मुंबई। बॉलीवुड के एक्स कपल सलमान खान और ऎश्वर्या राय की लव स्टोरी ज्यादा
वक्त तक नहीं चल पाई। सलमान से अलग होकर ऎश्वर्या ने अभिषेक बच्चन से शादी
कर ली, लेकिन सलमान के दिल में अब तक शायद ऎश्वर्या कहीं ना कहीं बसती है।
तभी तो वे अपनी अपकमिंग फिल्म "प्रेम रतन धन पायो" में वहीं सारे पल जीना
चाहते हैं, जो उन्होंने ऎश्वर्या के साथ फिल्म "हम दिल दे चुके सनम" में
जीए थे। फिल्म के नए पोस्टर में ये बात साफ नजर आ रही है।
"जलते दीए" सॉन्ग की इस फोटो में सोनम बहुत खूबसूरत लग रही है। वहीं सलमान
आंख मूंदे उनका हाथ थामे फूलों की महक ले रहे हैं और सोनम बड़े प्यार से
अपने "प्रेम" को निहार रही है। इससे पहले भी इसी फिल्म के पोस्टर में सलमान
सोनम की चोटी पकड़ते हुए नजर आए थे, ये सीन भी काफी कुछ "हम दिल दे चुके
सनम" की तरह ही था। आपको बता दें कि "प्रेम रतन धन पायो" दीवाली के मौके पर
12 नवंबर को रिलीज होगी। इस फिल्म में सलमान और सोनम के अलावा नील नीतिन
मुकेश, स्वरा भास्कर और अरमान कोहली अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।

No comments:
Post a Comment