Monday, 16 November 2015

शहंशाह अमिताभ बच्चन पहली बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म वजीर में





बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन पहली बार फरहान अख्तर के साथ फिल्म वजीर में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म अगले साल 8 जनवरी 2016 को रिलीज होगी। फिल्म को मशहूर फिल्म डायरेक्टर बेजॉय नांबियार डायरेक्ट किया है।

फिल्म में अमिताभ कश्मीरी पंडित की भूमिका में हैं, जबकि फरहान एटीएस (एंटी टेररिस्ट स्क्वाड) ऑफिसर की भूमिका में दिखाई देंगे।

फिल्म की कहानी विधु विनोद चोपड़ा और अभिजात जोशी ने लिखी है, विनोद चोपड़ा फिल्म के सह निर्माता भी हैं। उनके अलावा आकिब खान और राजकुमार हिरानी भी फिल्म के सह निर्माता हैं।

फिल्म का ट्रेलर बुधवार को लॉन्च होगा। इस फिल्म में अमिताभ और फरहान अख्तर के अलावा अदिति राव हैदरी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी।

"फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' तीन दिनों में 100 करोड़




बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' बॉक्स ऑफिस पर अपने जलवे बिखेरने में कामयाब रही है। सूरज बड़जात्या की फिल्म ने केवल तीन दिनों में ही 100 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई कर ली है।

निर्देशक सूरज बड़जात्या के साथ 16 वर्षों बाद साथ आए सलमान की फिल्म गुरुवार को रिलीज हुई थी। इससे पहले उन्होंने उनके साथ 'हम आपके हैं कौन' और 'हम साथ-साथ हैं' जैसी हिट फिल्में दी थी।

एक बयान के मुताबिक, रिलीज के दो दिनों के भीतर ही 'प्रेम रतन धन पायो' के सिर्फ हिंदी संस्करण ने कुल 101.47 करोड़ रुपये कमा लिए हैं। फिल्म ने अपने रिलीज वाले दिन 40.35 करोड़ रुपये की रिकॉर्ड कमाई की और दूसरे दिन भी कमाई की दौड़ जारी रखते हुए फिल्म ने अपनी झोली में 31.03 करोड़ रुपये बटोर लिए।

फिल्म में सलमान के अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर, स्वरा भास्कर और अरमान कोहली भी हैं।

फिल्म कारोबार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म आने वाले दिनों में अच्छी कमाई करेगी।

उन्होंने ट्विटर पर लिखा, "फिल्म  'प्रेम रतन धन पायो' तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई। फिल्म के कारोबार में आज (रविवार) फिर वृद्धि की प्रवृत्ति रहेगी।"

फिल्म 60 करोड़ रुपये के बजट से बनी है। फिल्म तमिल और तेलुगू में भी प्रदर्शित हुई है।

Sunday, 15 November 2015

हम सबके बीच एक बेहतर संवाद की जरूरत है : अमिताभ बच्चन




महानायक अमिताभ बच्चन ने देश में बढती कथित असहिष्णुता एवं हालिया पेरिस आतंकवादी हमले के बाद शनिवार को विभिन्न समुदायों के बीच बेहतर संवाद पर जोर दिया। साथ ही उन्होंने बहुलतावादी स्वरूप को दिखाने और सांप्रदायिक पूर्वाग्रहों को खत्म करने में सिनेमा की ताकत का भी जिक्र किया। अमिताभ ने भारतीय सिनेमा में पश्चिम बंगाल के योगदान से जु़डी बातें साझा करने के दौरान कहा कि सिनेमा मनोरंजन जगत में संवाद का सर्वाधिक व्यापक माध्यम है।

महानायक ने यहां शनिवार को 21वें कोलकाता अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के उद्घाटन पर कहा, "आज की दुनिया में मनोरंजन जगत में फिल्में संवाद का सर्वाधिक व्यापक रूप हैं। आज दुनिया के संदर्भ में हमें एक-दूसरे से अधिक बातचीत करने, एक-दूसरे की सुनने तथा एक-दूसरे को समझने की जरूरत है और सिनेमा इसके लिए सर्वश्रेष्ठ माध्यम है।"

उन्होंने राष्ट्रगान के रचयिता व नोबेल पुरस्कार विजेता रबिंद्रनाथ टैगोर के छंद का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रगान के बोल "भारत की विविधता एवं समानता" पर रोशनी डालते हैं। अमिताभ ने कहा, "ऎसे में जबकि दुनिया में संस्कृति पर जिरह हो रही है और समुदायों के खिलाफ पूर्वाग्रह उम़ड-घुम़ड रहे हैं, हम सबके बीच एक बेहतर संवाद की जरूरत है।"

एक अभिनेत्री के रूप में वह उन्हें डराती हैं





बॉलीवुड में 'राजनीति', 'रॉकस्टार', 'ये जवानी है दीवानी' और 'बर्फी' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय के जलवे बिखेरने के बाद, अभिनेता रणबीर कपूर का कहना है कि उनकी 'तमाशा' की को-स्टार और उनकी पूर्व प्रेमिका दीपिका मस्तीखोर हैं, और एक अभिनेत्री के रूप में वह उन्हें डराती हैं।

रणबीर ने कहा कि दीपिका ने कलाकार के रूप में अधिक उपलब्धि हासिल की है। जब भी उनके साथ काम करता हूं तो अच्छा महसूस होता है और मुझे उनके साथ काम करने में काफी संतुष्टि मिलती है। एक कलाकार के रूप में वह मुझे डराती हैं।

फिल्म 'बचना ऐ हसीनों' और 'ये जवानी है दीवानी' में दोनों ने एक साथ काम किया। वहीं रणबीर का मानना है कि व्यक्तिगत और पेशेवर रूप से उनमें काफी सुधार हुआ है। उन्होंने साझा किया कि जब मैंने उनके साथ 'बचना ऐ हसीनों' में काम किया था, तो वह अलग थीं। तब वह शमीर्ली थीं। इसमें अचानक छलांग लगाई। सिनेमा और जीवन की समझ आई, और थोड़ा आत्मा में बदलाव आया, जिससे हम सब डर गए। रणबीर ने यह भी बताया कि दीपिका सभ्य और गौरवशाली होने के साथ मजाकिया हैं। रणबीर-दीपिका की फिल्म तमाशा 27 नवंबर को रिलीज होगी।

मेरी छवि ऐसे ही इंसान की बनने लगी : सनी देओल





अभिनेता सनी देओल का मानना है कि आजकल की मारधाड़ वाली फिल्में अधिक जोरदार और अविश्वसनीय हैं और इसलिए उन्होंने अपनी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' में स्टंट संयोजक डेन ब्रॉडली के साथ काम किया।

'घायल वन्स अगेन' के ट्रेलर लॉन्च के दौरान सनी ने कहा, "निश्चित रूप से आज के समय में मारधाड़ बहुत जरूरी है। लोग आज जो मारधाड़ वाले दृश्य कर रहे हैं, उसे मैं पहले ही कर चुका हूं। जैसे आपने एक को पंच मारा और दस लोग हवा में उड़ने लगे। मेरी छवि ऐसे ही इंसान की बनने लगी। अब मुझे लगता है कि अपनी इस छवि को तोड़ने की जरूरत है।"

फिल्म के ट्रेलर में सनी भागते हुए और ट्रेन में लटकते हुए नजर आ रहे हैं, लेकिन इसमें अत्याधिक स्टंट नहीं है, जिसके लिए सनी ने डेन ब्राडली का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, "हमारे सभी मारधाड़ वाले दृश्य अच्छे हैं, लेकिन इसमें मारधाड़ की भावना नहीं रही, क्योंकि हम यह करना चाहते हैं। सभी जोरदार और जोरदार बनने की कोशिश कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा, "इसलिए मुझे डेन ब्राडली पर आधारित फिल्में पसंद हैं जो उन्होंने की है। उनके साथ काम करने में खुशी है, क्योंकि वह सही मायने में रचनात्मक व्यक्ति हैं।"

सनी देओल की आगामी फिल्म 'घायल वन्स अगेन' अगले वर्ष 15 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। फिल्म में सनी के अलावा सोहा अली खान, ओम पुरी और टिस्का चोपड़ा भी अह्म किरदारों में नजर आएंगे।

फिल्म 'पानी' शुरू किए जाने का इंतजार कर रहा हूं

 
 
 
 
निर्देशक शेखर कपूर का कहना है कि वह अपनी महत्वाकांक्षी फिल्म 'पानी' के लिए वैश्विक दृष्टिकोण के साथ मजबूत निर्माता चाहते हैं। 'मासूम', 'मिस्टर इंडिया', 'बैंडिट क्वीन' और 'एलिजाबेथ' जैसी फिल्मों के लिए जाने जाने वाले शेखर कपूर ने ट्विटर पर निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा से इस फिल्म के बारे में बात की। मेहरा ने फिल्म देखने को लेकर ट्विटर पर अपनी जिज्ञासा जताई थी।

उन्होंने लिखा था कि दिग्गज निर्देशक द्वारा फिल्म 'पानी' शुरू किए जाने का इंतजार कर रहा हूं। जवाब में शेखर ने प्रतिक्रिया दी, "भारत में 'पानी' के लिए मुझे एक वैश्विक दृष्टि वाले मजबूत निर्माता की जरूरत है।" विज्ञान पर आधारित फिल्म कई कारणों की वजह से कई बार स्थगित कर दी गई। फिल्म 'पानी' का संगीत ऑस्कर विजेता ए.आर. रहमान देने वाले हैं।

