Friday, 30 October 2015

सुपरस्टार सलमान ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अभिनय की प्रशंसा




सुपरस्टार सलमान ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा कि वह काफी टैलंटेड हैं। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का जमाने वालीं ऐक्ट्रेस आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान की छोटी बहन का किरदार निभा रही हैं।

फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लाइव चैट के दौरान 'दबंग' अभिनेता ने किसी के पूछे जाने पर स्वरा की प्रशंसा की। अभिनेता ने कहा, 'स्वरा प्रतिभाशाली हैं।' फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने 16 साल बाद एक साथ काम किया है।

फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में है। यह फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

No comments:

Post a Comment