Thursday, 29 October 2015

अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे




बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता सिल्वर स्क्रीन पर भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी के पिता का किरदार निभाते नजर आयेंगे.

बॉलीवुड के जानेमाने फिल्मकार नीरज पांडेय भारतीय क्रिकेट टीम के कैप्टन कूल एम.एस. धोनी के जीवन पर फिल्म ‘एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ बना रहे हैं.

फिल्म में धोनी का किरदार सुशांत सिंह राजपूत निभा रहे हैं. फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी गयी है. फिल्म में अनुपम खेर धोनी के पिता पान सिंह की भूमिका में नजर आएंगे.

अनुपम खेर ने ट्वीट कर इसके बारे में जानकारी दी है. उन्होंने लिखा है, "एम.एस. धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी’ की पहले दिन की शूटिंग के लिए खड़गपुर जा रहा हूं. मैं धोनी के पिता का किरदार निभा रहा हूं."

इस फिल्म के लिए अनुपम को अपनी मूछें कटवानी पड़ी हैं.

अनुपम ने ट्वीट किया, "एम.एस. धोनी पर नीरज पांडे की बायोपिक की शूटिंग की. हमेशा की तरह शानदार शुरुआत रही. सालों बाद मुझे अपने रोल के लिए मूछें हटवानी पड़ीं."

No comments:

Post a Comment