बहुत दिनों से चर्चा थी कि बॉलीवुड स्टार अजय देवगन जल्द ही अपनी फिल्म 'शिवाय' को लेकर शूटिंग शुरू करेंगे। यह फिल्म अजय के डायरेक्शन में ही बनेगी। सुनने में आ रहा है कि फिल्म की शूटिंग 4 नवंबर से शुरू हो जाएगी। पहला शेड्यूल पहाड़ी क्षेत्र मसूरी में पूरा होगा। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में भी शूटिंग होंगे।
यहां के बाद फिल्म की शूटिंग का शेड्यूल हैदराबाद, बुल्गारिया में भी रखा गया है। फिल्म में अजय नए चेहरे के साथ रोमांस करते नजर आएंगे। यह नाम है सायशा सहगल का जो सायरा बानू की नातिन हैं।
वैसे तो फिल्म पिछले साल शुरू होने वाली थी मगर किसी कारणवश यह टल रही थी। देवगन अपनी टीम के साथ गए जरूर थे मगर कनाडा से वापस लौट आए थे।
चर्चा थी कि एक्टर देवगन वहां के मौसम को लेकर बहुत ज्यादा खुश नहीं थे। बर्फबारी हो रही थी मगर अच्छी नहीं थी। इस साल फरवरी में देवगन ने बुल्गारिया का प्लान बनाया। यह एक वैकल्पिक शूटिंग स्थल था। मगर इसके बाद वो अपनी रिलीज होने वाली फिल्म में व्यस्त हो गए। इसके चलते यहां भी बात नहीं बन पाई।
अजय देवगन के प्रवक्ता ने कहा ''शिवाय' आगामी 4 नवंबर से मसूरी में शुरू हो जाएगी। यहां के कई स्थानों पर फिल्म की शूटिंग होगी। शेड्यूल लंबा है।'
प्रवक्ता ने बताया 'अजय अपने अधिकांश कमिटमेंट्स पूरे कर चुके हैं। अब वो चाहते हैं कि पूरा ध्यान 'शिवाय' पर लगाए।' इससे पहले अजय देवगन ने फिल्म 'यू मी और हम' को निर्देशित किया था। इसमें उनकी पत्नी और एक्ट्रेस काजोल भी नजर आई थीं।

No comments:
Post a Comment