाहिर बात है फैंस इस बात से काफी खुश भी हुए होंगे। लेकिन बता दें, बिल्कुल यही बात हमने कुछ महीनों पहले सलमान खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' के सेल्फी सांग के प्रमोशन में भी देखी थी, जहां फैंस के सेल्फीज को गाने में जोड़ा गया था।

चोरी की कहानी है "प्रेम रतन धन पायो"?

 
 
 
मुंबई। बॉलीवुड के दबंग सुपरस्टार सलमान खान की आगामी फिल्म "प्रेम रतन धन पायो" एक अंग्रेजी नॉवल "द प्रिजनर ऑफ जेंडा" का बॉलीवुड रुपांतरण होने की बात कही जा रही है। 1984 में प्रकाशित हुए इस नॉवल को एंथनी होप ने लिखा है। इससे पहले 1937,1952 और 1979 में इस पर फिल्म बन चुकी है। मिली जानकारी के अनुसार सूरज बड़जात्या द्वारा निर्देशित "प्रेम रतन धन पायो" भी इस नॉवल जैसी ही लग रही है।
 बता दें कि "द प्रिज़नर..." की कहानी ये है कि एक राजकुमार को उसके हमशक्ल से बदल दिया जाता है जो उसके सौतेले भाई की सत्ता हथियाने की साजिश नाकाम करता है। सूत्रों के अनुसार सलमान की फिल्म की कहानी भी यही है। इसमें प्रिंस विजय और प्रेम (सलमान) हमशक्ल हैं। विजय अपनी बहन (स्वरा भास्कर) और भाई निरंजन (नील नितिन मुकेश) से बहुत प्यार करता है।
इस फिल्म में अनुपम खेर का पात्र विजय की जगह प्रेम को ले आता है ताकि उसे निरंजन की साजिश का पता चल सके। वहां प्रेम को मैथिली यानी सोनम से प्यार हो जाता है। विजय की बहन पहले निरंजन का साथ देती है लेकिन बाद में वो सब कुछ बता देती है और प्रेम उसे बचा लेता है। कहा जा रहा है कि कहानी में थोड़ा-बहुत अंतर हो सकता है लेकिन यह मूल रूप से "द प्रिज़नर..." से ही ली गई है।

दीपिका से नहीं हट रही थी रणवीर की नजर




मुंबई। अभिनेता रणवीर सिंह का कहना है कि आने वाली फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में अपनी सह-कलाकार दीपिका पादुकोण के लुक से वह इतने प्रभावित थे कि उस पर से अपनी नजरें तक नहीं हटा सके।

इस फिल्म में रणवीर मराठा शासक पेशवा बाजीराव का किरदार निभा रहे हैं। रणवीर का कहना है कि फिल्म के गाने ‘दीवानी मस्तानी’ में दीपिका के लुक से वह बेहद प्रभावित थे और उनसे अपनी नजर नहीं हटा पा रहे थे।

ट्विटर पर फिल्म के गाने का लिंक साझा करते हुए उन्होंने लिखा, 'इस गाने में उसको (दीपिका) देखकर मैं अपनी नजरों को हटा नहीं पाया।'

इस गाने में मस्तानी (दीपिका) बाजीराव की राजसभा में नृत्य कर रही हैं और बाजीराव की पहली पत्नी काशी बाई (प्रियंका चोपड़ा) उन दोनों को देख रही हैं। मस्तानी, बाजीराव की दूसरी पत्नी थीं। यह फिल्म 18 दिसंबर को रिलीज हो रही है।

सलमान की बहन बनने से अमृता राव ने किया मना




अभिनेत्री अमृता राव ने सलमान खान के साथ काम करने से मना कर दिया और उसके पीछे का कारण दिलचस्प है.

दरअसल अमृता राव को सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान की हिरोइन नहीं बल्कि बहन के किरदार का ऑफर आया जिसे अमृता ने मना कर दिया और बाद में वह किरदार स्वर भास्कर के हाथ आया.

सूत्रों के अनुसार, 'अमृता सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम जरूर करती लेकिन एक बहन के किरदार में नहीं, जिसमें नेगेटिव और कई अलग-अलग परतें हैं. अमृता राव को अभी इतनी जल्दी नहीं है कि वो एक चुलबुली और नेगेटिव रोल में दिखाई दें.'