सोनम की खूबसूरती और आकर्षण से प्रभावित हैं : शबीना खान





बॉलीवुड की जानीमानी कोरियोग्राफर शबीना खान का कहना है कि सोनम कपूर नये युग की वहीदा रहमान हैं. शबीना ने सूरज बड़जाबॉलीवुड की जानीमानी कोरियोग्राफर शबीना खान का कहना है कि सोनम कपूर नये युग की वहीदा रहमान हैं. शबीना ने सूरज बड़जात्या की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ फिल्म के शीर्षक गीत का नृत्य निर्देशन किया है. शबीना ने कहा कि सलमान खान-सोनम कपूर अभिनीत फिल्म के लिए काम करना जीवन बदलने वाला एक अनुभव और सपना सच होने जैसा है. शुरुआत में शबीना को फिल्म के दो गीतों के नृत्य निर्देशन की पेशकश हुई थी लेकिन बाद में उनसे सभी गानों के लिए नृत्य निर्देशन करने को कहा गया. फिल्म के शीर्षक गीत के प्रसिद्ध डांस स्टेप के लिए खूब सराहना बटोरने वाली शबीना ने कहा कि वह सोनम की खूबसूरती और आकर्षण से प्रभावित हैं. ने जैसा है. शुरुआत में शबीना को फिल्म के दो गीतों के नृत्य निर्देशन की पेशकश हुई थी लेकिन बाद में उनसे सभी गानों के लिए नृत्य निर्देशन करने को कहा गया. फिल्म के शीर्षक गीत के प्रसिद्ध डांस स्टेप के लिए खूब सराहना बटोरने वाली शबीना ने कहा कि वह सोनम की खूबसूरती और आकर्षण से प्रभावित हैं.

सूरज बेहद बड़जात्या प्रतिभावान हैं : अनुपम खेर

 
 
 
हिन्दी फिल्म जगत के दिग्गज कलाकार अनुपम खेर ने निर्देशक सूरज बड़जात्या को बेहद प्रतिभावान बताया है।

सूरज के निर्देशन में बनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' सिनेमाघरों में गुरुवार को रिलीज हुई, जिसमें अनुपम भी हैं।

बॉलीवुड के 60 वर्षीय दिग्गज अभिनेता ने गुरुवार को ट्विटर पर सूरज के साथ एक फोटोग्राफ साझा किया। अनुपम ने ट्वीट किया, "कई बार कहा है। एक बार फिर कह रहा हूं कि यह व्यक्ति (सूरज बड़जात्या) प्रतिभावान हैं। 'प्रेम रतन धन पायो' बेहतरीन है।"

सलमान अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली मुख्य भूमिका में हैं। अनुपम ने सूरज के साथ 'हम आपके हैं कौन' और 'विवाह' में भी काम किया है।

Saturday, 14 November 2015

क्या यह फिल्म अपनी लागत निकाल पाएगी





बाजीराव मस्तानी की शूटिंग और एडिटिंग पूरी हो चुकी है और अब फिल्म 18 दिसम्बर को रिलीज के लिए तैयार है। फिल्म की लंबाई दो घंटे तीस मिनट है और भंसाली इससे ज्यादा लंबी फिल्म नहीं चाहते थे, इसलिए उन्होंने कई दृश्यों को फिल्म से हटा दिया है।

सूत्रों का कहना है कि फिल्म की लागत 160 करोड़ रुपये और फिल्म के निर्माण में पैसा पानी की तरह बहाया गया है। अहम सवाल यह है कि क्या यह फिल्म अपनी लागत निकाल पाएगी।

 रोहित शेट्टी की 'दिलवाले' के सामने यह फिल्म रिलीज हो रही है जिससे कड़ी टक्कर फिल्म को मिलेगी। 'बाजीराव मस्तानी' के हीरो रणवीर सिंह जिनकी केवल एक फिल्म 'गोलियों की रासलीला रामलीला' ही सौ करोड़ क्लब में शामिल है। रणवीर की स्टार वैल्यू इतनी नहीं है जितना बड़ा फिल्म का बजट है।

दूसरी ओर फिल्म से जुड़े लोग आश्वस्त हैं क्योंकि उनके अनुसार फिल्म बेहतरीन बनी है और यह बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करेगी।

मैं ‘तमाशा’ देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती : प्रियंका




दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा हमेशा चर्चा में रहती हैं.

दोनों एक दूसरे का मनोबल बढ़ाने का एक भी मौका नहीं गंवाती हैं.  संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘बाजीराव मस्तानी’ में दीपिका के साथ नजर आने जा रहीं प्रियंका ने ट्विटर पर इम्तियाज अली निर्देशित रोमांटिक ड्रामा ‘तमाशा’ देने की इ‘छा प्रकट की.

'तमाशा’ फिल्म में हिट जोड़ी रणबीर कपूर और दीपिका प्रमुख भूमिका में हैं और यह फिल्म 27 नवंबर को रिलीज होगी.  प्रियंका ने ट्वीट किया, ‘‘दीपिका पादुकोण, :मैं: इंतजार नहीं कर सकती.

आपको कुछ भेजा है. रविवार को मस्तानी देखूंगी..... ढेर सारा प्यार और मैं ‘तमाशा’ देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकती.’’  ‘क्वांटिको’ स्टार का पोस्ट दीपिका द्वारा उन्हें दीपावली उपहार भेजने के बाद किए गए ट्वीट के बाद आया है.

‘पीकू’ की अभिनेत्री ने लिखा, ‘‘प्रियंका, दिवाली की शुभकामनाएं मेरी प्यारी. भारत से आपके कुछ खास भेजा है. कल तक आपको मिल जाएगा.’’  प्रियंका फिलहाल कनाडा के मांट्रियल में हैं.

सनी के फैंस यह जानकर निराश होंगे

 
 
 
सनी लियोन की मस्तीज़ादे की रिलीज डेट खिसकना कोई नई बात नहीं है। सेंसर बोर्ड के कारण कई बार यह घोषित तारीख को प्रदर्शित नहीं हो पाई है। हाल ही में सेंसर ने इसे पास किया तो चार दिसम्बर को रिलीज करने की बात की गई, लेकिन अब यह फिल्म 2016 में देखने को मिलेगी। जाहिर सी बात है कि सनी के फैंस यह जानकर निराश होंगे।
 
 
फिल्म को आगे बढ़ाने के बारे में कोई स्पष्ट कारण तो नहीं दिया गया है, लेकिन यह फैसला 'हेट स्टोरी 3' के कारण लिया गया है जो चार दिसम्बर को ही रिलीज हो रही है। इस फिल्म के ट्रेलर ने धूम मचा दी है। फिल्म की हीरोइन ज़रीन खान और डेज़ी शाह की मादक अदाओं ने फिल्म को खासा प्रचार दिला दिया है। दूसरी ओर 'मस्तीजादे' का प्रचार गर्मी नहीं पकड़ पा रहा था, लिहाजा 'हेट स्टोरी 3' के सामने टकराने के बजाय यह 'मस्तीजादे' के निर्माताओं ने फिल्म को आगे बढ़ाने में ही भलाई समझी है।

कलाकारों ने ट्वीट कर पेरिस में हमलों के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की.





बॉलीवुड के सितारों ने शनिवार को शुक्रवार देर शाम पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और हमलों की निंदा भी की.

बॉलीवुड के सितारों ने शनिवार को शुक्रवार देर शाम पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के प्रति संवेदना जताई और हमलों की निंदा भी की. फ्रांस की राजधानी पेरिस में हुए आतंकवादी हमलों में 153 लोगों की मौत हो चुकी है.

प्रियंका चोपड़ा, शबाना आजमी, जावेद अख्तर, शेखर कपूर, अनिल कपूर, सोनाक्षी सिन्हा सहित कई जाने-माने कलाकारों ने ट्वीट कर पेरिस में हमलों के पीड़ितों के प्रति संवेदना व्यक्त की.

ट्विटर पर पेरिस हमलों के बाद पेरिस अटैक हैशटैग ट्रेंड कर रहा है. कई कलाकारों ने भी शनिवार सुबह हमलों पर दुख व्यक्त किया और पीड़ितों के प्रति संवेदना जताई.

जावेद अख्तर : "पेरिस में हुए घातक और बर्बर जघन्य आतंकवादी हमलों की निंदा करने के लिए दुनिया के किसी भी शब्दकोश में कोई शब्द नहीं है."

प्रियंका चोपड़ा : "पेरिस की घटना से काफी परेशान हूं. दुनिया कहां जा रही है? हिंसा का कारण क्या है? पेरिस के लिए प्रार्थनाएं. मेरा दिल दुखा है."

फरहान अख्तर : "पेरिस की त्रासदी से सदमे में हूं."

शबाना आजमी : "पेरिस के बारे में भयानक खबर. इस बर्बर हिंसा से मेरा दिल रो पड़ा है. यह कब खत्म होगा?"

अनुपम खेर : "भयानक था पेरिस हमला. दुखी हूं."

अनिल कपूर : "पेरिस हमलों में दिखी बर्बरता से सदमे में हूं. कोई भी विचारधारा जीवन के विनाश का औचित्य सिद्ध नहीं कर सकती. पेरिस हम आपके साथ हैं."

सोनाक्षी सिन्हा : "दुखद. पेरिस के लिए प्रार्थनाएं."

शेखर कपूर : "पेरिस में आतंकवादी हमलों में मारे गए लोगों के लिए प्रार्थनाएं."

