Saturday, 7 November 2015

'प्रेम रतन धन पायो' को शाहरुख खान ने अभी से बड़ी हिट मान लिया है




सलमान खान की सूरज बड़जात्या निर्देशित फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' को शाहरुख खान ने अभी से बड़ी हिट मान लिया है। शाहरुख खान का मानना है कि यह क्लासिक स्टोरी हर बार काम करती ही है।

सलमान खान और सोनम कपूर स्टारर फिल्म के बारे में शाहरुख खान ने कहा है 'यह बेहतरीन कहानी है, इसका चलना तय है। सलमान बेफिक्र हो सकते हैं क्योंकि यह ही हमेशा हिट रही है।'

यह भी पढ़ें : 'बाजीराव मस्तानी' का पहला पोस्टर रिलीज हुआ

जब शाहरुख खान से यह पूछा गया कि 'यह कहानी हर बार काम करती है' का मतलब तो यह भी निकाला जा सकता है कि सुनी-सुनाई कहानी को सूरज बड़जात्या दिखाने वाले हैं? जवाब में शाहरुख खान ने कहा 'कुछ कहानियां हमेशा पसंद ‍की जाती हैं, तभी वो क्लासिक कहलाती हैं। अब 'देवदास' का उदाहरण ले लीजिए... जितनी बार यह बनी हिट रही। इसी तरह रोमियो-जूलियट क उदाहरण ले सकते हैं।'

बता दें कि जबरदस्त चर्चा है कि सलमान खान के डबल रोल वाली इस फिल्म की कहानी 'राजा और रंक' से खासी प्रभावित है। कुछ खबरों में यह भी दावा किया गया है कि इसमें 'यकीन' और 'हसीना मान जाएगी' का भी पुट देखने को मिलेगा।

वैसे अभी तक इन बातों की कहीं पुष्टि नहीं हुई है और बुधवार को फिल्म रिलीज होने तक लगता भी नहीं है कोई कुछ कहने वाला है।

No comments:

Post a Comment