Sunday, 1 November 2015

वह प्यार में नही है लेकिन दिल से रोमांटिक है : सोनम कपूर




मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री और अनिल कपूर की पुत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह प्यार में नही है लेकिन दिल से रोमांटिक है। सोनम कपूर ने कहा, "मैं हर पल को जीती हूं और नकारात्मक चीजों से बचती हूं। यदि आप सही काम करते हैं तो आपको कुछ भी डाउन नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा मैं प्यार में नहीं हूं, लेकिन दिल से पूरी तरह रोमांटिक हूं और अपने स्पेशल का इंतजार है।"

सोनम कपूर की फिल्म "प्रेम रतन धन पायो" प्रदर्शित होने जा रही है। इस फिल्म में सोनम कपूर ने सलमान खान के अपोजिट काम किया है। सोनम कपूर ने कहा सलमान सुपर हॉट हैं और मैं सलमान की बड़ी फैन हूं।

सोनम कपूर को बॉलीवुड में फिट अभिनेत्रियों में शुमार किया जाता है। सोनम कपूर ने लड़कियों को कम मिठाइयां खाने की नसीहत दी है। उन्होंने कहा है कि यदि आप हेल्दी और फिट रहना चाहती हैं तो मिठाई कम खाएं। स्टाइलिश और अच्छी दिखने के लिए आप वही पहनें जो आपको अच्छा लगता हो।

No comments:

Post a Comment