बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन भावानात्मक सहयोग की जरूरत महसूस कर रहे हैं।
ऋतिक ने संघर्ष करके हकलाने और कई अन्य चीजों पर जीत हासिल की है। दो साल
पहले पत्नी सुजेन खान से अलग हुए ऋतिक का मानना है कि भावनात्मक सहयोग जीवन
में बहुत जरूरी है।
उन्होंने अपने नए टेलीविजन शो "एचआरएक्स हीरोज विद ऋतिक रोशन" की शुरूआत के मौके पर कहा, भावनात्मक समर्थन के बिना आपके लिए बुरे वक्त से लड़ना मुश्किल हो जाता है, लेकिन मैं लोगों से यह नहीं कहूंगा कि आप भावनात्मक सहयोग के बिना ऎसा कोई काम नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा, मेरा मानना है कि आपको एक इंसान होने के नाते जिन भी संसाधनों की जरूरत है, वह आपके अंदर ही हैं। मुझे जब भी प्यार की जरूरत होती है, मैं खुद ही सबको प्यार बांटने लगता हूं। मेरे पास आने वाले हर इंसान को मैं प्यार देता हूं और इसके बदले में मुझे प्यार मिलता है।

No comments:
Post a Comment