Saturday, 10 October 2015

अमिताभ ने बयां किया उम्र का दर्द कहा इस उम्र में..


मुम्बई। सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने उम्र का दर्द बयां करते हुए कहा कि इस उम्र में इंडस्ट्री में काम मिलना काफी मुश्किल होता है। अमिताभ इस उम्र में भी बिल्कुल चुस्त हैं और उम्र का उनके काम पर कोई प्रभाव नहीं पडा है।

अमिताभ इस उम्र में भी अपने काम में हर चुनौती को स्विकारते हैं और उसे बखूबी पूरा करते हैं। अमिताभ का कहना है कि इस उम्र में काम पाना मुश्किल है। एक न्यूज एजेंसी से बात करते हुए अमिताभ ने कहा कि वह एक टीवी शो से जुडने जा रहे हैं।

अमिताभ आज की रात है जिंदगी नामक टीवी शो में नजर आने वाले हैं। साथ अमिताभ एक फिल्म भी कर रहे हैं उसका नाम है वजीर। अमिताभ का कहना है कि यह सब एकसाथ करना मुश्किल है लेकिन वे प्रयास कर रहे हैं। अमिताभ का कहना है कि अगर उनका यह प्रसास सफल रहा और टीवी शो अच्छा चला तो वे अपने आप को धन्य महसूस करेंगे।

No comments:

Post a Comment