सलमान खान और डायरेक्टर कबीर खान की जोड़ी




मुंबई।सुपरस्टार सलमान खान और डायरेक्टर कबीर खान की जोड़ी जब भी सिल्वर स्क्रीन पर आती है रिकॉर्ड्स तोड़ देती है।सलमान खान अब कबीर की पहली पसंद बन चुके है इसलिए कबीर एकबार फिर जल्द से जल्द भाईजान के साथ एक और फिल्म बनाना चाहते है। कबीर-सलमान की जोड़ी ने दो हिट फिल्में 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' दी है।

कबीर ने कहा,'सुपरस्टार सलमान को लेकर फिल्म बनाना बहुत सुरक्षित होता है। वह काफी मददगार भी हैं जो 'बजरंगी भाईजान' में दिखता है। सलमान कभी भी डायरेक्टर के काम में टांग नहीं अड़ाते। उन्हें किरदार पसंद आना चाहिए और बस....फिर चाहे कितना ही बड़ा हो।

कबीर के मुताबिक इस 49 वर्षीय अभिनेता में कभी भी पर्दे पर ज्यादा दिखने का लालच नहीं रहता। वे फिल्म के दूसरे कैरेक्टर्स को प्रमुखता दिए जाने पर कोई सवाल नहीं करते और ना ही उनकी तुलना में पर्दे पर अपने किरदार को प्रमुखता से दिखाने का लालच उनमें है।

फिलहाल कबीर अपनी फैमिली के साथ उत्तराखंड में हॉलीडे मना रहे है ,जहां उन्होंने बताया कि वे कुछ कहानियों पर विचार कर रहे हैं और दिसंबर तक उन पर काम शुरू करेंंगे। कबीर ने कहा,\' मैं सलमान के साथ भविष्य में फिर निश्चित तौर पर काम करूंगा,लेकिन वे मेरी नेक्सट फिल्म होंगे या नहीं यह कहना अभी जल्दबाजी होगा।फिल्म की कहानी पूरी हो जाने के बाद ही कास्टिंग शुरू करूंगा।मुंबई।सुपरस्टार सलमान खान और डायरेक्टर कबीर खान की जोड़ी जब भी सिल्वर स्क्रीन पर आती है रिकॉर्ड्स तोड़ देती है।सलमान खान अब कबीर की पहली पसंद बन चुके है इसलिए कबीर एकबार फिर जल्द से जल्द भाईजान के साथ एक और फिल्म बनाना चाहते है। कबीर-सलमान की जोड़ी ने दो हिट फिल्में 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाईजान' दी है।

कबीर ने कहा,'सुपरस्टार सलमान को लेकर फिल्म बनाना बहुत सुरक्षित होता है। वह काफी मददगार भी हैं जो 'बजरंगी भाईजान' में दिखता है। सलमान कभी भी डायरेक्टर के काम में टांग नहीं अड़ाते। उन्हें किरदार पसंद आना चाहिए और बस....फिर चाहे कितना ही बड़ा हो।

कबीर के मुताबिक इस 49 वर्षीय अभिनेता में कभी भी पर्दे पर ज्यादा दिखने का लालच नहीं रहता। वे फिल्म के दूसरे कैरेक्टर्स को प्रमुखता दिए जाने पर कोई सवाल नहीं करते और ना ही उनकी तुलना में पर्दे पर अपने किरदार को प्रमुखता से दिखाने का लालच उनमें है।

फिलहाल कबीर अपनी फैमिली के साथ उत्तराखंड में हॉलीडे मना रहे है ,जहां उन्होंने बताया कि वे कुछ कहानियों पर विचार कर रहे हैं और दिसंबर तक उन पर काम शुरू करेंंगे। कबीर ने कहा,' मैं सलमान के साथ भविष्य में फिर निश्चित तौर पर काम करूंगा,लेकिन वे मेरी नेक्सट फिल्म होंगे या नहीं यह कहना अभी जल्दबाजी होगा।फिल्म की कहानी पूरी हो जाने के बाद ही कास्टिंग शुरू करूंगा।

टाइगर श्राफ सुपरहिट फिल्म जुड़वा के रिमेक में काम करते नजर आ सकते हैं




मुंबई। बॉलीवुड में फिल्म हीरोपंती से डेब्यू करने वाले टाइगर श्राफ सुपरहिट फिल्म जुड़वा के रिमेक में काम करते नजर आ सकते हैं। टाइगर श्रॉफ ने बॉलीवुड में अपने कैरियर की शुरूआत वर्ष 2014 में प्रदर्शित साजिद नाडियाडवाला निर्मित फिल्म हीरोपंती से की थी।

साजिद नाडियाडवाला ने वर्ष 1997 में सलमान खान को लेकर फिल्म जुड़वा बनाई थी ।जुड़वा में सलमान खान ने दोहरी भूमिका निभायी थी।

चर्चा है कि साजिद नाडियाडवाला अब जुड़वा का रिमेक बनाने जा रहे हैं। चर्चा है कि जुड़वा के रिमेक में टाइगर श्राफ काम कर सकते हैं जबकि फिल्म का निर्देशन अहमद खान करेंगे।

यह एकदम हल्की फुल्की कॉमेडी होगी। हालांकि इसकी अभी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गयी है । टाइगर श्रॉफ इन दिनों साजिद नाडियाडवाला की फिल्म बागी में काम कर रहे हैं।

Friday, 13 November 2015

फिल्म के रिलीज होने से पहले ही अपने किरदारों की कहानी का खुलासा कर दिया




नई दिल्ली। बड़े पर्दे का गोल्डन कपल एक बार फिर दर्शकों को अपनी कैमिस्ट्री का दीवाना बनाने के लिए तैयार है। हम बात कर रहे हैं रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की। दोनों की फिल्म 'तमाशा' 27 नवंबर को रिलीज होने जा रही है, लेकिन रणबीर और दीपिका ने फिल्म के रिलीज होने से पहले ही उसके प्लॉट और अपने किरदारों की कहानी का खुलासा कर दिया है।

रणबीर ने कहा कि निर्देशक इम्तियाज अली ने 'तमाशा' का संदर्भ राधा कृष्ण की अमर प्रेम कहानी से लिया है। फिल्म में रणबीर वेद की भूमिका निभा रहे हैं, जबकि दीपिका तारा के किरदार में हैं। वेद परिवार और स्वयं के स्थापित मानकों को पूरा करने के चक्कर में खुद को खे देता है। इसके बाद तारा वेद की जिंदगी में आती है और उसे उसकी क्षमताओं का अहसास दिलाने में मदद करती है।

रणबीर ने कहा, 'तारा अपने मूल्यों में विश्वास करने वाली एक भारतीय नारी है, लेकिन उसकी विचारधारा आधुनिक है। यहां इम्तियाज राधा कृष्ण के वक्त में जाते हैं। राधा ने खुद का त्याग इसलिए कर दिया क्योंकि वह कृष्ण की क्षमताओं को जानती थीं और उन्होंने उनसे कहा था कि आप जाइए, जो हैं वह बनिए, मैं आपके लिए अपने प्यार का त्याग करूंगी। मुझे लगता है कि वास्तव में इम्तियाज इससे प्रेरित हुआ और तारा का किरदार भी उसी पर आधारित है।\'

दीपिका ने बताया कि तारा और वेद के किरदार से कोई भी खुद को आसानी से जोड़ सकता है और यह आज के समय में प्रासंगिक है, जहां रिश्ते एकदम मशीनी बन चुके हैं। दीपिका ने कहा, \'तमाशा वेद की कहानी है। उस पर परिवार का और खुद उसका बहुत दबाव है और इस प्रक्रिया में वह खुद को खोने लगता है और कुछ ऐसा बनने लगता है, जो वह दरअसल नहीं है। यहां उसे अपने जीवन में एक तारा की जरूरत है, जो उसे इस स्थिति से निकाले और उसकी हकीकत से रूबरू करवाए। मुझे लगता है कि लोग वेद और तारा से ख्खुद को जोड़कर देखेंगे।

'प्रेम रतन धन पायो' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली




मुंबई। सलमान खान और सोनम कपूर की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग मिली है। फिल्म ने पहले दिन शानदार कलेक्शन करते हुए 40 करोड़ की कमाई की है, फिल्म ने कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। ऐसा अनुमान है कि फर्स्ट वीकेंड में फिल्म 110-120 करोड़ रुपये तक का कलेक्शन कर लेगी।

सूरज बड़जात्या निर्देशित इस फिल्म का दर्शकों को काफी समय से इंतजार था। फिर फेस्टिवल सीजन का भी फिल्म को सपोर्ट मिला। बताया जा रहा है कि कई थिएटर में पहले हाउसफुल का बोर्ड देखने को मिला। दूसरे दिन भी 70-80 प्रतिशत सीटों की एडवांस बुकिंग हो चुकी है। फिल्म डिस्टीब्यूटर गिरीष वानखेडे ने बताया, 'प्रेम रतन धन पायो को बहुत बेहतरीन शुरुआत मिली है। 

इस साल रिलीज सलमान की ब्लॉकबस्टर 'बजरंगी भाईजान' ने पहले दिन लगभग 27.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। सलमान-सोनम के अलावा फिल्म में अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश और स्वरा भास्कर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।

सनी लियोनी नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है




बॉलीवुड अभिनेत्री सनी लियोनी सिल्वर स्क्रीन पर संजीदा अभिनय के लिये मशहूर नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ रोमांस करती नजर आ सकती है.
बॉलीवुड में चर्चा है कि सोहेल खान एक फिल्म बनाने जा रहे है जिसमें नवाजउद्दीन सिद्दिकी की मुख्य भूमिका है. फिल्म में सनी लियोनी नवाजउद्दीन के साथ रोमांस करती नजर आ सकती हैं. यह पहली बार होगा जब सनी नवाज के साथ बड़े पर्दे पर काम करेंगी. बेशक यह जोड़ी काफी अजीब है लेकिन इससे पहले कई असाधारण जोड़ियां बड़े पर्दे पर हिट हो चुकी हैं.
        
