Sunday, 8 November 2015

पोस्टर हुआ जारी 'घायल वन्स अगेन' का




बॉलीवुड एक्टर सनी देओल लंबे समय के बाद बड़े परदे पर वापसी की तैयारी में हैं। फिल्म होगी 'घायल वन्स अगेन'।

यह नब्बे के दशक में आई फिल्म 'घायल' का सीक्वल है। अच्छी बात यह है कि इस बार सनी कैमरे के पीछे भी अपनी भूमिका का निर्वाह करेंगे।

इस फिल्म का निर्देशन सनी देओल ही कर रहे हैं। सनी ने इस फिल्म के पोस्टर को रिलीज कर दिया है।

टि्वटर पर पोस्ट किए गए इस पोस्टर का कैप्शन सनी ने दिया है 'चार बच्चे जो देश के सबसे शक्तिशाली व्यक्ति के खिलाफ खड़े हुए हैं। इनके बीच केवल एक व्यक्ति खड़ा हुआ है।'

58 वर्षीय एक्टर इस फिल्म में लीड रोल करने के साथ ही फिल्म का डायरेक्शन भी कर रहे हैं। 'घायल वन्स अगेन' में ओम पुरी और सोहा अली खान भी नजर आएंगे।

No comments:

Post a Comment