Monday, 26 October 2015

बॉक्स ऑफिस पर पहला वीकेंड शानदार का




पहले दिन अच्छा प्रदर्शन करने के बाद 'शानदार' बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ा गई और दर्शकों ने फिल्म को नकार दिया है। शाहिद कपूर और आलिया भट्ट अभिनीत यह फिल्म दशहरे ‍पर रिलीज हुई। छुट्टी का लाभ फिल्म को मिला और 13.10 करोड़ रुपये का कलेक्शन फिल्म ने किया। 

दर्शकों की नकारात्मक प्रतिक्रिया का असर दूसरे दिन देखने को मिला और फिल्म 7.55 करोड़ रुपये ही एकत्रित कर पाई। तीसरे दिन 6.75 करोड़ रुपये ही आ पाए। चौथे दिन रविवार की छुट्टी थी, इसके बावजूद फिल्म महज 6.11 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर पाई। चार दिन का कुल योग होता है 33.51 करोड़ रुपये। 
 
62 करोड़ रुपये की लागत में यह फिल्म मुख्‍य वितरक को पड़ी है जिसमें से 27 करोड़ रुपये विभिन्न अधिकारों से वसूल हो चुके हैं। बची रकम वसूलना अब फिल्म के लिए बहुत मुश्किल है।

No comments:

Post a Comment