Wednesday, 4 November 2015

कैटरीना के 'युवराज' लुक से प्रेरित है अमायरा का लुक




सोनू निगम के साथ एक सिंगल के वीडियो में अमायरा ने जो लुक अपना रखा है वो कैटरीना कैफ के 'युवराज' वाले लुक से प्रेरित है। टी-सीरिज के साथ 'दीवाना', 'तुम बिन', 'अब मुझे रात दिन', 'चंदा की डोली' और 'याद' जैसे हिट देने वाले सोनू फिर टी-सीरिज के साथ जुड़े हैं और 'आ भी जा' नामक म्युजिक वीडियो में वे अमायरा के साथ नजर आएंगे। इसे अनुभव सिन्हा ने निर्देशित किया है।
अमायरा इस वीडियो में म्युजिशियन बन सेलो बजा रही हैं। यह सुनते ही निर्देशक के दिमाग में 'युवराज' की कैटरीना आ गईं। अमायरा को वैसे ही अंदाज में पेश किया और इसके पहले उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई।

मनोज मुंताशिर द्वारा लिखा और जीत गांगुली द्वारा संगीतबद्ध यह गाना दोस्ती, प्यार और दूरियों के बारे में है। इसमें सोनी और अमायरा रोमांस करते नजर आ रहे हैं।

No comments:

Post a Comment