घायल वंस अगेन नामक फिल्म में व्यस्त सनी देओल ने
फिल्म में नए चेहरे लांच किए हैं। इन टीनएजर्स के हाथ फिल्म के पोस्टर में
नजर आ रहे हैं जो सनी देओल के ढाई किलो के हाथ को थामे हुए खड़े हुए हैं।
सनी को 16-17 वर्ष की उम्र वाले कलाकार चाहिए थे क्योंकि उनका मानना है कि
इस उम्र में काफी उत्साह और ऊर्जा रहती है।
शिवम पाटिल फिल्म में रोहन के किरदार में हैं जो गैंग का लीडर बना है।
फट्टू के रोल में वरूण हैं। दो लड़कियां भी हैं जिसमें से एक टेलीविजन
एक्ट्रेस आंचल मूंझा है जो अनुष्का नामक उभरती फोटोग्राफर के किरदार में
हैं जबकि ज़ोया नामक ब्लॉगर के किरदार में डायना है।
'घायल' के सीक्वल में सनी के किरदार में बदलाव देखने को मिलेंगे। वे
युवाओं के लिए प्रेरणा बने हैं। फिल्म का पोस्टर बहुत कुछ बयां कर रहा है
और इस पोस्टर को काफी पसंद किया गया है।
सनी देओल द्वारा निर्देशित 'घायल वंस अगेन' 15 जनवरी 2016 को रिलीज होगी।

No comments:
Post a Comment