Wednesday, 4 November 2015

शाहरूख काफी मेहनती कलाकार हैं : राकेश रोशन




[बॉलीवुड न्यूज] फिल्म निर्देशक राकेश रोशन ने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि 'यदि ऋतिक रोशन फिल्मों में न आया होता तो वे आज तक शाहरूख खान के साथ ही फिल्में करते।' बता दें, शाहरूख ने राकेश रोशन के साथ किंग अंकल, करण-अर्जुन और कोयला जैसी सफल फिल्में की है। शाहरूख खान के 50वें जन्मदिन पर उन्होंने कहा कि शाहरूख काफी मेहनती कलाकार हैं और कुछ नया करने का जज्बा रखते हैं। राकेश रोशन ने कहा कि कोयला के बाद उन्होंने शाहरूख के साथ इसीलिए फिल्में नहीं कि क्योंकि ऋतिक इंडस्ट्री में आ चुके थे और उन्होंने 'कहो न प्यार है' बनाया।

No comments:

Post a Comment