कैटरीना कैफ पिछले दिनों एक होटल के कमरे में डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ दो से अधिक घंटों तक बंद रहीं। मुंबई में मामी फेस्टिवल के दौरान यह वाकया हुआ।
कैटरीना कैफ को मुंबई पुलिस के कारण से एक बुरे अनुभव से गुजरना पड़ा है। दरअसल, कैटरीना को होटल के कमरे में बंद होकर अपने डायरेक्टर अयान मुखर्जी के साथ तकरीबन दो घंटो तक वक्त गुजारना पड़ा, जो वो बिल्कुल भी नहीं चाहती थीं। लेकिन, ऐसी कौन सी मजबूरी थी, कि वो कमरे में बैठी रहीं।
खबरों की माने तो अभी हाल ही में मुंबई में पिछले हफ्ते 'मामी फिल्म फेस्टिवल' के उद्घाटन के दौरान कैटरीना वहां पहुंची थीं। वे उद्घाटन के बाद जल्दी से शूटिंग के लिए निकलना चाहती थीं। लेकिन कार्यक्रम में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस समेत कई दूसरे वीवीआईपी भी मौजूद थे। ऐसे में पुलिस ने होटल के बाहर सुरक्षा का जबरदस्त इंतजाम किया था। कैटरीना ने होटल के बाहर पार्किंग में अपनी कार तक पहुंचने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने पार्किंग के सारे रास्ते बंद किए हुए थे।
ऐसे में कैटरीना ने अयान मुखर्जी के साथ होटल में ही रुकने का फैसला किया। वे शूटिंग के लिए देर होने के बावजूद कमरे में बंद बैठी रहीं। फिलहाल, कैटरीना इन दिनों एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'बार बार देखो' की शूटिंग कर रही हैं।

No comments:
Post a Comment