Saturday, 7 November 2015

श्रद्धा कपूर के साथ जोड़ी बनाने से आदित्य कपूर ने किया इन्कार




खबर है कि आदित्य रॉय कपूर एक बार फिर से श्रद्धा कपूर के साथ काम करते नजर आएंगे। एक नए डायरेक्टर के साथ यह फिल्म बनेगी।

फिल्मी गलियारों में चर्चा है कि आदित्य रॉय कपूर एक तमिल फिल्म की हिन्दी रीमेक में काम कर रहे हैं। हालांकि एक्टर ने इस बात से इन्कार किया है।

सूत्र ने बताया 'आदित्य ने मेकर्स के साथ मीटिंग की थी। उन्हें कंसेप्ट भी पसंद आया था। मगर जब उन्होंने सुना कि फिल्म को नए निर्देशक डायरेक्ट करेंगे तो वो इसे करने में झिझकने लगे।'

मेकर्स इस फिल्म को अगले साल शुरू करना चाहते हैं। मगर एक्टर के ना करने से ये प्रोग्राम टल जाएगा। आदित्य ने इस बात से इन्कार किया।

प्रोडक्शन हाउस के सूत्र ने बताया 'आदित्य इस बात को लेकर रुचि दिखा रहे थे। मगर नए निर्देशक के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थे। आदित्य की पिछली फिल्म 'दावत ए ईश्क' बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन करने में नाकामायब रही थी। इसलिए अब वो समय लेकर काम कर रहे हैं।'

No comments:

Post a Comment