फिल्म ‘पीकू’ में दीपिका पादुकोण और इरफान खान की जोड़ी हो या फिर ‘वेक अप सिड’ में कोंकणा सेन और रणबीर कपूर की. एक तरफ जहां सनी वयस्क फिल्मों के लिए मशहूर हैं वहीं नवाजुद्दीन ज्यादातर फिल्मों में गंभीर किरदार निभाते हैं.

अगर हम सच के साथ हैं तो हमें जीतने तक हार नहीं माननी चाहिए




बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल की फिल्म घायल वन्स अगेन का ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म में सच्चाई की जीत पर एक मैसेज दिया है कि अगर हम सच के साथ हैं तो हमें जीतने तक हार नहीं माननी चाहिए।

एक अर्से बाद दोबारा निर्देशन की दुनिया में उतरने के फैसले पर फिल्म के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर सनी ने कहा कि मैं इसके लिए तैयार था और इसलिए मुझे इसमें बेहद मजा आया। फिल्म में सनी के अलावा कॉलेज के 4 स्टूडेंट्स को दिखाया गया। जिनके इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी घूमती नजर आएगी। 'घायल वन्स अगेन' फिल्म घायल का सीक्वल है।

कबीर खान एक बार फिर साथ काम करने को बेताब हैं




मनोरंजन-जगत में 'एक था टाइगर' और 'बजरंगी भाइजान' जैसी फिल्मों में काम करने के बाद, सुपरस्टार सलमान खान और निर्देशक कबीर खान एक बार फिर साथ काम करने को बेताब हैं, लेकिन निर्देशक का कहना है कि अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है कि वह कब, कहां और कैसे साथ काम करेंगे.

बताया जा रहा है कि निर्देशक-अभिनेता की जोड़ी एक बार फिर हाथ मिलाने को तैयार हैं, लेकिन अभी इस पर करार होना बाकी है. कबीर ने कहा, "हम दोनों ने इसके बारे में बात की है, लेकिन अभी कुछ भी तय नहीं है. स्पष्ट है कि हम दोनों एक बार फिर साथ काम करना चाहते हैं. हमें 'बजरंगी भाईजान' के दौरान अच्छा अनुभव मिला, लेकिन यह कहा जा सकता है कि अभी कुछ भी तय नहीं है."

उन्होंने यह भी बताया कि एक सुपरस्टार सलमान खान, सूरज बड़जात्या की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' का प्रचार-प्रसार और अन्य फिल्मों पर काम पूरा होने के बाद हम दोनों नई फिल्म के लिए मुलाकात करेंगे.

कबीर खान की फिल्म 'बजरंगी भाईजान' इस महीने की शुरुआत में अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव के 46 वें संस्करण में प्रदर्शित हुई।

शाहरुख खान एक निर्माता के तौर पर ज्यादा खर्चीले हैं




बॉलीवुड अभिनेत्री कृति सेनन का कहना है कि सुपरस्टार शाहरुख खान एक निर्माता के तौर पर ज्यादा खर्चीले हैं और फिल्म को बेहतरीन बनाने के लिए वह इस बात की परवाह नहीं करते कि इस पर कितना धन खर्च किया जा रहा है।

कृति ने एक समारोह में कहा, "आप सोच भी नहीं सकते कि शाहरुख बतौर निर्माता कितने शांत व्यक्ति हैं। मुझे लगता है कि वह निर्माता के तौर पर अपना सर्वश्रेष्ठ देना चाहते हैं। वह फिल्म को बेहतर बनाने के लिए पैसों की परवाह नहीं करते।

कृति के अनुसार, "शाहरुख का कहना है कि बहुत से लोग अपना पैसा व समय खर्च कर फिल्म देखने आते हैं और इसलिए उन्हें बेहतरीन फिल्म देखने को मिलनी चाहिए, यह उनका हक है। कृति का कहना है कि उन्होंने 'दिलवाले' की शूटिंग के दौरान शाहरुख से बहुत कुछ सीखा।

रोहित शेट्टी निर्देशित 'दिलवाले' से काजोल और शाहरुख की लोकप्रिय जोड़ी एक बार फिर पर्दे पर वापसी कर रही है। फिल्म में कृति के साथ वरुण धवन भी हैं। फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी

Thursday, 12 November 2015

श्रीदेवी फिल्म निर्माता से नाराज




मुंबई। बॉलीवुड वेट्रेन एक्ट्रेस श्रीदेवी अभी कुछ समय पहले साउथ की फिल्म 'पुली' में नजर आई थी। तमिल की इस फैंटेसी मुवी में श्रीदेवी बेहद खूबसूरत लग रही थी। फिल्म की रिलीज होने के बाद अब श्रीदेवी फिल्म निर्माता से खासी नाराज लग रही है।

खबर है कि श्रीदेवी ने फिल्म के प्रोड्यूसर पर उनके 50 लाख रूपये नहीं लौटाने का आरोप लगाया है। जबकि प्रोड्यूसर ने श्रीदेवी के पास उनके 20 लाख रूपये नहीं लौटाने की बात कह रहे है। प्रोड्यूसर थामीन्स और पीटी सेल्वाकुमार का कहना है कि उन्होंने श्रीदेवी को सर्विस टेक्स के 30लाख के अलावा 2.7 करोड़ में साइन किया था। उन्होंने बताया कि एग्रीमेंट के मुताबिक ही पेमेंट दे रहे थे लेकिन बोनी कपूर ने कहा कि फिल्म दूसरी भाषा में है इसलिए उनकी पत्नी को ज्यादा पेमेंट दें।

प्रोड्यूसर के मुताबिक बोनी ने पहले पेमेंट देने पर जोर दिया और उसके बाद ही श्रीदेवी के शूट पर आने की बात कही लेकिन बहस के बाद उन्हें हिंदी सेटेलाइट का 20 प्रतिशत पेमेंट देने के बाद वे सहमत हो गए।

प्रोड्यूसर ने आगे बताया कि हिंदी सेटेलाइट के 55 लाख की राशि में 15 लाख तेलुगू वर्जन के थे।इसके अलावा इस फिल्म में तीन कॉस्ट्यूम डिजाइनर तय किए जा चुके थे लेकिन श्रीदेवी के कहने पर मनीष मल्होत्रा को भी हायर करना पड़ा जिसका 50 लाख अलग खर्चा हुआ।श्रीदेवी के कहने पर 1 करोड़ एक्सट्रा खर्च करने पर भी वे ऑडियों लॉन्च पर नहीं आई।

दिल्ली उनकी सबसे पसंदीदा जगह है : रणबीर कपूर




अभिनेता रणबीर कपूर ने दुनिया भर के कई लोकप्रिय जगहों पर फिल्मों की शूटिग की है, लेकिन इस मामले में दिल्ली उनकी सबसे पसंदीदा जगह है.

रणबीर का कहना है कि फिल्ममेकर इम्तियाज अली की फिल्मों में दिल्ली की झलक खास होती है.

चाहे 'लव आज कल', 'रॉकस्टार', 'हाइवे' हो या फिर 'तमाशा', इम्तियाज की फिल्मों में दिल्ली हमेशा से शामिल रही है. रणबीर ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि फिल्मों में दिल्ली को इम्तियाज से बेहतर कोई दिखा सकता है.

उन्होंने कहा कि इम्तियाज से बेहतर दिल्ली को कोई भी निर्देशक परिभाषित नहीं कर सकता. वह दिल्ली को बहुत अच्छे से समझते हैं.

रणबीर ने कहा कि शूटिंग के लिए दिल्ली हमेशा से उनकी पसंदीदा जगह रही है. रणबीर और दीपिका दिवाली से पहले उत्सव का आनंद उठाने दिल्ली पहुंचे थे.

'निजी जिंदगी से दखलअंदाजी वाले सवाल पसंद नहीं





बॉलिवुड ऐक्ट्रेस अनुष्का शर्मा अपने निजी जीवन को लेकर हमेशा चर्चा में रहीं हैं, चाहे वह सवाल उनके रिश्तों पर आधारित हो या शादी के बारे में। इस पर अनुष्का का कहना है कि उन्हें दलखअंदाजी वाले सवाल पसंद नहीं हैं।

ट्विटर पर बातचीत के दौरान जब एक प्रशंसक ने अनुष्का से पूछा कि ऐसा कौन-सा सवाल है, जो उन्हें परेशान करता है तो इस पर उन्होंने कहा कि उन्हें उनके बारे में जासूसी पसंद नहीं है। फिल्म 'पीके' की अभिनेत्री ने पोस्ट किया, 'निजी जिंदगी से दखलअंदाजी वाले सवाल पसंद नहीं।' हाल ही में अभिनेत्री ने भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली से अपनी शादी की अफवाहों का खंडन किया।

उन्होंने बताया कि इस कहानी में कोई सच्चाई नहीं हैं, वह अपने व्यक्तिगत जीवन में खुश हैं। अभिनेत्री फिलहाल 'ऐ दिल है मुश्किल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। उन्होंने साझा किया कि 'एनएच 10' उनके करियर की सबसे मुश्किल फिल्म थी। अनुष्का को इस साल 'दिल धड़कने दो' की सफलता के साथ 'बॉम्बे वेलवेट' में असफलता का स्वाद चखना पड़ा। वहीं उनका कहना है कि उन्हें अपनी किसी भी फिल्म पर अफसोस नहीं है।

हाफगर्ल फ्रेंड की स्टारकास्ट से अब परदा हट गया है

 
 
 
 
​हाफगर्ल फ्रेंड की स्टारकास्ट से अब परदा हट गया है क्यूंकि फिल्म के मुख्य अभिनेता के तौर पर अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को साइन कर लिया गया है। आशिकी २ के निर्देशक, २ स्टेट के लेखक ​तथा एक विलेन की निर्माता यह तीनो याने की निर्देशक मोहित सूरी, लेखक चेतन भगत और निर्माता एकता कपूर फिर एकबार फिल्म " हाफगर्लफ्रेंड" के लिए एक साथ आये है।

