Thursday, 15 October 2015

इन तीन फिल्मों पर टिकी है 1000 करोड़ की जिम्मेदारी!




बॉक्स ऑफिस के लिहाज से साल 2015 अब तक ठीक- ठाक रहा है। सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' छोड़कर किसी भी फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ सफलता हासिल नहीं की है। वहीं, 100 करोड़ कल्ब में भी अब तक सिर्फ तीन फिल्मों ने ही एंट्री पाई आई। लेकिन कोई शक नहीं आने वाले 2 महीने बॉक्स ऑफिस के लिए धमाकेदार होने वाला है। जी हां, एक के बाद बिग बजट और बड़े नामों वाली फिल्में हमारे सामने आने वाली हैं। जो अपने आप में ही सफलता की गारंटी हैं। कलेक्शन के मामले में देखें तो इन फिल्मों में सबसे ऊपर हैं प्रेम रतन धन पायो, दिलवाले और बाजीराव मस्तानी।

प्रेम रतन धन पायो बजरंगी भाईजान के बाद ये इस साल सलमान खान की दूसरी फिल्म होगी। बजरंगी भाईजान ने जहां 320 करोड़ की कमाई की, वहीं उम्मीद की जा रही है कि सूरज बड़जात्या की यह फिल्म उससे भी ज्यादा सफल होगी। आखिर सालों बाद एक बार फिर हमारे सामने 'प्रेम' जो आने वाला है।

No comments:

Post a Comment