Thursday, 22 October 2015

प्रेम रतन धन पायो पर बोले सलमान के पिता



सलमान खान अपनी हर फिल्म रिलीज होने के पहले अपने पिता सलीम खान को दिखाते हैं और उनसे सुझाव मांगते हैं। सलीम के सुझावों का पालन लगभग हर निर्देशक करता भी है।

कबीर खान ने भी सलीम को 'बजरंगी भाईजान' दिखाई और उनके कहने पर फिल्म के अंत में दिखाया जाने वाला गाना हटा दिया।

हाल ही में सलीम ने 'प्रेम रतन धन पायो' देखी। सूत्रों के मुताबिक सलीम का मानना है कि फिल्म की लंबाई तीन घंटे है जो बहुत ज्यादा है। अब दर्शकों में पहले जैसा धैर्य नहीं है और वे इतनी लंबी फिल्म नहीं देख सकते। बेहतर होगा कि कुछ गाने हटा कर फिल्म की लंबाई कम कर दी जाए।

यही सुझाव सलमान खान ने भी दिया था, लेकिन सूरज ने नहीं माना। अब सुझाव सलमान के पिता की ओर से आया है, शायद सूरज मान जाएं।

No comments:

Post a Comment