​फिल्म के किरदार के लिए कई बड़े नाम जोड़े जा रहे थे पर आखिर यह फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ही करेंगे। सूत्रों की माने तो "सुशांत निर्देशक मोहित सूरी के घर आधी रात पहुंचे और वहाँ वे बिहारी भाषा में बात करने लगे जैसा की फिल्म का किरदार माधव झा हो। इतना ही नहीं सुशांत ने हाफ गर्लफ्रेंड बहुत ही सटीक पढ़ी है और किरदार के लिए खुद को तयार किया , इन सब बातो से मोहित बेहद इम्प्रेस हो गए।

निर्देशक मोहित सूरी बताते हैं जब में बुक पढ़ रहा था , मुझे माधव का चरित्र इतना पेचीदा और संजीदा लगा जो की कहानी के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है यह किरदार सादगी और असभ्यता का एक अनूठा मिश्रण है। यह किरदार चुनौती पूर्ण है और सुशांत जब से मिला है इस किरदार के लिए मै किसी और का चेहरा नहीं देख सकता। में सुशांत के समर्पण से बेहद ज्यादा प्रभावित हुआ हु। जब मेने पहले देखा तो शॉक हो गया। पर बाद में सुशांत का परफेक्शन देख खुश हो गया। अब मुझे मेरा माधव झा मिल गया है जो की सटीक है।

सलमान चुंबन दृश्य देने में असहज महसूस करते हैं

बॉलीवुड में रोमांटिक भूमिकाएं निभा चुके प्रेम सलमान खान का कहना है कि क्योंकि वह चुंबन दृश्य देने में असहज महसूस करते हैं, इसलिए उन्हें नहीं लगता कि फिल्मों में कभी चुंबन दृश्य देने की जरूरत है। सलमान को आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में उनके लोकप्रिय किरदार 'प्रेम' में देखा जाएगा।

सलमान ने हॉटस्टार ऑरिजनल्स शो के 'एम बोले तो' में अपने निजी जीवन के बारे में कई बातें साझा की। उनसे जब शो के मेजबान हुसैन दलाल ने पर्दे पर चुम्बन दृश्य न करने का कारण पूछा, तो उन्होंने बताया, "मैं इसमें काफी असहज हो जाता हूं। मैं शर्मिला नहीं हूं, लेकिन मुझे यह पसंद नहीं है। मुझे नहीं लगता कि पर्दे पर ऐसा दृश्य देने की जरूरत महसूस है। जिस दिन ऐसी जरूरत होगी, कर लूंगा।"

इस शो में सलमान और उनकी जोड़ीदार सोनम कपूर ने अपनी फिल्मों, परिवार के बारे में बात की और प्रशंसकों के मेल व अपने पहले 'प्रेम' को लेकर भी विचार साझा किए।सलमान और सोनम की मुख्य भूमिका वाली 'प्रेम रतन धन पायो' 12 नवंबर को रिलीज हो रही है।

'प्रेम रतन धन पायो' की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं





सुपरस्टार आमिर खान ने अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री सोनम कपूर और निर्देशक सूरज बड़जात्या को उनकी आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की सफलता के लिए शुभकामनाएं दीं। आमिर ने मंगलवार को ट्विटर पर लिखा, `हैप्पी दिवाली सलमान, सूरज, सोनम और आपको फिल्म की अपार सफलता के लिए शुभकामनाएं।`

आमिर की आगामी फिल्म 'दंगल' है, जिसमें वह एक पहलवान की भूमिका में नजर आएंगे।

'दंगल' नितेश तिवारी द्वारा निर्देशित हैं। यह फिल्म अगले साल 23 दिसंबर को प्रदर्शित होगी, जबकि सलमान खान अभिनीत फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' इस गुरुवार प्रदर्शित हो रही हैं।

फिल्म में नील नितिन मुकेश, अनुपम खेर और स्वरा भास्कर जैसे कलाकार भी प्रमुख भूमिका में हैं।

एक बार फिर फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना चाहेंगी

 
 
 
'ड्रीम गर्ल' हेमा मालिनी को खुशी है कि फिल्मोद्योग में महिलाएं धीरे-धीरे निर्देशन के क्षेत्र में अपनी छाप छोड़ रही हैं। उन्होंने कहा कि वह भी एक बार फिर फिल्म निर्देशन में हाथ आजमाना चाहेंगी।

हेमा के निर्देशन की पहली बॉलीवुड फिल्म 'दिल आशना है' (1992) थी। उसके बाद उन्होंने अपनी बेटी ऐशा देओल को लेकर 'टेल मी ओ खुदा' (2011) का निर्देशन किया, जो बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी। बीते कुछ वर्षो में जोया अख्तर, गौरी शिंदे, फराह खान और मधुरिता आनंद जैसी महिला निर्देशक इस क्षेत्र में आगे आई हैं।

अभिनेत्री-सांसद हेमा ने एक कार्यक्रम में कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि इतनी सारी महिला निर्देशक आगे आ रही हैं और अच्छी फिल्में बना रही हैं। मुझे अगर एक मौका मिला तो दोबारा एक फिल्म का निर्देशन करना चाहूंगी। फिलहाल मेरा ज्यादा समय मथुरा (संसदीय क्षेत्र) पर खर्च हो रहा है।"

Wednesday, 11 November 2015

फिल्म 'ढिशुम' की शूटिंग के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा




जॉन अब्राहम के घुटने में लगी चोट के कारण 'ढिशुम' के बाद फिल्‍म 'हेरा फेरी 3' का शेड्यूल भी आगे खिसक गया है। 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग अगले साल फरवरी में शुरू होनी थी, लेकिन अब ऐसा नहीं हो पाएगा।

बता दें कि अभिनय देव की अगली फिल्म 'फोर्स 2' के लिए एक्‍शन सीन की शूटिंग के दौरान जॉन को घुटने में चोट लग लग गई थी।

इसकी वजह से उनकी दूसरी फिल्म 'ढिशुम' की शूटिंग के कार्यक्रम में बदलाव करना पड़ा। 'ढिशुम' के बाद जॉन को 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग करनी थी।

'ढिशुम' की शूटिंग इस महीने शुरू होने वाली है। इसलिए यह संभव नहीं कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग फरवरी में शुरू हो पाए। सुनने में आ रहा है कि 'हेरा फेरी 3' की शूटिंग अब जून में शुरू होगी।

इस फिल्‍म में जॉन के अपोजिट नेहा शर्मा नजर आएंगी। नेहा, जॉन के साथ काम करने को बेकरार हैं, लेकिन इसके लिए अभी उन्‍हें अभी थोड़ा इंतजार और करना पड़ेगा।

सोनम ने अपने करीबियों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी




बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर इन दिनों अपनी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को लेकर उत्साहित हैं। फिल्म दिवाली पर रिलीज होने जा रही है। खबर है कि इससे पहले ही सोनम ने अपने करीबियों के लिए फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी।

खबरी ने बताया 'फिल्म रिलीज होने को तैयार हैं। सोनम ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए स्पेशल स्क्रीनिंग रखी। एक स्क्रीनिंग निर्देशक आनंद एल राय के लिए भी रखी। सोनम के लिए वो मेंटोर के रुप में हैं। कारण फिल्म रांझणा में सोनम ने राय के साथ काम किया था।'

'रांझणा' की शूटिंग के बाद ही सोनम ने प्रेम रतन धन पायो साइन की थी।

खबरी ने बताया 'यह एक महत्वपूर्ण फिल्म है। वो चाहती है कि सभी लोग अपने विचार उन्हें दें। स्क्रीनिंग फिल्म रिलीज होने के कुछ घंटे पहले संपन्न हुई।

सोनम के प्रवक्ता ने इस खबर की पुष्टि की है।

फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को केवल सलमान खान के लिए बनाया है




फिल्मकार सूरज बड़जात्या का कहना है कि दिवाली पर रिलीज हो रही उनकी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को उन्होंने केवल सलमान खान के लिए बनाया है। लगभग 16 साल बाद बड़जात्या का बैनर 'राजश्री प्रोडक्शन' सलमान खान के साथ काम कर रहा है।

बड़जात्या ने मुंबई में पत्रकारों से कहा कि यह फिल्म केवल उनके सलमान खान के लिए है। वह चाहते थे कि लोग उन्हें आदर्श की तरह देखें, जहां वह लोगों में परिवर्तन ला रहे हों। हालांकि युवा पीढ़ी उनकी फिल्मों को कम देखने जाती है, लेकिन जब कोई युवा यह कहे कि वह इस फिल्म को अपनी मां, दादी मां, ससुरालवालों को दिखाना चाहता है तो यह उनके लिए सबसे बड़ी जीत होगी।

इस फिल्म में खान अपने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले 'प्रेम' के किरदार में नजर आएंगे। यह फिल्म 12 नवंबर को रिलीज हो रही है। इसमें उनके अलावा सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश, स्वरा भास्कर और अरमान कोहली भी हैं।

टाइगर श्रॉफ को बेहतर नर्तक बनने के लिए शुभकामनाएं दीं




अभिनेता ऋतिक रोशन को खास शैली में नृत्य प्रस्तुतियों के लिए जाना जाता है वहीं, उन्होंने टाइगर श्रॉफ को बेहतर नर्तक बनने के लिए शुभकामनाएं दीं। दरअसल, टाइगर श्रॉफ मनोरंजन-जगत में नर्तक के रूप में अपना नाम दर्ज कराने की कोशिश में हैं।

