सलमान खान और लूलिया वंतूर के बीच क्या चल रहा है ये कोई नहीं जानता लेकिन जब से एक रोमानिया एजेंसी ने उनकी सगाई की खबरें ब्रेक की हैं, तूफान आ चुका है। ये एजेंसी लूलिया के लिए काम करती है। वहीं अगर गपशप गली की मानें तो शादी की तारीख भी तय हो चुकी है और जितनी गुुपचुप ये सगाई थी उतनी ही शांति से शादी होने वाली है। और शादी की तारीख है - 18 नवंबर। अब ये 18 नवंबर 2015 है 2016 इस पर अभी भी संदेह बना हुआ है। खबरें काफी समय से उड़ रही हैं कि सलमान खान इस साल के अंत तक शादी कर लेंगे। हाल ही में लूलिया वंतूर को उनके फार्महाउस पर भी देखा गया।

No comments:
Post a Comment