Thursday, 22 October 2015

आज भी काम मांगने जाता हूं - अनु मलिक

मुंबई। संगीतकार अनु मलिक का कहना है कि वह आज भी संघर्षरत हैं, जो हर जगह काम मांगने जाते हैं, लेकिन इसमें उन्हें कोई संकोच नहीं महसूस होता। यहां एक रियलिटी टीवी शो के लांच पर अनु ने कहा कि मैं आज भी संघर्ष कर रहा हूं। आज भी मैं काम मांगता रहता हूं और मुझे इसमें कोई संकोच महसूस नहीं होता।

अनु ने कहा कि भारत में कुशल लोगों की कोई कमी नहीं है, लेकिन सभी को एक मंच की जरूरत होती है। अनु ने 'इंडियन आइडल' और 'एंटरटेनमेंट के लिए कुछ भी करेगा' जैसे रियलिटी कार्यक्रमों में बतौर निर्णायक नई प्रतिभाओं को आगे आने का मौका दिया है। अनु का मानना है कि इन रियलिटी कार्यक्रमों के जरिये युवाओं को मौका देना जरूरी है, लेकिन उनके संघर्ष का दौर बिल्कुल अलग था। 

अनु ने कहा कि मुझे काम मांगने के लिए निर्माता, निर्देशकों से मिलना पड़ता था, क्योंकि अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए मेरे पास कोई मंच नहीं था। लेकिन आज परिस्थितियां काफी अलग हैं, जहां लोगों को रियलिटी शो के जरिये अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिल जाता है।

No comments:

Post a Comment