ऋतिक ने दिग्गज अभिनेता जैकी श्रॉफ के बेटे को अभ्यास के लिए प्रेरित किया है। ऋतिक ने "हीरोपंती" के अभिनेता को टि्वटर के माध्यम से शुभकामनाएं दीं। टाइगर ने इससे पहले ऋतिक की काफी सराहना की। टाइगर ने कहा, "ऋतिक मेरे रोल मॉडल हैं। मैं बचपन में ऋतिक की तरह एक अच्छा डांसर बनना चाहता था।

मैं उनकी सभी फिल्में देखता था। "कहो ना प्यार है" उनमें से एक है।" ऋतिक फिलहाल "मोहजोद़डो" की शूटिंग में व्यस्त हैं, जबकि टाइगर "बागी" के काम में व्यस्त हैं, जिसमें वह अभिनेत्री श्रद्धा कपूर के साथ नजर आएंगे।

फिल्म 'की एंड का' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी : अर्जुन कपूर




बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन कपूर का मानना है कि उनकी आगामी रोमांटिक फिल्म 'की एंड का' दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करेगी। हालांकि, उनकी आखिरी फिल्म 'तेवर' ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं किया था।

आर. बाल्की के निर्देशन का जिक्र करते हुए, अर्जुन ने मुंबई से फोन पर बताया, "मुझे विश्वास है कि यह फिल्म अच्छा कारोबार करेगी। फिल्म का अभी ट्रेलर नहीं आया है, मगर मीडिया के पास निश्चित जानकारी है।"

फिल्म में अर्जुन घरेलू पति का किरदार निभा रहे हैं, जबकि करीना एक महत्वाकांक्षी और करियर को तरजीह देने वाली पत्नी की भूमिका में हैं। यह दो विपरीत विचारधाराओं वाले लोगों की कहानी है।

अर्जुन कपूर ने फिल्म 'की एंड का' के बारे में बातचीत करते हुए कहा, "यह पुरुष या महिला प्रभुत्व पर आधारित नहीं है, यह समानता से संबधित है। यह इस पर नहीं है कि कौन पैसे कमा रहा है, कौन काम कर रहा है और कौन घर संभाल रहा है। इसके साथ रिश्ते अब भी वही हैं। अभिनेता ने यह भी बताया कि यह फिल्म रोमांटिक कॉमेडी है और संबंधों पर आधारित है, जहां भूमिकाएं अलग हैं। फिल्म अगले साल प्रदर्शित होगी। इसमें मेगास्टार अमिताभ बच्चन और उनकी पत्नी जया बच्चन भी अतिथि भूमिका में नजर आएंगी।

अक्षय कुमार फिल्म 'एयरलिफ्ट' पर कोई उत्साहित करने वाली सूचना देने वाले हैं

 
 
 
 
फिल्म 'एयरलिफ्ट' के निर्माता निखिल आडवाणी ने लोगों से कहा है कि वे अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म देखने के लिए तैयार रहें। आडवाणी का कहना है कि वह इस सप्ताह अपनी आगामी फिल्म 'एयरलिफ्ट' पर कोई उत्साहित करने वाली सूचना देने वाले हैं।

निर्माता ने अपने प्रशंसको को फिल्म के बारे में सूचना दी। फिल्म में अभिनेत्री निमरत कौर भी हैं।

आडवाणी ने रविवार को कहा, "अक्षय कुमार और निमरत कौर के प्रशंसक आने वाले सप्ताह में फिल्म 'एयरलिफ्ट' के बारे में उत्साहित कर देने वाली घोषणा की प्रतीक्षा करें।"

राजा कृष्ण मेनन द्वारा निर्देशित 'एयरलिफ्ट' उन भारतीयों पर आधारित है, जो खाड़ी युद्ध के दौरान कुवैत में फंस गए थे। फिल्म के पहले लुक में अक्षय अपने प्रोफेशनल लुक में सफेद सूट में नजर आ रहे हैं, जबकि निमरत लाल रंग के परिधान में हैं।

गौरतलह है कि पिछले सप्ताह निमरत ने ट्विटर पर लिखा था, "रेगिस्तान जैसा ट्रैफिक जाम। 'एयरलिफ्ट' के अंतिम चरण की शूटिंग के लिए जैसलमेर की राह पर।"

Tuesday, 10 November 2015

सनी देओल ने फिल्म में नए चेहरे लांच किए





घायल वंस अगेन नामक फिल्म में व्यस्त सनी देओल ने फिल्म में नए चेहरे लांच किए हैं। इन टीनएजर्स के हाथ फिल्म के पोस्टर में नजर आ रहे हैं जो सनी देओल के ढाई किलो के हाथ को थामे हुए खड़े हुए हैं। सनी को 16-17 वर्ष की उम्र वाले कलाकार चाहिए थे क्योंकि उनका मानना है कि इस उम्र में काफी उत्साह और ऊर्जा रहती है। 

शिवम पाटिल फिल्म में रोहन के किरदार में हैं जो गैंग का लीडर बना है। फट्टू के रोल में वरूण हैं। दो लड़कियां भी हैं जिसमें से एक टेलीविजन एक्ट्रेस आंचल मूंझा है जो अनुष्का नामक उभरती फोटोग्राफर के किरदार में हैं जबकि ज़ोया नामक ब्लॉगर के किरदार में डायना है। 

'घायल' के सीक्वल में सनी के किरदार में बदलाव देखने को मिलेंगे। वे युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। फिल्म का पोस्टर बहुत कुछ बयां कर रहा है और इस पोस्टर को काफी पसंद किया गया है। 
 
सनी देओल द्वारा निर्देशित 'घायल वंस अगेन' 15 जनवरी 2016 को रिलीज होगी।

इस फिल्म के लिए उनकी बेटी न्यासा ने उन्हें मनाया : काजोल




डायरेक्टर रोहित शेट्टी की आगामी फिल्म 'दिलवाले' से पर्दे पर वापसी कर रहीं ऐक्ट्रेस काजोल का कहना है कि इस फिल्म के लिए उनकी बेटी न्यासा ने उन्हें मनाया था।

काजोल ने कहा कि उनकी बेटी ने 'रोने धोने' वाली फिल्में करने की बजाए उन्हें मनोरंजन फिल्में करने की सलाह दी। काजोल ने फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर कहा, 'न्यासा को काफी खुशी थी कि उसने मुझे मना लिया। मेरे यह कहने पर भी कि इस फिल्म के लिए मुझे बाहर जाना होगा, उससे दूर रहना होगा...उसने कहा कि मां, आपको यह फिल्म करनी ही है।'

फिल्म 'दिलवाले' की तस्वीर
काजोल ने कहा, 'मेरी बेटी ने कहा कि वह मेरी पुरानी फिल्में देख देख कर थक चुकी है। उसने कहा कि आप अपनी हर फिल्म में रोते ही रहते हो, कोई ऐसी फिल्म करो जो हास्य और मनोरंजन से भरी हो। इसीलिए, मैंने 'दिलवाले' फिल्म के लिए हां कह दी।' फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में शाहरुख खान, वरुण धवन, कृति सेनन सहित जॉनी लीवर, वरुण शर्मा, कबीर बेदी और संगीतकार प्रीतम भी मौजूद थे।

काजोल ने कहा कि उन्होंने फिल्म की पटकथा के कारण भी यह फैसला लिया था। काजोल अभिनीत फिल्म 'दिलवाले' 18 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

पहली बार मैं ऐक्शन कर रहा था मैं नर्वस था




बॉलिवुड ऐक्टर अभिनेता वरुण धवन का कहना है कि 'दिलवाले' फिल्म में ऐक्शन दृश्यों की शूटिंग को लेकर वह शुरु में नर्वस थे, लेकिन रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म में रोमांचक स्टंट करने का उन्हें बहुत अच्छा अनुभव हुआ।

शेट्टी अपनी फिल्मों में बेहतरीन ऐक्शन दृश्यों को निर्देशित करने के लिए जाने जाते हैं। 'दिलवाले' फिल्म का ट्रेलर जारी होने के मौके पर वरुण ने कहा, 'पहली बार मैं ऐक्शन कर रहा था। मैं नर्वस था। मैं इसके लिए पूरी तरह से उत्साहित था। मैं इसे खुद करना चाहता था, लेकिन रोहित सर ने मुझे पैड का उपयोग करने को कहा। कुल मिलाकर यह एक अच्छा अनुभव रहा।'

'स्टूडेंट ऑफ द ईयर' के 28 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि शाहरुख खान और काजोल की मुख्य भूमिका वाली 'दिलवाले' में शेट्टी के साथ काम करना एक सपने का सच होना है। इससे पहले वरुण ने हिन्दी फिल्म जगत की इस हिट जोड़ी के साथ 'माई नेम इज़ खान' में सहायक निर्देशक के रूप में काम किया था।

शाहरुख और वरुण पहली बार 'दिलवाले' में साथ-साथ अभिनय कर रहे हैं। 50 वर्षीय शाहरुख वरुण की तारीफ करते नहीं थकते। उन्होंने कहा 'वरुण बहुत मेहनती और समर्पित कलाकार हैं।' 'दिलवाले' में वरुण शाहरुख के छोटे भाई बने हैं। यह फिल्म 18 दिसंबर को सिनेमा घरों में प्रदर्शित हो रही है।

ऐसे बनाई अपनी दीपावली अजय देवगन ने




बॉलीवुड सुपर स्टार अजय देवगन इन दिनों अपनी फिल्म 'शिवाय' को लेकर चर्चा में हैं। इस बीच उन्होंने एक वीडियो जारी किया है।

इसमें वो अपनी टीम के साथ दीपावली मनाते दिखाई दे रहे हैं। यह देखते ही आप समझ जाएंगे कि 'एंग्री मैन सिंघम' का अंदाज कितना मजेदार है।

