Tuesday, 13 October 2015

ये हैं मोहब्बतें...............



टेलीविजन स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में जहां काफी ड्रामा चल रहा है वहीं सीरियल में आने वाला है एक और नया ट्विस्ट। और इन ट्विस्ट से दर्शक हो चुके हैं परेशान। अभी तक इशिता और रमन थे टीवी के शाहरूख काजोल। फिर सीरियल में शुरू हुआ सलमान की चोरी चोरी चुपके का ट्रैक।

लेकिन सब बीच में ही छोड़कर सीरियल में आ गया नया 'आत्मा' ट्विस्ट जिसने कर दी शाहरुख़ काजोल के रोमांस की छुट्टी और खोल दिया सलमान की चोरी का भी राज। बहरहाल, शो में हो रहा है सेरोगेसी को लेकर टू मच ड्रामा। टीवीपुर के गलियारों में यह अफवाह जोरो पर है कि शो में जल्द ही शगुन की हो जाएगी मौत। लेकिन शो में शगुन का अपशगुन जारी रहेगा, यानी वो शो में वापस आएगी भल्ला परिवार से अपना बदला लेने, लेकिन आत्मा बनकर। यानी मरकर भी शगुन रमन-इशिता को एक नहीं होने देगी। अब भूत बनकर शगुन भल्ला परिवार और इशिता-रमन की जिंदगी में क्या कहर ढहाती है।

No comments:

Post a Comment