Tuesday, 3 November 2015

अगली दिवाली पर अजय देवगन 'शिवाय' के जरिये धमाका करने का इरादा रखते हैं

 
 
 
इस दिवाली पर सलमान खान 'प्रेम रतन धन पायो' के जरिये धमाका करने वाले हैं तो अगली दिवाली पर अजय देवगन 'शिवाय' के जरिये धमाका करने का इरादा रखते हैं। यह फिल्म अजय के करियर की बड़ी और महत्वाकांक्षी फिल्मों में से एक है और पूरे एक साल तक अजय इस फिल्म में डूब कर काम करने वाले हैं। 
फिल्म का फर्स्ट लुक जारी हुए अरसा हो गया है और शूटिंग भी अब तक शुरू हो जानी थी, लेकिन कुछ कारणों से यह टलती रही, लेकिन अब देवगन ने पूरी तैयारी कर ली है और सात नवम्बर से शूटिंग मसूरी‍ के निकट शुरू हो जाएगी। मसूरी के बाद हैदराबाद में शूटिंग होगी और फिर बुल्गारिया में। 
 
अजय इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और उम्मीद है कि इसके जरिये दो सौ करोड़ का आंकड़ा वे पहली बार छू लेंगे। यह फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है और इसे बेहतर बनाने में वे कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। सात नवम्बर से वे कमर कस कर मैदान में उतर जाएंगे और फिल्म पूरी कर के ही दम लेंगे। 
 
महानायक दिलीप कुमार की रिश्तेदार सायेशा सहगल इस फिल्म में अजय की हीरोइन रहेंगी। अजय टाइटल रोल निभा रहे हैं।

No comments:

Post a Comment