'शिवाय' के क्रू मेंबर्स के साथ मनाई गई ये दीपावली देखने में लगती है कि विजुअल इफेक्ट्स से लबरेज है मगर फिर भी वास्तविक नजर आती है।

'शिवाय' अजय का बड़ा प्रोजेक्ट है। इसकी शूटिंग हाल ही में शुरू हुई है। फिल्म अगले साल के अंत तक रिलीज होने की संभावना है।

बॉलीवुड के इतिहास का सबसे लंबा किसिंग सीन था





इम्तियाज अली के निेर्देशन में बन रही फिल्म 'तमाशा' में दीपिका पादुकोण और उनके एक्स बॉयफ्रेंड रणबीर कपूर के बीच एक नहीं बल्कि दो-दो लिप लॉक सीन हैं। कहा जा रहा है कि एक तो फिल्म की शुरूआत में हैं और दूसरा अंत में।

इनमें से एक सीन पर भारतीय सेंसर ने अपनी निगाहें तिरछी कर दी हैं। खबर है कि फिल्म को सेंसर ने 'यू/ए' सर्टिफिकेट दिया है। कहा जा रहा है कि इससे पहले बोर्ड ने निर्माताअों को पांच कट भी निर्देशित किए हैं। इसमें वो किसिंग सीन भी है जो रणबीर कपूर और दीपिका पर फिल्माया गया था।

इस सीन के बार में कहा जा रहा है कि यह बॉलीवुड के इतिहास का सबसे लंबा किसिंग सीन था... आमिर-‍करिश्मा के 'राजा हिंदुस्तानी' वाले सीन से भी लंबा!

खबरी ने बताया 'रणबीर और दीपिका ने अपनी आने वाली फिल्म 'तमाशा' के लिए एक जबरदस्त किसिंग सीन किया। इस सीन में दोनों एक्टर्स की लिप-टू-लिप किस दिखाई है, जो काफी इंटेंस है। लेकिन अब यह दर्शक नहीं देख पाएंगे'

पता चला है कि फिल्म की कहानी दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है जो अजनबियों की तरह विदेश में मिलते हैं। दोनों अपनी रूटीन जिंदगी से ब्रेक ले रहे हैं। अनचाहे ही दोनों में प्यार हो जाता है। फिल्म में रणबीर एक स्टोरी-टेलर का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका उनकी प्रेरणा बनी हैं।

पता लगा है कि एक किसिंग सीन फिल्म के क्लाईमेक्स के दौरान भी है, जो इतना इंटेंस नहीं है। इम्तियाज अली की इस फिल्म की शूटिंग पूरी हो चुकी है और पोस्ट प्रोडक्शन का काम जारी है।

खुदको इस फिल्म से अलग कर लिया





सुनने में आ रहा है कि बॉलीवुड स्टार शाहिद कपूर एकाएक विक्रमादित्य मोटवाने की फिल्म से बाहर हो गए हैं।

फिल्मी गलियारों में चर्चा तेज है कि शाहिद कपूर एक थ्रिलर से बाहर हो गए हैं। हालांकि उन्होंने इसके लिए एक दिन की शूटिंग भी की थी मगर बाद में खुदको इस फिल्म से अलग कर लिया।

खबरी ने बताया 'शाहिद ने शुरूआत में प्रोजेक्ट को हां भरी थी। मगर अब वो इस प्रोजेक्ट को लेकर बहुत ज्यादा विश्वास से नहीं भरे हैं। पहले दिन की शूटिंग के बाद ही उन्होंने सोचा कि यह रोल इतना ज्यादा मजबूत नहीं है। उन्होंने डायरेक्टर को बोल दिया कि वो इस फिल्म को जारी नहीं रखना चाहते।'

लोगों का कयास है कि 'शानदार' की रिलीज के बाद शाहिद ने अपना मन बदला है। मगर खबरी ने बताया 'यह मामला नहीं है क्योंकि शाहिद ने इस फिल्म की शूटिंग शानदार की रिलीज के दो महीने पहले की थी। बहुत पहले ही वो तय कर चुके थे कि वो यह रोल नहीं करेंगे।'

शाहिद से बात नहीं हो सकी। मगर मोटवाने अभी भी इस कोशिश में हैं कि वो शाहिद को इस रोल के लिए राजी कर लें। कारण कि दोनों के बीच अच्छा रिश्ता है।'

Monday, 9 November 2015

यही है बाजीराव की दूसरी पत्नी काशीबाई




अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने 'बाजीराव मस्तानी' में निभाए काशीबाई के अपने किरदार की पहली झलकी ऑनलाइन रिलीज की. इन दिनों मॉन्ट्रियल गई हुईं प्रियंका ने अपने किरदार की पहली झलकी जारी कर अपने सभी प्रशंसकों को दीवाली का तोहफा दिया है. अभिनेत्री ने एक ट्वीट में लिखा, "काशीबाई का पोस्टर सादा, काव्यात्मक, मार्मिक व समर्पण की भावना वाला है.इसमें बहुत सारे मनोभाव हैं." 'बाजीराव मस्तानी' मराठा योद्धा पेशवा बाजीराव और मस्तानी की प्रेम कहानी लिए हुए है.इसमें बाजीराव का किरदार रणवीर सिंह निभा रहे हैं, वहीं दीपिका को मस्तानी के और प्रियंका को बाजीराव की पहली पत्नी काशीबाई के किरदार में देखा जाएगा.

ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और आलिया भट्ट प्रतिभाशाली हैं : सोनाक्षी सिन्हा





मनोरंजन जगत में ज्यादातर ऐक्टसेस के बीच लड़ाई की बातचीत सामने आई है, लेकिन सोनाक्षी सिन्हा को उनकी प्रशंसा से कोई मलाल नहीं है। सोनाक्षी का कहना है कि ऐक्ट्रेस कंगना रनौत और आलिया भट्ट प्रतिभाशाली हैं।

सोनाक्षी ने कहा कि वह 'क्वीन' जैसी फिल्म करने को इच्छुक हैं। ट्विटर पर लाइव चैट के दौरान, जब कुछ उपयोगकर्ताओं ने उनकी पसंदीदा ऐक्ट्रेस के बारे में पूछा और पूछा कि कौन-सा किरदार वह निभाना चाहती हैं? इस पर उन्होंने कहा, मुझे लगता है कि आलिया और कंगना शानदार हैं।

सोनाक्षी फिल्म 'लुटेरा' में गंभीर किरदार निभाने के लिए काफी सराही गई हैं। अनुभवी अभिनेता और राजनेता शत्रुघ्न सिन्हा की बेटी ने अपने प्रशंकों को अपनी आगामी फिल्म 'अकीरा' का इंतजार करने के लिए कहा, इसमें वह एक बार फिर गंभीर किरदार में नजर आएंगी।

दोनों सितारे एक-दूसरे की फिल्म तक प्रमोट कर रहे हैं





कभी एक-दूजे को नापसंद करने वाले शाहरुख और सलमान आज अच्छी दोस्ती की मिसाल बन रहे हैं। इस बार दोनों सितारे एक-दूसरे की फिल्म तक प्रमोट कर रहे हैं। सलमान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' दिवाली पर रिलीज़ हो रही है, जिसे ट्विटर पर प्रमोट किया है शाहरुख की 'दिलवाले' टीम ने।

'प्रेम रतन धन पायो' के टाइटल सॉन्ग का डबस्मैश इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो चला है। 'दिलवाले' की टीम भी पीछे नहीं रही और झूम उठे सभी इस गाने पर। इस गाने पर थिरकने के बाद अंत में सभी ने शाहरुख का सिग्नेचर स्टेप भी दिखाया। विडियो में 'प्रेम रतन धन पायो' के इस गाने पर शाहरुख खान के अलावा वरुण धवन, काजोल, कृति सेनन ने भी डांस किया।

ऐसा नहीं कि यह उदारता सिर्फ शाहरुख ने ही दिखाई है। सलमान भी इस मामले में पीछे नहीं रहे। उन्होंने भी ट्विटर पर शाहरुख की फिल्म 'दिलवाले' को प्रमोट किया है, जिसमें उनके साथ सोनम के अलावा 'प्रेम रतन धन पायो' के बाकी स्टार्स भी नज़र आ रहे हैं।

रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' रिलीज हो रही है





27 नवम्बर को रणबीर कपूर की फिल्म 'तमाशा' रिलीज हो रही है। इसी रणबीर कपूर के परदादा पृथ्वीराज कपूर अभिनीत फिल्म 'नानक नाम जहाज है' भी रिलीज हो रही है। वैसे यह फिल्म 1969 में रिलीज हो चुकी है और इसे राष्ट्रीय पुरस्कार भी मिल चुका है। इस फिल्म को डिजीटल रिस्टोर तथा कलर करेक्शन कर पुन: प्रदर्शित किया जा रहा है।

पहले इस फिल्म का रिमेक बनाने की योजना बनाई गई थी, लेकिन बाद में इसे करेक्ट कर रिलीज करने का फैसला किया गया। यह फिल्म उत्तरी अमेरिका, कनाडा, रूस और यूके में भी रिलीज होगी।

फिल्म का निर्देशन राम माहेश्वरी ने किया है। फिल्म में पृथ्वीराज के अलावा वीना, आई.एस. जौहर, निशिी, जगदीश राज, डेविड की भी मुख्य भूमिकाएं हैं। फिल्म में एस मोहिंदर का संगीत है। यह फिल्म पंजाबी भाषा में रिलीज हुई थी अब इसे डब कर कई भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।

कटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'बार बार देखो' की शूटिंग में व्यस्त हैं





कटरीना कैफ को मुंबई के एक अस्पताल से बाहर आते वक्त देखा गया। वे बुधवार को ही गोआ से लौटी हैं। अब ये अंदाजा बिल्कुल मत लगाइए कि वे गोआ से ही बीमार लौटी थीं। दरअसल मामला उनकी नई फिल्म का है।

