Saturday, 24 October 2015

'लगान' का सीक्वल बना सकते हैं आमिर खान




बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अपनी सुपरहिट फिल्म 'लगान'का सीक्वल बना सकते हैं ।

बॉलीवुड में चर्चा है कि आमिर खान वर्ष 2001 में प्रदर्शित अपनी सुपरहिट फिल्म 'लगान' के सीक्वल बनाने की योजना बना रहे हैं। आमिर इस कहानी को आगे ले जाने की कोशिश में लगे हुए हैं। हालांकि इस बार डायरेक्टर और एक्टर्स नए होंगे। फिल्म 'लगान' का निर्देशन आशुतोष गोवारिकर ने किया था। यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म थी। इसे कई फिल्म फेस्टिवल में सराहा गया था। विदेशी भाषा कैटेगरी में ऑस्कर में भी फिल्म को स्थान मिला था।
       
चर्चा है कि आमिर ने कुछ लोगों से इस बारे में मुलाकात की है। सीक्वल मूल फिल्म के समान ही होगा। फिल्म 'लगान' सिस्टम पर ही आधारित होगी लेकिन कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। स्क्रिप्ट पर काम हो रहा है। प्री-प्रोडक्शन वर्क शुरू होने वाला है। आमिर खान इन दिनों नितेश तिवारी की फिल्म 'दंगल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। वो इसमें एक रेसलर की भूमिका में हैं। चर्चा है कि 'लगान 2' में  प्राची देसाई काम कर सकती है । प्राची का रोल फिल्म 'लगान' में ग्रेसी सिंह के किरदार से कम होगा।

No comments:

Post a Comment