Saturday, 24 October 2015

प्रेजिडेंट ने जताई 'तलवार' देखने की मंशा




दर्शकों और तमाम आलोचकों से मिली शानदार तारीफ के बाद मेघना गुलजार की हालिया फिल्म 'तलवार' अब भारत के राष्ट्रपति का ध्यान भी अपनी तरफ खींचने में कामयाब रही है।

राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी द्वारा इस फिल्म को देखने की इच्छा जताने के बाद राष्ट्रपति भवन में इस फिल्म की स्क्रीनिंग की तैयारियां शुरू कर दी गईं हैं।

फिल्म के प्रवक्ता ने बताया कि 'राष्ट्रपति ऑफिस ने हमारी टीम से संपर्क किया और राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित करने के लिए अपील की है।'

उन्होंने बताया कि फिल्म की स्क्रीनिंग 25 अक्टूबर को निर्धारित की गई है, जिसमें राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और उनके कुछ मेहमान शामिल होंगे।

वहीं तलवार की पूरी टीम भी इस स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हो रही है। फिल्म के लेखक और निर्माता विशाल भारद्वाज फिलहाल रंगून फिल्म के प्री प्रॉडक्शन में व्यस्त हैं, इसके बावजूद वह भी इसका हिस्सा बनेंगे। वहीं फिल्म में पुलिसवाले की भूमिका निभाने वाले मंझे हुए बॉलिवुड अभिनेता इरफान खान मेघना गुलजार, कोंकणा सेन शर्मा, और प्रीति शहाणी के साथ राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली पहुंचेंगे।

धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल का मुंबई में निधन




मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता अभय देओल के पिता और फिल्म उद्योग जगत के दिग्गज कलाकार धर्मेंद्र के छोटे भाई अजीत सिंह देओल का मुंबई में निधन हो गया। पारिवारिक सूत्रों ने शनिवार को बताया कि अजीत काफी समय से बीमार थे। उन्होंने शुक्रवार को अंतिम सांस ली।

सूत्रों ने कहा, वह कुछ महीनों से बीमार थे। उन्हें करीब एक महीने के लिए ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बाद में उन्हें जुहू के सनरिजेस अस्पताल ले जाया गया। वहां वह दो दिन भर्ती रहे। उपचार से उसके स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हो रहा था, इसलिए उन्हें घर ले आया गया। उनका जुहू स्थित आवास में शुक्रवार शाम करीब छह बजे निधन हो गया।

अभिनेता-निर्देशक अजीत देओल कई पंजाबी फिल्मों का हिस्सा रहे हैं। उन्हें मुख्य रूप से 'खोटे सिक्के' (1974), 'मेहरबानी' (1982) और 'बरसात' (1995) जैसी हिन्दी फिल्मों के लिए जाना जाता है। उनका अंतिम संस्कार शनिवार सुबह जुहू स्थित पवन हंस में किया गया।

फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की लंबाई कम कर दी गई है




मुंबई: फ़िल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की लंबाई कम कर दी गई है और फ़िल्म को 2 घंटे और 50 मिनट का कर दिया है। इस फ़िल्म की लंबाई कम करने के लिए सलमान ख़ान ने करीब 30 मिनट की काट-छांट की और फ़िल्म को 2 घंटे 50 मिनट का बनाया गया है।

बताया जा रहा है की 'प्रेम रतन धन पायो' की कुल लंबाई 3 घंटे 20 मिनट की थी, जिससे सलमान ख़ान खुश नहीं थे और एडिट करके इसे छोटी करना चाहते थे, जिसके लिए निर्देशक सूरज बड़जात्या तैयार नहीं थे। यानि सूरज और सलमान फ़िल्म की लंबाई को लेकर एकमत नहीं रखते थे।

ऐसे में फ़िल्म सलमान ख़ान के पिता सलीम ख़ान को दिखाई गई। सलीम ख़ान ने फ़िल्म देखने के बाद सूरज को अपना सुझाव दिया और कहा कि आज के ज़माने के हिसाब से 3 घंटे 20 मिनट की लंबाई ज़्यादा है। उसके बाद सलमान ने अपने सुझाव दिए और फ़िल्म से 30 मिनट निकाल दिए गए।