कटरीना कैफ इन दिनों फिल्म 'बार बार देखो' की शूटिंग में व्यस्त हैं। अस्पताल में इसी फिल्म का एक इमोशनल सीन फिल्माया जा रहा था। इस सीन के लिए ही एक्ट्रेस ने हॉस्पिटल गाउन पहना था। इस सीन में उन्हें बीमार नजर आना था... सो वो लग रही थीं।

गुरूवार से इस फिल्म का मुंबई शेड्यूल शुरू हुआ है। इस फिल्म में कटरीना कैफ के साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हैं। इसी से निर्देशक नित्य मेहरा का फिल्मी दुनिया में प्रवेश हो रहा है। इस फिल्म को करण जौहर की कंपनी और फरहान अख्तर का प्रोडक्शन हाउस मिलकर बना रहे हैं। अगले साल की शुरूआत में ‍इसे रिलीज किया जाएगा।

वैसे कहा जा रहा है कि इस फिल्म में ‍कटरीना और सिद्धार्थ के बीच कुछ इंटीमेट सीन भी रहेंगे। दोनों के हनीमून को पटाया में फिल्माया जाएगा। दिसंबर में थाईलैंड में कुछ अंडर वॉटर सीन भी फिल्माए जाने हैं। पिछले महीने ही स्कॉटलैंड में एक भव्य पार्टी का सीन फिल्माया गया है।

मुझे विभिन्न प्रकार के किरदारों में देखेंगे : सनाह कपूर





अभिनेत्री सनाह कपूर ने इस बात का खुलासा किया है कि वह आगामी फिल्मों में अलग-अलग भूमिकाओं में नजर आएंगी। उन्होंने अपने भाई शाहिद की फिल्म 'शानदार' में 'ईशा' का किरदार निभाया था।

सनाह ने आईएएनएस से कहा, "मैं अपनी आगामी फिल्मों के बारे में ज्यादा नहीं बता सकती। मैं सिर्फ इतना बता सकती हूं कि आप मुझे विभिन्न प्रकार के किरदारों में देखेंगे।"

सनाह ने शाहिद और आलिया भट्ट अभिनीत फिल्म 'शानदार' के साथ अपने कॅरियर की शुरुआत की थी। फिल्म में गुलाबो या ईशा का किरदार निभाने के बाद उन्हें दर्शकों से काफी प्यार मिला। उन्होंने कहा, "मैं दर्शकों से कहना चाहूंगी कि जैसे उन्होंने 'शानदार' में गुलाबों को प्यार दिया, वैसा ही प्यार मुझ पर बनाएं रखें।"

'शानदार' में मिली प्रशंसा से सनाह काफी हैरान थी। सभी ने उनके अभिनय की प्रशंसा की।

फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं किया। वहीं सनाह ने फिल्म 'शानदार' में अपने अभिनय को मिली प्रशंसा के बारे में कहा, "हर कलाकार चाहता है कि फिल्म में किरदार के लिए दर्शकों से उन्हें प्रशंसा मिले, लेकिन हर फिल्म की अपनी नियति है। दर्शकों की अपनी पसंद है। एक कलाकार के रूप में, मैं दर्शकों से मिले प्यार से खुश हूं।"

फिल्म में लोगों को डराती नजर आएंगी हुमा





बॉलीवुड अभिनेत्री हुमा कुरैशी अपने भाई अभिनेता साकिब सलीम के साथ आगामी फिल्म में लोगों को डराती नजर आएंगी। हुमा की आगामी फिल्म, हॉलीवुड फिल्म 'ऑक्युलस' का हिदी रीमेक है।

बॉलीवुड सितारों को प्रशिक्षण देने वाली यास्मीन कराचीवाला की 'बॉडी इमेज फॉर फिटोक्रेटिक' के लांच पर शामिल हुई हुमा ने कहा, "अपने भाई के साथ काम करना काफी रोमांचक है। हम वही हरकतें स्क्रीन पर करने जा रहे हैं, जो हम घर पर करते हैं। हुमा ने कहा, "आशा है कि लोग इसका आनंद लेंगे। साकिब एक अच्छे अभिनेता हैं।"

हॉलीवुड फिल्म 'ऑक्युलस' साल 2013 में रिलीज हुई थी और यह आत्माओं से लड़ने वाले भाई और बहन कहानी है। फिल्म का निर्देशन 'मैं और चार्ल्स' के निर्देशक प्रवाल रमन ने किया है।

हमें कड़ी मेहनत का फल मिलने पर बेहद खुशी होती है

 
 
 
बॉक्स ऑफिस पर 60 करोड़ रुपये से भी अधिक कमाई करने वाली हालिया फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' के निर्देशक लव रंजन का कहना है कि उनकी फिल्म साबित करती है कि फिल्मकार नामचीन स्टार के बिना भी सफल फिल्में बना सकते हैं।

रंजन ने यहां कहा, "हमें कड़ी मेहनत का फल मिलने पर बेहद खुशी होती है। हमारी फिल्म 'प्यार का पंचनामा 2' को दर्शकों से अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। मैं बहुत खुश हूं। अगर हमारी फिल्म अच्छी नहीं होती तो लोग इसे इतना पसंद नहीं करते। "

उन्होंने कहा, "मुझे खुशी है कि लोग मेरे इस विचार से सहमत हुए कि बड़े सितारों के बिना भी सफल फिल्में बनाई जा सकती हैं। फिल्म ने अच्छी कमाई की है। मेरा काम अच्छी फिल्म बनाना है। एक फिल्म कितनी कमाई करेगी, यह सोचना मेरा काम नहीं है।"

Sunday, 8 November 2015

महिलाओं को खुद पर भरोसा होना चाहिए : दीपिका पादुकोण




बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण का कहना है कि महिलाओं को खुद पर भरोसा होना चाहिए.

दीपिका ने सभी महिलाओं से आग्रह किया कि खुद पर भरोसा रखें और अपनी क्षमताओं को नजरअंदाज न करें.

रेडियो स्टेशन 92.7 बिग एफएम पर महिला सशक्तीकरण के बारे में बात करते हुए दीपिका ने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि हमें नारीत्व का जश्न मनाने के लिए किसी त्योहार की जरूरत है. मुझे लगता है कि महिला दिवस पर हमें आगे देखने की जरूरत है.’’
          
उन्होंने कहा, ‘‘महिलाएं एक साथ कई काम करने योग्य है, बेहद भावनात्मक हैं और वह जानती हैं कि क्या यह संदेश महिलाओं के लिए सही है. हम सभी को खुद पर विश्वास होना चाहिए और अपनी क्षमताओं को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.’’

अजय की सफलता के पीछे तो कोई और ही है ?





मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री के बेहतरीन एक्टर्स में शुमार अजय देवगन ने इंडस्ट्री में अपना स्थान अपने तरीके से बनाया। उन्होंने हमेशा वही किया जो उन्हें ठीक लगा और अपनी इच्छा से किया। अजय ने इंडस्ट्री में बने रहने के लिए बहुत मेहनत की है और कहते है कि हर सफल आदमी के पीछे एक औरत का हाथ होता है, लेकिन अजय की सफलता के पीछे तो कोई और ही है?

अजय के जीवन में आए बदलाव के पीछे उनकी पत्नी काजोल नहीं बल्कि उनके दो बच्चें न्यासा और युग है। शांत रहने वाले अजय ने बताया कि पहले वे शूट के लिए जहां भी जाते थे,वे अपने लिए खरीदारी करते थे लेकिन अब वे सिर्फ अपने बच्चों के लिए शॉपिंग करते है,अब अपने लिए कुछ खरीदना तो जैसे वे भूल ही गए है।

अजय ने यह बात एक चैट शो के दौरान कही कि पिता बनने के बाद से उनके जीवन में बहुत बदल गई है। अजय ने यह भी स्वीकार किया कि अजय का जीवन 1998 में 'जख्म' और 2002 में नेशनल अवार्ड जीतने के बाद से बदलाव आया है।

अजय ने यह भी बताया कि 'चाहे मैं,सलमान और कोई और हो। हम लोग किसी के भी फेवर के लिए कोई भी काम करने को तैयार रहते है क्योंकि हम इमोश्नली जुड़े होते है, लकिन आज की पीढ़ी में वो अहसास मौजूद नहीं है। इंडस्ट्री को बेहतर बनाने की जरूरत है,आज के लोगों में से वो गर्मजोशी गायब है।

आमिर खान घर से दूर लुधियाना में ही दिवाली मनाएंगे




मुंबई। बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म दंगल की करने में व्यस्त हैं। उनके फिल्म की शूटिंग पंजाब के लुधियाना में चल रही है। अपने काम में मशगूल रहने वाले आमिर खान इस बार घर से दूर लुधियाना में ही दिवाली मनाएंगे।

इसके बारे में जानकारी देते हुए उनकी पत्नी किरण राव ने कहा कि दिवाली का त्योहार मनाने के लिए वह अपने बेटे आजाद के साथ पंजाब जाएंगी। चूंकि आमिर वहां शूटिंग में बिजी हैं, इसलिए इस बार उनकी दिवाली वहीं मनेगी।

गौरतलब है कि आमिर \'दंगल\' में देश का मान बढ़ाने वाले मशहूर रेसलर महावीर फोगट का किरदार निभा रहे हैं, जिन्होंने काफी संघर्ष करके अपनी बेटियों गीता और बबीता फोगट को वर्ल्ड लेवल का रेसलर बनाया। इस फिल्म के लिए आमिर ने अपना वजन काफी बढ़ाया है।फिल्म अगले साल रिलीज होगी।