उम्दा ट्रेलर और जबरदस्त प्रचार की वजह से फिल्म 'शानदार' ने रिलीज के पहले
अच्छा माहौल तैयार कर लिया था इस कारण फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर अच्छी
शुरुआत मिली। सुबह के शो में 30 से 35 प्रतिशत तक सिनेमाहॉल में दर्शक नजर
आए जो दिन चढ़ते बढ़ने लगे हैं।
शाम और रात के शो में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है क्योंकि दशहरे का
त्योहार और भारत-द. अफ्रीका का क्रिकेट मैच है। इसके बावजूद शानदार का पहला दिन बॉक्स ऑफिस पर शानदार रहने की पूरी उम्मीद है।
संभव है कि शाहिद कपूर के करियर में पहले दिन सर्वाधिक कलेक्शन करने वाली फिल्म 'शानदार' बन जाए। पहले दिन का आंकड़ा 10 करोड़ रुपये के आसपास रह सकता है क्योंकि दशहरे की छुट्टी का लाभ भी फिल्म को मिलेगा।
जहां तक दर्शकों की प्रतिक्रियाओं का सवाल है तो यह मिश्रित है, लेकिन युवा वर्ग और लड़कियों को यह फिल्म ज्यादा पसंद आ रही है।

No comments:
Post a Comment