इस तरह प्रेम रतन धन पायो की लंबाई अब 2 घंटे 50 मिनट है जो अब भी सलमान की पिछली फ़िल्म 'बजरंगी भाईजान' से 7 मिनट ज़्यादा है।

'लगान' का सीक्वल बना सकते हैं आमिर खान




बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी सुपरहिट फिल्म 'लगान'का सीक्वल बना सकते हैं ।

बॉलीवुड में चर्चा है कि आमिर खान वर्ष 2001 में प्रदर्शित अपनी सुपरहिट फिल्म 'लगान' के सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। आमिर इस कहानी को आगे ले जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि इस बार डायरेक्टर और एक्टर्स नए होंगे। फिल्म 'लगान' का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसे कई फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया था। विदेशी भाषा कैटेगरी में ऑस्कर में भी फिल्म को स्थान मिला था।
       
चर्चा है कि आमिर ने कुछ लोगों से इस बारे में मुलाकात की है। सीक्वल मूल फिल्म के समान ही होगा। फिल्म 'लगान' सिस्टम पर ही आधारित होगी लेकिन कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू होने वाला है। आमिर खान इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो इसमें एक रेसलर की भूमिका में हैं। चर्चा है कि 'लगान 2' में  प्राची देसाई काम कर सकती है । प्राची का रोल फिल्म 'लगान' में ग्रेसी सिंह के किरदार से कम होगा।

इरफान खान को सुपरस्टार मानते हैं शूजीत सरकार




मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने निर्देशक शूजीत सरकार संजीदा अभिनय के लिये मशहूर इरफान खान को सुपरस्टार मानते हैं। शूजीत ने इरफान खान को लेकर फिल्म पीकू बनायी है।

शूजीत सरकार का कहना है कि इरफान खान सुपरस्टार हैं। वह इरफान को मनोरंजन-जगत का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता भी मानते हैं। उन्हें फिल्म "तलवार"में इरफान का अभिनय बहुत पसंद आया है।

इरफान ने फिल्म"तलवार"में सीबीआई अधिकारी की भूमिका निभाई है। यह फिल्म साल 2008 में 14 साल की आरूषि और उनके घरेलू नौकर हेमराज की रहस्यमय स्थितियों में हुई मौत पर आधारित है। शूजीत ने टि्वटर पर लिखा,"तलवार में आप सिर्फ शानदार ही नहीं बल्कि सर्वश्रेष्ठ अभिनेताओं में से एक लगे हैं और आप मेरे लिए सुपरस्टार हैं।"

Friday, 23 October 2015

बर्थडे पर मिला ये गिफ्ट सबसे खास था : रणवीर




अपनी बेबाकी और बिंदाज अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाले अभिनेता रणवीर सिंह एक बार फिर चर्चा में है। एक बार फिर अभिनेता रणवीर कपूर ने ऎसा ही एक बिंदास बयान दिया है जो चारो ओर छाया हुआ है।

एंटरटेंनमेंट वेबसाइट बॉलीवुड लाइफ में छपी खबर के मुताबिक रनवीर ने एक लीडिंग मैगजीन को दिए इंटरव्यू के रैपिड फायर राउंड में कहा कि उन्हें बर्थ डे पर कई सारे गिफ्ट मिले जैसे कार, एक विंटेज वॉच और भी बहुत कुछ लेकिन सब में खास था बर्थ डे पर मिला सेक्स गिफ्ट। रनवीर के साथ इस इंटरव्यू में उनकी दोस्त दीपिका पादुकोण भी साथ थीं।

दीपिका इस इंटरव्य में बेहद शांत नजर आईं। आपको बता दें कि दीपिका और काफी समय से रिलेशनशिप में हैं और कई बार पब्लिकली कई समारोहों में भी रनवीर सिंह दीपिका को प्रपोज कर चुके हैं। जल्द ही दीपिका, भंसाली की महत्वकांक्षी फिल्म "बाजीराव मस्तानी" में दिखाई देंगी। इसमें उनके अलावा रणवीर सिंह और प्रियंका चोप़डा की मुख्य भूमिकाएं हैं। यह तीनों ही भंसाली के साथ "रामलीला" में भी काम कर चुके हैं।